Rajasthan GK Rajasthan GK Important Questions

राजस्थान का भौतिक स्वरूप (Physical form of rajasthan) महत्वपुर्ण प्रश्नोत्तरी





यहाँ  से आप राजस्थान के भौतिक स्वरूप सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक्साम पैटर्न के हिसाब से बनाने हुये है सभी प्रश्नोत्तरी चुन-चुन कर लिए गये हैं जो कि पिछले कई एग्जाम में पूछे जा चुके हैं और आने वाले एग्जामो के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है यह सभी प्रश्न आपके लिये मददगार साबित होगे ! आप website पर रोजाना अपडेट देखते रहे और  लाभान्वित होते रहे ! “Online Notes Store” आपके सहयोग मे अग्रसर है –

टॉपिक – राजस्थान के भौतिक प्रदेश 
1. राजस्थान को मुख्यतः कितने भौतिक प्रदेशों में बांटा गया है ?
A. 2
B. 4
C. 7
D.  8
Answer – B 
जबकि भारत को 6 भौतिक प्रदेशों में बांटा गया है
2. राजस्थान का पश्चिमी मरुस्थल किसका अवशेष है, और यह राज्य के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत  है ?
A.  गोंडवाना लैंड का, 58.68%
B.  टेथिस सागर  का, 61.11%
C.  अरावली पर्वतमाला का,  9.3%
D.  भोराठ के पठार पठार का, 71.04%
Answer – B
जबकि  अरावली पर्वतमाला गोंडवाना लैंड का अवशेष है जो राज्य के कुल भूभाग का 9.3% है, जहाँ 10% जनसंख्या निवास करती है
3.  राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय भौतिक प्रदेश में कुल कितने जिले शामिल है ?
A. 9
B. 10
C. 11
D.  12
Answer – D
जबकि इसरो की रिपोर्ट 2007-08 के अनुसार राजस्थान का 67% भाग मरूस्थलीय हैं
4. विश्व में सर्वाधिक जनघनत्व वाला मरुस्थल कौन सा है ?
A. सहारा
B. थार
C. गोबी
D.  A & B
Answer – B
( साथ ही सर्वाधिक जैव विविधता वाला मरुस्थल थार मरुस्थल है, इसे वर्ल्ड पावर हाउस भी कहते हैं)
5.  हमादा क्या है ?
A.  एक चट्टानी मरुस्थल
B. बालोतरा से पोकरण के मध्य अवशिष्ट पहाड़िया
C. पोखरण से मोहनगढ़ के मध्य के मध्य एक भूमिगत जल  पट्टी
D. कंकड़ युक्त मिश्रित मरुस्थल
Answer – B
(**नोट :- बालोतरा से पोकरण के मध्य अवशिष्ट पहाड़िया – मगरा, पोखरण से मोहनगढ़ के मध्य एक भूमिगत जल पट्टी- लाठी सिरीज, लेकिन कंकड़ युक्त मिश्रित मरुस्थल जो हमादा के चारो ओर पाया जाता है – रेंग है)
6.  शबृ काफीज क्या है ?
A. वायु भवर की कारण निर्मित अर्दचंद्राकार बालू का स्तूत
B. झाड़ियों के सहारे निर्मित चंद्राकार बालुका स्तूप स्तूप
C. झाड़ियों के सहारे निर्मित बहुमुखी बालुका स्तूप
D.  मरुस्थल की स्थाई झीले
Answer – B
(जबकि वायु भवर की कारण निर्मित अर्दचंद्राकार बालू का स्तूप-  बरखान कहलाता है) 
7.  बालसन क्या है ?
A. मरुस्थलीय प्रदेश में वर्षा ऋतु में निर्मित अस्थाई झील
B. मरुस्थलीय प्रदेश में स्थाई झील
C. मरुस्थल के परंपरागत एनीकेट क्षेत्र
D. प्लाया के सूखने पर बने निर्मित मैदान
Answer – D
जबकि मरुस्थलीय प्रदेश में वर्षा ऋतु में निर्मित अस्थाई झील- प्लाया कहलाती है
8. मरुस्थलीय प्रदेश में डांड के सूखने पर निर्मित दलदली भूमि का रूप है ?
A. खडीन
B. अर्ग /इर्ग
C. रन
D. धरियन
Answer – C
9. राजस्थान का कौनसा जिला  धोरो और टीलो के लिए प्रसिद्ध है ?
A. चूरू
B. बीकानेर
C. जैसलमेर
D. राजसमंद
Answer – C
10. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी की शुष्क घाटी क्या कहलाती है ?
B. सैम समस्या
C. नाली
D.  कारवाँ /गासी
Answer – C
11. राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला के विस्तार की क्या दिशा है ?
A. उत्तर से दक्षिण
B. दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम
C. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
D. पश्चिम से पूर्व
Answer – C
12. राजस्थान में शेखावाटी  के  पक्के कुएं कहलाते हैं ?
A.  जोहड़
B. नाडा
C. पंचपाणौ
D. सर
Answer – B 
जबकि शेखावाटी  के कच्चे कुएं जोहड कहलाते हैं
13. राजस्थान के किस जिले की अपशिष्ट पहाड़ियां श्रेणियां  कहलाती है ?
A. उदयपुर
B. भीलवाड़ा
C. नागौर
D. राजसमंद
Answer – C
14.  राजस्थान में , किन दो जिलों के मध्य के भूमिगत जिप्सम जमाव क्षेत्र को हार्डपन कहा जाता है ?
A. चूरू + बीकानेर
B.  जैसलमेर + बाड़मेर
C. बीकानेर + नागौर
D. अलवर + भरतपुर
Answer – C 
जबकि अजमेर + नागौर के बीच कुंवर पट्टी/ बांका पट्टी पाई जाती है
15.  छप्पन पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
A. चूरू
B. बीकानेर
C. बाड़मेर
D.  जालौर
Answer – C 
जबकि नाकोड़ा पर्वत – बाड़मेर, ग्रेनाइट पर्वत- जालौर
16. राजस्थान में कौनसे जिले मुख्यत बीहड़ प्रभावित हैं ?
A. राजसंमद,दौसा
B. राजसमंद,कोटा
C. सवाई माधोपुर धौलपुर
D. जोधपुर,उदयपुर
Answer – C
17.  पश्चिम राजस्थान की सर्वोच्च चोटी कौन सी है ?
A.  गुरु शिखर
B. जसवंतपुरा की पहाड़ियां
C. रघुनाथ जी की पहाड़ियां
D.  मालखेत की पहाड़ियां
Answer – B
18. विश्व की प्राचीनतम अवशिष्ट वलित पर्वतमाला की श्रेणी में आने वाली अरावली पर्वतमाला की ऊंचाई तथा लंबाई कितनी है ?
A. 930 मीटर,  692 km
B. 937 मीटर, 698 km
C. 942 मीटर,  696 km
D. 918 मीटर, 688 km
Answer – A 
जबकि राजस्थान में अरावली की लंबाई 550 किलोमीटर है
19. अरावली पर्वतमाला राजस्थान के कितने जिलों से होकर गुजरती है साथ ही बताइए कि अरावली का सर्वाधिक विस्तार किस जिले में, सबसे कम विस्तार किस जिले में, सर्वाधिक ऊंचाई किस जिले में, सबसे कम ऊंचाई किस जिले में  है ?
A. 7, सिरोही, अलवर, उदयपुर, जयपुर
B. 7, उदयपुर, सिरोही, जयपुर, अलवर
C. 7, उदयपुर, अजमेर, सिरोही, जयपुर
D. 7, अजमेर, सिरोही, जयपुर, उदयपुर
Answer – C
जबकि अबुल फजल ने अरावली को ऊँट की गर्दन कहा है
 20. राजस्थान का सबसे उबड़ खाबड़ पठार कौन सा है ?
A.  भोराठ का पठार
B. भोमट का पठार
C. लसाडिया पठार
D.  उपरमाल पठार
Answer – C (उदयपुर) 
जबकि कोकनवाड़ी पठार अलवर का भूत प्रेतों  के लिए प्रसिद्ध है
21.  राजस्थान की दूसरी सर्वोच्च चोटी कौन सी है ?
A.  गुरु शिखर
B. सेर
C.  देलवाड़ा
D.  जरगा
Answer – B (1597 मीटर) 
जबकि राजस्थान की सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर है जिसकी लंबाई 1722 /1727 मीटर है
22.  देशहरो पहाड़ी राजस्थान के किस जिले में है ?
A.अलवर
B.सिरोही
C.उदयपुर
D. सीकर
Answer – C 
23.   रघुनाथ जी की पहाड़ियां + तोरावटी की पहाड़ियां + मालखेत की पहाड़ियां +  नेछवा पर्वत चोटी, ये  राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
A. जयपुर
B.सिरोही
C.उदयपुर
D. सीकर
Answer – D
हर्षनाथ पहाड़ी जयपुर में, हर्षनाथ पर्वत सीकर में है
24. लोहार्गल पर्वत चोटी राजस्थान के किस जिले में पाई जाती है ?
A. झुंझुनूं
B.सिरोही
C.उदयपुर
D. सीकर
Answer – A 
25. मालाणी पर्वत राज्य के किन जिलो मे है  ?
A. सिरोही – जालोर
B. जालोर – बाड़मेर
C. पाली – बाड़मेर
D. बाड़मेर – जैसलमेर

Answer – B

यह भी पढ़ें – 

राजस्थान के टॉपिकवाइज प्रश्नोत्तर
क्रम सं. टॉपिक
1. राजस्थान का भौतिक स्वरूप
2. राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
3. राजस्थान की प्रमुख रियासतों के प्राचीन उपनाम
4. राजस्थानी साहित्य
5. राजस्थान के लोकदेवता
6. राजस्थान की लोक देवियाँ
7.

राजस्थान के प्रमुख लोकसंत

8. राजस्थान के प्रमुख त्यौहार
9. राजस्थान के प्रमुख मंदिर
10. राजस्थान के उद्योग
11. राजस्थान की प्रमुख चित्रशैलियाँ
12. राजस्थान की प्रमुख बोलियाँ
13. राजस्थान के प्रमुख दुर्ग
14. राजस्थान के प्रमुख वाद्य यंत्र
15. राजस्थान के लोकनाट्य
16.  राजस्थान के उर्जा संसाधन
17. राजस्थान में परिवहन
18. राजस्थान में अफवाह तंत्र
19. राजस्थान की मस्जिदें, दरगाह, मकबरे मीनारें व स्तम्भ
20. राजस्थान की वेशभूषाएं
21. राजस्थान के वन्य जीव  अभ्यारण्य
22. राजस्थान मे पशुओं की नस्लें
23. राजस्थान के प्रमुख महल,हवेलियाँ व छतरियां
24. राजस्थान की जलवायु
25. राजस्थान के लोकनृत्य
26. राजस्थान का विधानमंडल
Download Springboard RAS All Notes In Hindi Download Samyak RAS All Notes In Hindi
Raj Holkar Notes PDF Download All Monthly Magazines
www.OnlineNotesStore.Com से जुड़ें
Join Telegram Facebook पेज से जुड़ें
Join Whatsapp Group Instagram पेज से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *