General Knowledge Rajasthan GK

राजस्थान में जीआई टैग । GI Tag क्या है?

GI Tag – भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication)


Rajasthan me GI tag list | 2023 | first GI tag of Rajasthan | GI tag in Rajasthan | GI tag 2023 list in hindi | GI tag full form | जीआई टैग लिस्ट | जीआई टैग list 2023 pdf


  • GI Tag कृषि, प्राकृतिक, मशीनरी और मिठाई आदि से संबंधित उत्पादों के लिए जो किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित उत्पाद की गुणवत्ता, प्रतिष्ठा और किसी भी अन्य विशेषताओं को आम तौर पर उत्पाद की भौगोलिक उत्पत्ति के लिए जिम्मेदार है।
  • यह उसी उत्पाद को दिया जाता है जो विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में 10 वर्ष या अधिक समय से निर्मित या उत्पादित किया जा रहा हो तथा जीआई टैग का पंजीकरण 10 वर्ष के लिए मान्य होता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीआई टैग को WTO के व्यापार संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकारों के (TRIPS- Trade Related Intellectual Property Rights) के तहत नियंत्रित किया जाता है।
  • भारत में जीआई को वस्तुओं के भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और सुरक्षा) अधिनियम 1999 के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह अधिनियम 2003 में लागू हुआ।
  • GI Tag केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक विभाग (DIPP – Department for Promotion of Industry and Internal Trade) के अधीन कार्यरत GI रजिस्ट्री द्वारा दिया जाता है जिसका मुख्यालय चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थित है।
  • भारत में पहला जीआई टैग दार्जिलिंग की चाय को 2004 में दिया गया।
  • किसी भी वस्तु या उत्पाद को जीआई टैग प्राप्त होने के पश्चात् कोई भी निर्माता समान उत्पादों को बाज़ार में लाने के लिए नाम का दुरुपयोग नहीं कर सकता है।
  • फुलकारी के लिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को जीआई टैग दिया गया है।

राजस्थान में जीआई टैग /  GI Tag की लिस्ट: –

क्र. स.  GI Tag का नाम  स्थान/ क्षेत्र वस्तु/कला
1. बगरू प्रिंट जयपुर हस्तशिल्प
2. बीकानेरी भुजिया बीकानेर खाद्ध्य वस्तु
3. ब्लू पॉटरी जयपुर हस्तशिल्प
4. ब्लू पॉटरी (लोगो) जयपुर हस्तशिल्प
5. कठपुतली राजस्थान हस्तशिल्प
6. कठपुतली (लोगो) राजस्थान हस्तशिल्प
7. कोटा डोरिया कोटा हस्तशिल्प
8. कोटा डोरिया (लोगो) कोटा हस्तशिल्प
9. मकराना संगमरमर मकराना (नागौर ) प्राकृतिक वस्तु
10. मोलेला मिट्टी कला नाथद्वारा (राजसमंद) हस्तशिल्प
11. मोलेला मिट्टी कला (लोगो) नाथद्वारा (राजसमंद) हस्तशिल्प
12. फुलकारी राजस्थान,पंजाब,हरियाणा हस्तशिल्प
13. सांगानेरी प्रिंट जयपुर हस्तशिल्प
14. थेवा कला प्रतापगढ़ हस्तशिल्प
15. पोकरण पॉटरी जैसलमेर (2018) हस्तशिल्प
16. सोजत मेहँदी पाली (Sept- 2021) फसल

Aug-2023 

17. पिछवाई कला नाथद्वारा (राजसमंद) हस्तशिल्प
18. जोधपुरी बंधेज जोधपुर हस्तशिल्प
19. कोफ्तगिरी उदयपुर हस्तशिल्प
20. उस्ता कला बीकानेर हस्तशिल्प
21. कशीदाकारी क्राफ्ट बीकानेर हस्तशिल्प
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *