Rajasthan GK Rajasthan GK Important Questions

राजस्थान के प्रमुख लोक देवता (Folk deity of Rajasthan) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी



 यहाँ  से आप राजस्थान के प्रमुख लोक देवता के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक्साम पैटर्न के हिसाब से बनाने हुये है सभी प्रश्नोत्तरी चुन-चुन कर लिए गये हैं जो कि पिछले कई एग्जाम में पूछे जा चुके हैं और आने वाले एग्जामो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह सभी प्रश्न आपके लिये मददगार साबित होगे ! आप website पर रोजाना अपडेट देखते रहे और  लाभान्वित होते रहे ! 

Online Notes Store ” आपके सहयोग मे अग्रसर है-
 
 टॉपिक :- राजस्थान के प्रमुख लोक देवता 
1. शुद्धि आंदोलन का संबंध किस लोकदेवता से है ?    
A. पाबूजी
B. गोगाजी
C. रामदेव जी
D.  तेजाजी
Answer – C 
2. हरजी भाटी किस लोक देवता का प्रमुख भक्त था ?
A. पाबूजी
B. गोगाजी
C. रामदेव जी
D.  हड़बूजी
Answer – C 
ये जोधपुर के निवासी थे
3. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा  सुमेलित नहीं है ?
     रामदेव जी             गोगा जी
अ. माता-  मैणादे           माता-  बाछल दे
ब. पिता – अजमाल        पिता – जेवर सिंह
स. गुरु – गोरखनाथ        गुरु -बालीनाथ
द. जन्मतिथि-  द्वितीय    जन्मतिथि – नवमी
  (भाद्रपद शुक्ल)        (भाद्रपद कृष्ण)
A.  अ और ब दोनों
B. केवल अ
C. केवल स
D. सभी सही है
Answer – C 
रामदेव जी के गुरु का नाम बालीनाथ था जबकि गोगा जी के गुरु का नाम गोरखनाथ था
4. रामदेव जी द्वारा मक्का से आए 5 मुसलमान पीरों को अपने चमत्कारों से पर्चा किस स्थान पर दिया गया था  ?
A.  पोकरण
B. रुणेचा
C. खुण्डियावास
D. पंचपीपली
Answer – D
बाबा रामदेव के मंदिर में पुजारी तवर वंशीय राजपूत होते हैं
5. रामदेव जी की बहन सुगना बाई की शादी किसके साथ हुई थी ?
A.  हमीर
B. विजय सिंह
C. वीरमदेव
D.  अर्जुन
Answer – B 

रामदेव जी की बहन सुगना बाई की शादी पूंगलगढ़(बीकानेर) के विजय सिंह के साथ हुई थी

6. मिनी रामदेवरा या द्वितीय रामदेवरा कहां रामदेवरा कहां स्थित है ?
A.  पोकरण
B. अजमेर
C. जोधपुर
D. गुजरात
E. नागौर
Answer – E
मिनी रामदेवरा नागौर जिले के परबतसर तहसील के खुण्डियावास गांव में स्थित है
याद रखें छोटा रामदेवरा- गुजरात
7. रामदेव जी ने रुणिचा  के राम सरोवर तालाब के किनारे जीवित समाधि कब ली ?
A.  भाद्रपद शुक्ल  दशमी
B. भाद्रपद शुक्ल एकादशी
C.  भाद्रपद शुक्ल द्वितीय
D.  भाद्रपद कृष्ण एकादशी
Answer – B 
लेकिन याद रखें रामदेव जी की धर्म बहिन डाली बाई ने समाधि भाद्रपद शुक्ल दशमी को ली थी
डाली बाई मेघवाल जाति से  संबंधित थी
8. चौबीस बणिंयाँ नामक ग्रंथ का संबंध किस लोकदेवता से है ?
A. पाबूजी
B. गोगाजी
C. रामदेव जी
D.  तेजाजी
Answer – C 
रामदेव जी राजस्थान के एकमात्र लोक देवता है जो कवि थे
9. गोगाजी के जागरण में प्रयोग किया जाने वाला वाद्य यंत्र कौन सा है ?
A.  रावण हत्था
B. बांसुरी
C. डेरु
D. चंग
Answer – C 
गोगाजी का मेला भाद्रपद  कर्षण नवमी से भाद्रपद शुक्ल नवमी तक भरता है
10. गोगामेडी का निर्माण किसने करवाया जिसके मुख्य द्वार पर बिस्मिल्लाह अंकित है  ?
A.  अलाउद्दीन खिलजी
B. शेरशाह सूरी
C. फिरोज़ शाह तुगलक
D.  कुतुबुद्दीन ऐबक
E.  गंगा सिंह
Answer – C 
गोगामेडी का वर्तमान स्वरूप बीकानेर शासक गंगा सिंह ने दिया
11.असुमेलित पहचानिए
अ.  शीर्षमेडी – हनुमानगढ़
ब. गोगा जी की ओल्डी/झोपड़ी – जालौर
स. धुरमेडी – ददरेवा चूरू
द.  अ & स
Answer – D
शीर्षमेडी – ददरेवा चूरू में, धुरमेडी/गोगामेडी -हनुमानगढ़
12. प्रसिद्ध “गोगाजी री पेडी” नामक ग्रंथ किसने लिखा है ?
A. हरजी भाटी
B.  केसरी सिंह बारहठ
C. आशा बारहठ
D.  नयन चंद्र सूरी
Answer – C 
याद रखें गोगामेडी में नौलाब बाग है जिसका संबंध गुरु गोरखनाथ की तपस्या स्थल से है, जबकि “पणी रोपण एंव जोड़” का संबंध गोगामेडी के चारों और जंगल से है
13.  गोगाजी को जिंदा पीर किसने कहा ?
A.  फिरोजशाह तुगलक
B. मोहम्मद गजनवी
C. मोहम्मद  गौरी
D.  अलाउद्दीन खिलजी
Answer – B 
14. गोगामेडी में गोगा जी के मंदिर में  1 महीने पुजारी हिंदू होता है तथा बाकी के 11 महीने किस जाति के मुसलमान पूजा करते हैं ?
A. चायल
B. कायमखानी
C. अब्बासी
D. A&B
Answer – B 
जबकि गोगाजी की समाधि की पूजा  चायल जाति के मुसलमान करते हैं
15. हिंदू धर्म में” नागराज का अवतार ” व मुस्लिम धर्म में “गोगा पीर “के नाम से प्रसिद्ध गोगा जी ने मुसलमानों से कितने युद्ध लड़े थे ?
A. 5
B. 7
C. 9
D. 11
Answer – D
गोगा जी द्वारा मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध किए थे उनका वर्णन में मेह नामक कवि ने “गोगाजी का रसावला” में किया
16.  रामदेव जी की पत्नी का नाम था ?
A. केमलदे
B. नेतलदे
C. मैणादे
D. बाछलदे
Answer – B 
जबकि गोगा जी की  पत्नी का नाम केमलदे था रामदेव जी की माता मैणादे, लेकिन गोगा जी की माता बाछलदे थी
17.  ” यह संसार अथाह समुद्र के समान है, जिसे गुरु ही पार उतार सकता है”,
इस उक्ति में किस लोक देवता ने गुरु ने गुरु की महिमा का बखान किया है ?
A. पाबूजी
B. गोगाजी
C. रामदेव जी
D.  तेजाजी
Answer – C 
18. राजस्थान में सांप्रदायिक सद्भावना का सबसे बड़ा मेला कौन सा है ?
A.  गोगाजी का मेला
B. देवनारायण जी का मेला
C. बाबा रामदेव जी का मेला
D.  तेजाजी का मेला
Answer – C 
रामदेव जी एकमात्र लोक  देवता जिसने जीवित समाधि ली
19. किस लोक देवता के मंदिर की बनावट  मकबरानुमा हैं ?
A. पाबूजी
B. गोगाजी
C. रामदेव जी
D.  तेजाजी
Answer – B
20. {गांव – गांव खेजड़ी, गांव- गांव गोगो } कहावत में जिस संत का संबोधन है वह किस जिले में जन्मे है ?
A. चूरू
B. जैसलमेर
C. जोधपुर
D. बीकानेर
Answer – A 
 
21. जाहर पीर के नाम से कौनसे लोक देवता को जाना जाता है ?
A. पाबूजी
B. गोगाजी
C. रामदेव जी
D.  तेजाजी
Answer – B 
22.  रामदेव जी का जन्म स्थान है ?
A. चूरू
B. जैसलमेर
C. बाड़मेर
D. बीकानेर
Answer – C 
रामदेव जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को उंडू काश्मेर शिव तहसील बाड़मेर में हुआ
रामदेव जी के अवतार ग्रहण तिथि को बाबेरा बीज के नाम से जाना जाता है
23.  रामदेव जी को पीरों का पीर किसने कहा ?
A.  फिरोजशाह तुगलक
B. मोहम्मद गजनवी
C. मोहम्मद  गौरी
D.  मक्का मदीना से आए पंच पीरो ने
Answer – D
रामदेव जी की पड़ का वाचन कामडभोपा रावण हत्था वाद्य यंत्र से करता है, यह भी याद रखें कि इनकी फड़ का का सर्वप्रथम चित्रण चौथमल चितेरे ने किया
24.  असुमेलित पहचानिए
अ.  रामदेव जी की पांच रंग ध्वजा  –  1. नेजा
ब.   रामदेव जी के पुजारी   –  2. ब्यावले
स.  रामदेव जी के भजन  – 3. भांभी
द.  रामदेव जी की चमत्कारी घटना  – 4. परचा
क.  रामदेव जी का मंदिर     – 5. देवरा
ख. रामदेव जी के भक्त     – 6. पगल्या
ग. रामदेव जी का प्रतीक   – 7. जातरु
A.  ब & स
B. ख & ग
C. A & B
D. सभी सही है
Answer – C 
25. प्रसिद्ध “थाली” नृत्य का संबंध किस लोकदेवता से है ?
A. गोगाजी
B. रामदेव जी
C. पाबूजी
D. तेजाजी
Answer – C
पाबूजी का पूजा स्थल कोलुमंड फलोदी जोधपुर है जहां चैत्र अमावस्या को विशाल मेला लगता है
26. सुमेलित कीजिए
अ.  पाबू प्रकाश ग्रंथ      – मोडजी आसिया
अ.  पाबूजी रा छंद       – लघराज
स.  पाबूजी रा दोहा    –   मेहा बिट्टठू जी
द.  देवनारायण महागाथा  – रानी लक्ष्मी कुमारी चुंडावत
A. 1324
B. 1234
C. 4321
D. 3124
Answer – A
27. पाबूजी की बहन सोना बाई का विवाह किसके साथ हुआ था ?
A.  बुड्ढा जी राठौड़
B. जींदराव खिंची
C. हरमल
D. रूपनाथ
Answer – B 
जीदराव खिंची  से युद्ध करते हुए पाबू जी 1276 ईस्वी में देचू गांव जोधपुर में वीरगति को प्राप्त हुए
पाबूजी की प्रसिद्ध घोड़ी केसर कालमी थी जो उन्हें देवल चारणी नामक महिला द्वारा दी गई थी
28.  पाबूजी के ऊंट की देखभाल कौन करता था ?
A. चांदा
B. डेमा
C. हरमल
D. खलमल
Answer – C 
विद्वानों भ्रमित मत होना मुहणौत नैणसी री ख्यात के अनुसार देवल चारणी का ही दूसरा नाम विरवडी था
29. तेजाजी का पवित्र तीर्थ स्थल कहां है ?
A. सैंदरिया
B. सुरसुरा
C. भांवता
D. बांसी-दुगारी
Answer – D(बूँदी) 
तेजाजी का मेला प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद शुक्ल दशमी तक परबतसर नागौर मे भरता है
30. प्रसिद्ध भावता गांव कहां है ?
A. अजमेर
B. नागौर
C. जोधपुर
D. भरतपुर
Answer – A 
तेजाजी की घोड़ी का नाम लीलण, पत्नी का नाम पेमलदे(पीहर – पनेर गांव) व पिता का गोत्र धौल्या था
31. तेजाजी की मृत्यु कहां हुई थी ?
A. सैंदरिया
B. सुरसुरा
C. भांवता
D. बांसी-दुगारी
Answer – B 
अजमेर के सैंदरिया गांव में सांप ने तेजाजी को डस लिया, जिसके कारण किशनगढ़ के पास सुरसुरा में तेजाजी का निधन हो गया
32. हड़बूजी को एक बैल और बेंगटी गांव कीसके द्वारा प्रदान किया गया था ?
A.  महाराणा कुंभा
B. राव जोधा
C. राव मालदेव
D.  महाराजा अजीत सिंह
Answer – B 
हड़बूजी अपने पिता मेहाजी सांखला के निधन के बाद भजमल फलौदी में रहने लगे थे
33. हड़बूजी के मंदिर का निर्माण जोधपुर में 1721 ईस्वी में किसने करवाया ?
A. महाराणा कुंभा
B.  राव जोधा
C. महाराजा अजीत सिंह
D.  महाराजा जसवंत सिंह
Answer – C 
हड़बूजी के मंदिर में किसी मूर्ति की पूजा ना होकर इनकी बैलगाड़ी की पूजा होती है
34. किस लोक देवता का संबंध “राणगदेव भाटी युद्ध” से है ?
A. हड़बूजी
B. पाबूजी
C. तेजाजी
D. मेहाजी
Answer – D
लेकिन याद रखें मंडावरिया के युद्ध का संबंध तेजाजी से , परंतु राठाली- जोहडी युद्ध का संबंध बिग्गाजी से है
35. मांगलिया मेंहाजी का प्रमुख मंदिर कहां है ?
A. बेंगटी
B. देंचू
C. बापिणी
D. सुरसुरा
Answer – C (बापिणी गांव – जोधपुर) 

मांगलिया मेंहाजी के घोड़े का नाम – किरड काबरा था

36. देवनारायण जी राजस्थान के एकमात्र लोक देवता जिन पर फिल्म  और डाक टिकट जारी हो चुकी है, भारत डाक विभाग द्वारा यह 5 ₹ की डाक टिकट कब जारी की गई ?
A. 2 जून 1992
B. 2 जुलाई 1992
C. 2 अगस्त 1992
D. 2 सितंबर 1992
Answer – D
देवनारायण जी की फड राजस्थान की सबसे लंबी व प्राचीन फड है लेकिन डाक टिकट जारी होने के बाद यह राजस्थान की सबसे छोटे आकार (2×2) की फड़ भी मानी जाती है
इस फिल्म में देवनारायण जी की भूमिका बीजेपी के प्रमुख नेता नाथू सिंह गुर्जर  ने की है
37. देवनारायण जी की फड़ का वाचन _ द्वारा _ वाद्य यंत्र की सहायता से किया जाता है ?
A.  भोपा जाति,  डेरू
B. मीणा जाति, रावलहत्था
C. नायक जाति के विवाहित भोपें , जंतर
D.गुर्जर जाति के अविवाहित भोपें, जंतर
Answer – D
विद्वानों ये भी ध्यान रखें कि :- पाबूजी की फड़ का वचन “नायक भोपा” द्वारा रावण हत्था वाद्य यंत्र से किया जाता है लेकिन रामदेव जी की फड़ का वाचन “कामडभोपा ” द्वारा रावण हत्था वाद्य यंत्र से किया जाता है
38. सुमेलित कीजिए ?
अ. गोठ दडावता – आसींद (भीलवाड़ा)
ब. देवमाली  – अजमेर
स. देवधाम  – जोधपुरिया { निवाई – टोंक}
द. देव डूंगरी – चित्तौड़गढ़
A. 4321
B. 1234
C. 4312
D. 1243
Answer – B 
39. वीर कल्लाजी राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है लेकिन इनकी प्रधान पीठ  ___ में स्थित है ?
A.  भैरवपोल(चित्तौड़गढ़)
B. सांवलिया (डुगरपुर)
C. रंनेला (चित्तौड़गढ़)
D. मेड़ता (नागौर)
Answer – C 
40. वीर कल्लाजी राठौड़ का मेला  कब भरता है ?
A. भाद्रपद शुक्ल नवमी
B. कार्तिक कृष्ण दशमी
C. आश्विन शुक्ल नवमी
D. चैत्र शुक्ल एकादशी
Answer – C 
41. 1399 में कुंण्डा पंथ की स्थापना किसने की ?
A.  कल्ला जी राठौड़
B. मल्लीनाथ
C. तल्लीनाथ
D.  बिग्गाजी
Answer – B 
मल्लिनाथ जी का प्रमुख मंदिर लूणी नदी के किनारे तिलवाड़ा बाड़मेर में जहां प्रतिवर्ष चैत्र कृष्णा एकादशी से शुक्ल एकादशी एकादशी तक राजस्थान का सबसे प्राचीन पशु मेला लगता है
 
42. डूंगरपुर जिले के सामलिया क्षेत्र में किस लोक  देवता की मूर्ति है जिस पर अफीम व केसर चढ़ाई जाती है ?
A.  कल्ला जी राठौड़
B. मल्लीनाथ
C. तल्लीनाथ
D.  बिग्गाजी
Answer – A 
43. प्रकृति प्रेमी लोक देवता  के नाम से कौन प्रसिद्ध है  ?
A. रुपनाथ जी
B. मल्लीनाथ
C. तल्लीनाथ
D.  बिग्गाजी
Answer – C 
44. राजस्थान में बरसात के देवता के रूप में किसे पूजा जाता है ?
A. रुपनाथ जी
B. मल्लीनाथ
C. तल्लीनाथ
D.  बिग्गाजी
E. मामदेव जी
Answer – E
मामदेव जी प्रसन्न करने के लिए भैंस की कुर्बानी दी जाती है
 
45. गोमतेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध भूरिया बाबा का मेला कहां लगता है  ?
A.  नगला जहाज (भरतपुर)
B.  स्यालोदडा गांव (सीकर)
C.  तिलवाड़ा( बाड़मेर)
D.  पोसालिया गांव (सिरोही)
Answer – D
भूरिया बाबा के मेले  में पोसालिया गांव (सिरोही)  के मंदिर में वर्दीधारी पुलिसकर्मी प्रवेश वर्जित है
46. कुंवारों का देवता किसे कहा जाता है ?
A. इलोजी
B. केसरिया कुंवर जी
C. बाबा झूंझार जी
D.  हीरामनजी
Answer – A 
ये मारवाड़ के लोक देवता हैं इन्हें छेड़छाड़ के देवता भी कहते हैं
47. सर्वप्रथम पाबूजी की फड का चित्रण किसने किया था  ?
A.  रामचंद्र जोशी
B. चौथमल जी
C. श्रीलाल जोशी
D.  धूल जी
Answer – D
48. मिर्जा खान नामक  मुगलकालीन पठान को किस देवता ने पराजित किया था ?
A. गोगाजी
B. रामदेव जी
C. पाबूजी
D. तेजाजी
Answer – C 
जबकि मल्लीनाथ जी ने मालवा के सूबेदार निजामुद्दीन की सेना को पराजित किया था
49. काला टोबरा नामक स्थान पर किस लोक देवता का मंदिर है ?
A. इलोजी
B. केसरिया कुंवर जी
C. बाबा झूंझार जी
D. वीर बावसी
Answer – D
50. सियार किस लोक देवता का वाहन है ?
A. हड़बूजी
B. मल्लीनाथ जी
C. पाबूजी
D. तेजाजी
E. देवनारायण जी

Answer – A 

51. राजस्थान के किस लोकदेवता ने मारवाड़ के सभी संतो को एकत्रित कर बहुत बड़ा हरि कीर्तन का आयोजन करवाया था ?
A. जगन्नाथजी
B. मल्लीनाथ जी
C. तल्लीनाथ जी
D. देवनारायण जी
Answer – B 
52. दुदा – सूमरा नामक मुस्लिम शासक को किस लोकदेवता ने पराजित किया था ?
A. बिग्गाजी
B. तेजाजी
C. पाबूजी
D.  मल्लीनाथ जी
Answer – C 
53.किस लोक देवता के मेले में भक्तों को भोजन के रूप में मक्का की घाट और छाछ परोसी जाती है ?
A. हड़बूजी
B. मल्लीनाथ जी
C. पाबूजी
D. तेजाजी
E. देवनारायण जी
Answer – E
54. राजस्थान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण लोक देवता माने जाते हैं ?
A. गोगाजी
B. रामदेव जी
C. पाबूजी
D. तेजाजी
E. हड़बूजी
Answer – D
55. सुमेलित कीजिए
अ. मामदेवजी के मंदिर में पूजा    (1)  तोरण
ब. हरिराम बाबा के मंदिर में पूजा  (2) सांप की बांबी
स.  हड़बूजी के मंदिर में पूजा        (3)  बैलगाड़ी
द. रामदेव जी के मंदिर में पूजा      (4) पगल्या
A. 1234
B. 1342
C. 2134
D. 1324
Answer – A 
56. उगमसी भाटी किस लोक देवता के गुरु का नाम था ?
A. मल्लीनाथ जी
B. तल्लीनाथ जी
C. हड़बूजी
D. मेंहाजी मांगलिया
Answer – A 
      लोक देवता                   गुरु
1. मल्लीनाथ जी           – उगमसी भाटी 
2. तल्लीनाथ जी           – जालंधर नाथ
3. हड़बूजी व रामदेव जी  – बालीनाथ 
4. वीर कल्ला जी          – भैरवनाथ
5. पाबूजी  व गोगाजी    – गोरखनाथ 
One लाइनर revision 
रामदेव जी की पांच रंग ध्वजा  – नेजा
रामदेव जी के पुजारी   –  भांभी
रामदेव जी के भजन- ब्यावले
रामदेव जी की चमत्कारी घटना- परचा
रामदेव जी का मंदिर – देवरा
कदंब वृक्ष के नीचे रामदेव जी की मूर्ति लगाना – थान
रामदेव जी का रात्रि जागरण- जम्मा
रामदेव जी के भगत – जातरू
रामदेव जी का प्रतीक चिह्न – पैगल्या
देवी-देवताओं पर जो मदिरा चढ़ाई जाती है उसे “धार” कहते हैं
संत पाबू जी की शिष्य मुख्यतः रेबारी हैं
पीरों का पीर- रामदेव जी
साक्षात जाहर  पीर – गोगा जी
लक्ष्मण जी का अवतार – पाबूजी
हाड – फाड वाला देवता – पाबूजी
शकुन शास्त्र का ज्ञाता – हड़बूजी
शस्त्र विद्धा का ज्ञाता – वीर कल्लाजी राठौड़
पशुशास्त्र का ज्ञाता – देवबाबा
विष्णु का अवतार – देवनारायण जी
बरसात के देवता – मामदेव जी
गरीबों का देवता-{डूंगरजी -जवाहरजी}
भूमि रक्षक देवता – भोमिया जी
छत्र रक्षक देवता- क्षेत्रपालजी /खेताजी
प्रकृति प्रेमी देवता – तल्लीनाथजी
होलिका का प्रेमी- इलोजी
सिद्ध पुरुष – मल्लीनाथ जी

चमत्कारिक योद्धा – मल्लीनाथ जी




यह भी देखे –
राजस्थान के टॉपिकवाइज प्रश्नोत्तर
क्र. सं. टॉपिक
1. राजस्थान का भौतिक स्वरूप
2. राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
3. राजस्थान की प्रमुख रियासतों के प्राचीन उपनाम
4. राजस्थानी साहित्य
5. राजस्थान के लोकदेवता
6. राजस्थान की लोक देवियाँ
7.

राजस्थान के प्रमुख लोकसंत

8. राजस्थान के प्रमुख त्यौहार
9. राजस्थान के प्रमुख मंदिर
10. राजस्थान के उद्योग
11. राजस्थान की प्रमुख चित्रशैलियाँ
12. राजस्थान की प्रमुख बोलियाँ
13. राजस्थान के प्रमुख दुर्ग
14. राजस्थान के प्रमुख वाद्य यंत्र
15. राजस्थान के लोकनाट्य
16.  राजस्थान के उर्जा संसाधन
17. राजस्थान में परिवहन
18. राजस्थान में अफवाह तंत्र
19. राजस्थान की मस्जिदें, दरगाह, मकबरे मीनारें व स्तम्भ
20. राजस्थान की वेशभूषाएं
21. राजस्थान के वन्य जीव  अभ्यारण्य
22. राजस्थान मे पशुओं की नस्लें
23. राजस्थान के प्रमुख महल,हवेलियाँ व छतरियां
24. राजस्थान की जलवायु
25. राजस्थान के लोकनृत्य
26. राजस्थान का विधानमंडल
Download Springboard RAS All Notes In Hindi Download Samyak RAS All Notes In Hindi
Raj Holkar Notes PDF Download All Monthly Magazines
www.OnlineNotesStore.Com से जुड़ें
Join Telegram Facebook पेज से जुड़ें
Join Whatsapp Group Instagram पेज से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *