Current Affairs

Daily Current Affairs – 03 July  2021

Daily Current Affairs – 03 July  2021

1.विश्व यूएफओ दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है।
A. 2 जुलाई
B. 1जुलाई
C. 30 जून
D.29 जून

उत्तर — A.2 जुलाई

  • 👉विश्व यूएफओ दिवस हर साल 2 जुलाई को अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • 👉इसे पहली बार 2001 में एफओ के शोधकर्ता हक्तान अक्दोगनी द्वारा मनाया गया था।
  • 👉इस दिन का मुख्य उद्देश्य सरकारों को यूएफओ देखे जाने से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • 👉इसे 1947 की रोसवेल यूएफओ घटना की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है।
  • 👉2001 में, विश्व यूएफओ दिवस संगठन (डब्ल्यूयूएफओडीओ) ने 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  • 👉युएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट): यूएफओ एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु है जिसे तुरंत पहचाना या समझाया नहीं जा सकता है।

2.सरकार की ओर से किस क्षेत्र को दिसंबर 2021 तक अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है?
A.उतराखंड
B. राजस्थान
C. नागालैंड
D.जम्मू कश्मीर

उत्तर — C.नागालैंड

  • 👉पूरे नगालैंड राज्य को और छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
  • 👉पूरे नगालैंड राज्य मे सशस्त्र बल ( विशेष शक्तियां ) अधिनियम ( अफस्पा ) को बढ़ा दिया गया है और
  • 👉यह कानून के तहत सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी को भी बिना वारंट गिरफ्तार करने की शक्ति प्रदान करता है।

3. हाल हीं मे किस राज्य में ‘कोविद मृत्यु दर के लिए विशेष सहायता योजना शुरू
A. केरल
B. जम्मू-कश्मीर
C. गुजरात
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.जम्मू-कश्मीर

  • 👉जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून 2021 को ‘कोविद मृत्यु दर के लिए विशेष सहायता योजना – एसएएससीएम’ शुरू की।
  • 👉 उन्होंने कोविड-19 से प्रभावित बच्चों और परिवारों के सदस्यों को छात्रवृत्ति और पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
  • 👉 इस योजना के तहत पति या पत्नी और परिवार के सबसे बड़े सदस्य को प्रति माह 1000 रुपये की नकद सहायता प्रदान की जाएगी।

4. भारतीय मूल के 12 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी दुनिया के सबसे युवा ग्रांडमास्टर बन गए हैं उनका नाम क्या है?
A. रोही शर्मा
B. अभिमन्यु मिश्रा
C. राहुल सेन
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.अभिमन्यु मिश्रा

  • 👉भारतीय मूल के 12 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा ने इतिहास रचा है।
  • 👉अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले अभिमन्यु (12 साल, 4 माह, 25 दिन) दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
  • 👉उनसे पहले यह रिकॉर्ड रूस के सर्जेई कर्जाकिन के नाम था। सर्जेई कर्जाकिन जब 2002 में ग्रैंड मास्टर बने थे, तब उनकी उम्र 12 साल और सात महीने थी।

5.किस मेट्रो को ‘उत्कृष्ट सिविल इंजीनियरिंग उपलब्धि पुरस्कार मिला है?
A. दिल्ली मेट्रो
B.जयपुर मेट्रो
C. लखनऊ मेट्रो
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.दिल्ली मेट्रो

  • 👉दिल्ली मेट्रो को वर्ष 2020 के लिए ‘उत्कृष्ट सिविल इंजीनियरिंग उपलब्धि पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है।
  • 👉 यह पुरस्कार जापान सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स (JSCE) द्वारा दिल्ली मेट्रो की ‘उच्च गुणवत्ता’ बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के लिए दिया गया है।
  • 👉 यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए हर साल कई देश भाग लेते हैं और अपनी परियोजनाओं का प्रदर्शन करते हैं।
  • 👉 जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने अपने अध्ययन में दिल्ली मेट्रो के पहले चरण के क्रियान्वयन को उत्कृष्ट करार दिया है।
  • 👉 दिल्ली मेट्रो कोलकाता के बाद भारत में दूसरा भूमिगत रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है।
  • 👉 यह पुरस्कार सिविल इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में परियोजनाओं को दिया जाता है।

6.केंद्र सरकार ने हाल ही में किसानो के को खेती संबंधी जानकारी देने के लिए कौन सा एप्प लांच किया है?
A. भारत कृषि ऐप
B. सहुत कृषि ऐप
C. आत्मनिर्भर कृषि ऐप
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.आत्मनिर्भर कृषि ऐप

  • 👉केंद्र सरकार ने देश के किसानों को खेती संबंधी जानकारी और मौसम की पहले से सूचना उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को आत्मनिर्भर कृषि एप की शुरुआत की है।
  • 👉राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म किसानमित्र पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा किसानों के लिए प्रासंगिक जानकारी का खजाना अब ‘आत्मनिर्भर कृषि एप’ के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • 👉यह एप एंड्रॉइड और विंडोज संस्करणों में किसानों, स्टार्ट-अप, कृषि विज्ञान केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों के लिए 12 भाषाओं में मुफ्त में उपलब्ध होगी।

7.ITU के वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में भारत का स्थान क्या है?
A. पहला
B. 5वे
C. 11वे
D.10वें

उत्तर –D.10वें

  • 👉वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2020 में भारत को 10वें स्थान पर रखा गया है। यह सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (ICT) के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसी, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU)) द्वारा जारी किया गया है।
  • 👉भारत की रैंक में सुधार: वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक (GCI) 2020 में भारत 37 स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अपनी रैंकिंग 47 से 10 तक सुधार किया है।
  • 👉चीन 33वें स्थान पर और पाकिस्तान 79वें स्थान पर है। संयुक्त राज्य अमेरिका को पहला स्थान दिया गया है और उसके बाद यूनाइटेड किंगडम है।

8.किस राज्य की पुलिस ‘पुलिस बल में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों’ को मुफ्त कोचिंग दे रही है?
A. पंजाब पुलिस
B. राजस्थान पुलिस
C. उत्तर प्रदेश पुलिस
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.पंजाब पुलिस

  • 👉पंजाब पुलिस राज्य पुलिस बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
  • 👉यह कदम पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा राज्य पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में कुल 4,362 कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है।

9.प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस कब मनाया जाता है?
A.29 जुन
B. 1 जुलाई
C. 30 जून
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.30 जून

  • 👉प्रत्येक वर्ष, 30 जून को, 1889 में संसदों के वैश्विक संगठन, अंतर-संसदीय संघ की स्थापना को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस मनाया जाता है।
  • 👉इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2018 में नामित किया गया था।
  • 👉यह दिन संसदों का उत्सव मनाता है और आधुनिक समाजों को आकार देने में सरकार की संसदीय प्रणाली के महत्व को पहचानता है।

10.अभी हाल ही में जम्मू कश्मीर में किस हेल्प लाइन सेवा का उद्घाटन किया गया है?
A.कृष
B. सुकून
C. जम्मु
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.सुकून

  • 👉जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव, अरुण कुमार मेहता (Arun Kumar Mehta) ने अपने मुख्यालय में SDRF की पहली बटालियन की 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन ‘सुकून (SUKOON)’ का उद्घाटन किया
  • 👉मिशन यूथ जम्मू-कश्मीर और पर्यटन विभाग के सहयोग से SDRF फर्स्ट बटालियन कश्मीर द्वारा शुरू की गई यह पहल, कॉल करने वाले को नैदानिक मनोवैज्ञानिकों, चिकित्सकों, परामर्शदाताओं और मनोचिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन करेगी.

👉सुकून’ के बारे में :

  • ‘सुकून’ (टोल-फ्री नंबर 1800-1807159) उन व्यक्तियों (या उनके शुभचिंतकों) को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन पहल है,
  • जो चिंता, अवसाद, तनाव, पैनिक अटैक, PTSD, समायोजन विकार, आत्महत्या के विचार, मादक द्रव्यों के सेवन, मानसिक स्वास्थ्य आपातकाल और महामारी प्रेरित मनोवैज्ञानिक तनाव का अनुभव कर रहे हैं.

11.हाल ही में खबरों में आया यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी का मुख्यालय कहाँ है?
A. अल साल्वाडोर
B. ओरू
C. गोत्स्म
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.अल साल्वाडोर

  • 👉अल साल्वाडोर और चीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2021 में मलेरिया मुक्त घोषित किया है।
  • 👉अल साल्वाडोर: यह फरवरी 2021 में मलेरिया मुक्त घोषित होने वाला पहला मध्य अमेरिकी देश बन गया।
  • 👉जन 2021 में मलेरिया मुक्त हुआ चीन: इस मच्छर जनित बीमारी को मिटाने के 70 साल के प्रयास के बाद 30 जून, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त के रूप में प्रमाणित किया गया था।

12.अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर क्या रख दिया गया है?
A. रानी रेलवे स्टेशन
B. रानी लक्ष्मीबाई
C. लक्ष्मीबाई
D.इसमें से कोई नहि

उत्तर –B.रानी लक्ष्मीबाई

  • 👉झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया जाएगा।
  • 👉झांसी रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है।
  • 👉इससे पहले मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन किया जा चुका है।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *