राजस्थान की लोक देवियाँ (Rajasthan Folk Goddesses) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
यहाँ से आप राजस्थान की लोक देवियो के सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक्साम पैटर्न के हिसाब से बनाने हुये है सभी प्रश्नोत्तरी चुन-चुन कर लिए गये हैं जो कि पिछले कई एग्जाम में पूछे जा चुके हैं और आने वाले एग्जामो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह सभी प्रश्न आपके लिये मददगार साबित होगे ! आप website पर रोजाना अपडेट देखते रहे और लाभान्वित होते रहे !
“Online Notes Store” आपके सहयोग मे अग्रसर है-
टॉपिक :- राजस्थान की लोक देवियाँ
1. सुगन चिड़ी को किस लोक माता का स्वरूप माना जाता जाता है ?
A. शीतला माता
B. नारायणी माता
C. स्वांगिया माता
D. आयड माता
Answer – C
2. बीकानेर के राठौड़ों की इष्टदेवी कौन थी ?
A. नागणेची माता
B. नारायणी माता
C. करणी माता
D. तेमडाराय माता
Answer – C
राठौड़ों की कुलदेवी नागणेची माता माना जाता है
करणी माता चारण जाति की कुलदेवी है
3. करणी माता के वंशज कहलाते हैं ?
A. काबा
B. देपावत
C. चिरजा
D. मंढ
Answer – B
4. जीण माता के मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?
A. हमीर देव
B. प्रथ्वीराज चौहान प्रथम
C.प्रथ्वीराज चौहान तृतीय
D. महाराणा कुंभा
Answer – B
जीण माता का मंदिर रेवासा की पहाड़ी सीकर में स्थित है जिसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान प्रथम के शासनकाल में हट्ठड ने 1064 में करवाया था
5. कछवाहा वंश के इष्ट देवी/आराध्य देवी कौन है ?
A. शीला माता
B. शीतला माता
C. सकराय माता
D. सच्चियाय माता
E. जमुवाय माता
Answer – A
जबकि कछवाहा वंश की कुलदेवी जमुवाय माता है
राजस्थान के लोकदेवता – Click Here
राजस्थान के प्रमुख लोकसंत – Click Here
6. राजस्थान की एकमात्र लोक देवी कौनसी की खंडित रूप में पूजा होती है ?
A. जमुवाय माता
B. शीला माता
C. शीतला माता
D. ब्राह्मणी माता
Answer – C
जबकि राजस्थान का एकमात्र खंडित शिवलिंग बेणेश्वर धाम डूंगरपुर में स्थित है
7. नारायणी माता के बचपन का नाम था ?
A. रिद्धि बाई
B. जवंति बाई
C. करमेती बाई
D. नटकी बाई
E. नारायणी देवी
Answer – C
नारायणी माता का प्रमुख मंदिर बरवा की डूंगरी राजगढ़ तहसील अलवर में है
8. राजस्थान सरकार द्वारा रानी सती के मेले पर रोक कब लगा दी गई ?
A. जून 1987
B. जुलाई 1987
C. सितंबर 1987
D. अक्टूबर 1989
Answer – C {4 सितंबर 1987}
रानी सती 1652 में सती हुई थी
9. किस लोक देवी के मंदिर के सामने दाऊदी बोहरा भगत की छतरी स्थित है ?
A. शीतला माता
B. नारायणी माता
C. कैला देवी
D. शीला देवी
Answer – C
विद्वानों याद रखो कि दाऊदी बोहरा संप्रदाय की “प्रधान पीठ” गलियाकोट डूंगरपुर में है
कैला देवी के मेले का ही लांगुरिया गीत व घुटकन नृत्य प्रसिद्ध है
10. किस लोक देवी के मंदिर में मुगल बादशाह सवा मन तेल पहुंचाते थे ?
A. जीण माता
B. करणी माता
C. शीला माता
D. शीतला माता
Answer – A
11. शारीरिक कष्टों के निवारण के लिए प्रसिद्ध आवरी माता का मंदिर चित्तौड़गढ़ में कहां स्थित है ?
A. आकोला
B. निकुंभ
C. घोंसुण्डा
D. चित्तौड़ दुर्ग
Answer – B
12 जाट के बैराठ के नाम से प्रसिद्ध बैराठ माता का मंदिर किस जिले में है ?
A. उदयपुर
B. जोधपुर
C. जयपुर
D. बीकानेर
E. भीलवाड़ा
Answer – E
13. राजस्थान की कौनसी देवी धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रसिद्ध है ?
A. बिलाडी माता
B. जिलाणी माता
C. बाण माता
D. करणी माता
Answer – B
14. राजस्थान में तीर्थों का भांजा “मंच कुंड धौलपुर” को कहते हैं, लेकिन तीर्थों की नानी किसे कहते हैं ?
A. पुष्कर
B. गोगुंदा
C. सांभर
D. चावण्ड
Answer – C
तीर्थों का मामा – पुष्कर
15. 1857 की क्रांति की देवी के नाम से प्रसिद्ध सुगाली माता की मूर्ति वर्तमान में किस जिले के संग्रहालय में स्थित है ?
A. अजमेर
B. उदयपुर
C. अलवर
D. पाली
Answer – D
अभी वर्तमान में यह मूर्ति बागड़ म्यूजियम(आऊवा गांव) पाली में 2018 से वसुंधरा राज्य सरकार द्वारा स्थापित कर दी गई है
16. किस देवी के पुजारी को दीवान कहते हैं ?
A. आई माता
B. शीला माता
C. शीतला माता
D. भंवर माता
Answer – A
17. डोरा पंथ का संबंध किस लोक देवी से है ?
A. आई माता
B. शीला माता
C. शीतला माता
D. भंवर माता
Answer – A
18. असुमेलित पहचानिए
A. भंवर माता – प्रतापगढ़
B. खोराडी माता – करौली
C. ऊँठाला माता – जोधपुर
D. ऊँटा माता – जोधपुर
Answer – C
ऊँठाला माता -उदयपुर
19. शांति के समय देवी की की जाने वाली पूजा को क्या कहते हैं ?
A. घडाऊ
B. सिंघाऊ
C. नेवलिया
D. सेवलिया
Answer – B
विपत्ति के समय की जाने वाली स्तुति – घडाऊ
20. असुमेलित पहचानिए
A. विरात्रा माता – बाड़मेर
B. बेदला माता – उदयपुर
C. पीपाड़ माता – ओसियाँ ( जोधपुर)
D. सरकी माता – उदयपुर
Answer – D
सरकी माता – डीडवाना (नागौर)
21. चित्तौड़ दुर्ग में स्थित किस देवी को सूर्यवंशी गहलोत की कुलदेवी का जाता है ?
A. फूलबाई माता
B. मरमी माता
C. कालिक माता
D. भंवर माता
Answer – C
22. शाकंभरी माता की सबसे प्राचीन पीठ कहां है ?
A. पुष्कर
B. गोगुंदा
C. सांभर
D.चावण्ड
E. उदयपुरवाटी
Answer – C
23. किस देवी के मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में मुर्गे छोड़कर जाते हैं ?
A. हिचकी माता
B. घाटेराणी माता
C. बांकेराणी माता
D. जोगणिया माता
Answer – D
24. किस माता के मंदिर में शारीरिक रोग दूर होने पर त्रिशूल चढ़ाया जाता है ?
A. सरकी माता
B.शीतला माता
C.ऊँठाला माता
D. बडली माता
Answer – D
25. किस माता के मेले में आगामी वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है ?
A. अम्बिका माता
B. आमजा माता
C. सोनार माता
D. धूणी माता
Answer – B
आमजा माता का मंदिर केलवाड़ा उदयपुर में रीछडे गांव में प्रतिवर्ष जेष्ठ शुक्ल अष्टमी को भरता है
26. लटियाल देवी का मंदिर स्थित है ?
A. ओसियाँ – जोधपुर
B. फलौदी – जोधपुर
C. मंण्डौर – जोधपुर
D. राई का बाग – जोधपुर
Answer – B
27. जैसलमेर के भाटी राजपूत किस देवी की पूजा करते हैं ?
A. आई माता
B. आवड माता
C. शीतला माता
D. भंवर माता
Answer – B
28. सुमेलित कीजिए
अ. भौपो की कुलदेवी 1. राणी सति
ब. अग्रवालो की कुलदेवी 2. विरात्रा माता
स. चौहानों की कुलदेवी 3. बाण माता
द. महाराणाओं की कुलदेवी 4. जीण माता
क. राठौड़ों की कुलदेवी 5. चामुण्डा माता
ख. गुर्जर प्रतिहारो की कुलदेवी 6. नागणेची माता
A. 123456
B. 213465
C. 214365
D. 124356
Answer – C
भौपो की कुलदेवी-विरात्रा माता
अग्रवालो की कुलदेवी – राणी सति
चौहानों की कुलदेवी – जीण माता
महाराणाओं की कुलदेवी – बाण माता
राठौड़ों की कुलदेवी – नागणेची माता
गुर्जर प्रतिहारो की कुलदेवी – चामुण्डा माता
चारण जाति की कुलदेवी – करणी माता
कच्छवाह शासकों की कुलदेवी – जमुवाय माता
यह भी देखे –