Current Affairs

Daily Current Affairs – 31 July  2021

1.अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
A. 24जुलाई
B. 29 जुलाई
C. 28 जुलाई
D.27 जुलाई

उत्तर — B.29 जुलाई

  • 👉अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हर वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है।
  • 👉इस दिन को ग्लोबल टाइगर डे भी कहा जाता है।
  • 👉यह दिन हर वर्ष ​बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • 👉अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस की शुरुआत 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में की गई थी।
  • 👉पिछली सदी में 97% से अधिक जंगली बाघ गायब हो गए थे, जिस वजह से केवल 3,000 ही जीवित बचे थे।

2.हाल ही में मध्य और दक्षिण एशिया सम्मेलन 2021 की मेजबानी किसने की है ?
A. केन्या
B. उज्बेकिस्तान
C. चिली
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — B.उज्बेकिस्तान

  • 👉उज्बेकिस्तान ने ताशकंद में “मध्य और दक्षिण एशिया: क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, चुनौतियां और अवसर ” नामक एक उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की है।
  • 👉सम्मेलन में 40 से अधिक देशों और लगभग 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और थिंक टैंकों के प्रमुखों ने भाग लिया।
  • 👉सम्मेलन के बारे में:
  • अशरफ़ ग़नी ने दो क्षेत्रों की ऐतिहासिक निकटता और आपसी विश्वास और हितों के आधार पर इसे मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया।

3.किसने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है?
A. रोनू कौर
B. रौशनी कुमारी
C. वंतिका अग्रवाल
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.वंतिका अग्रवाल

  • 👉दिल्ली की वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है।
  • 👉11 राउंड से उसने 9.5 अंक हासिल किए। 9 अंकों के साथ पश्चिम बंगाल की अर्पिता मुखर्जी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • 👉 तमिलनाडु की श्रीजा शेषाद्री ने 8.5 अंकों के साथ इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • 👉महाराष्ट्र की सौम्या स्वामीनाथन और तमिलनाडु की आर वैशाली क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।

4.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है ?
A. गुजरात
B. केरल
C. असम
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — C.असम

  • 👉असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डिमा हासाओ के मांदेरडिसा गांव में एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है।
  • 👉परियोजना को डोनर मंत्रालय से 50 करोड़ रुपये से लागू किया जाएगा।
  • 👉यह परियोजना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में एक नए युग की शुरूआत करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करेगी।

5.कोनसे मंत्री ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में भाग लिया।
A. जल मंत्री
B. रक्षा मंत्री
C. वायु मंत्री
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.रक्षा मंत्री

  • 👉रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में भाग लिया।
  • 👉वह एससीओ के सदस्य राज्यों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 जुलाई को तीन दिवसीय यात्रा पर दुशांबे पहुंचे।
  • 👉 चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे भी एससीओ की बैठक में शामिल हो रहे हैं।

6.हाल ही में किस राज्य सरकार ने बच्चों को 2000 रुपये की मासिक सहायता देने की घोषणा की है ?
A. गुजरात
B. उत्तर प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.गुजरात

  • 👉गुजरात सरकार ने जिन बच्चों के माता या पिता की कोविड के कारण मौत हो गई है उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत दो हजार रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी।
  • 👉ऐसे बच्चों को 21 वर्ष का होने तक चार हजार रुपये मासिक देने की योजना थी और यदि वे 21 साल के होने के बाद पढ़ाई जारी रखते हैं तो 24 साल की उम्र तक छह हजार रुपये मासिक देने का निर्णय लिया गया था।

7.भारत का केसर निर्यात बढ़कर कितने मिलियन अमरीकी डालर हो गया है?
A. 1.77
B. 1.79
C. 1.72
D.1.74

उत्तर –C.1.72

👉2020-21 के दौरान देश का केसर निर्यात बढ़कर 1.72 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

  • 👉2018-19 में, निर्यात 0.95 मिलियन अमरीकी डालर था।
  • 👉भारतीय केसर के लिए प्रमुख निर्यात गंतव्य USA, UAE, UK और ऑस्ट्रेलिया हैं।
  • 👉भारत में केसर का उत्पादन मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में होता है।
  • 👉एक तिहाई से अधिक उत्पादन पुलवामा जिले में होता है।

8.हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर दिया है ?
A. ट्यूनीशिया
B. अफ्रीका
C. चिली
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.ट्यूनीशिया

  • 👉ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने संसद को भंग कर दिया है
  • 👉ये सब इसलिए हुआ क्योंकि ट्यूनीशिया में लोग कोरोना महामारी से निबटने में सरकार की नाकामी से ग़ुस्सा थे और पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे थे. ये विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे.

9. हाल हीं मे कौनसा देश ने अक्टूबर 2021 में अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की योजना बनाई है,
A. इजराइल
B. नाइजीरिया
C. केन्या
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.नाइजीरिया

  • 👉नाइजीरिया ने अपने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन करने या सुविधा प्रदान करने से रोक दिया था।
  • 👉 “ई-नायरा” एक वॉलेट के रूप में काम करेगा जिसके खिलाफ ग्राहक अपने बैंक खाते में मौजूदा फंड रख सकते हैं।

10.भारत के किस शहर को अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है?
A.लखनऊ
B. जम्मु
C. जयपुर
D.इंदौर

उत्तर –D.इंदौर

  • 👉अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश का इंदौर शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चयनित होने वाला देश का एकमात्र शहर बन गया है।
  • 👉इस कार्यक्रम के तहत इंदौर नगर निगम और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से शहर में हवा को शुद्ध करने के लिए इस परियोजना को 5 साल की अवधि के लिए संचालित किया जाएगा।
  • 👉स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट द्वारा शुरू किया गया है।

11.हाल ही में किसने दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी है?
A. राज्य सभा
B. नीति आयोग
C. लोकसभा
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.लोकसभा

  • 👉संसद के निचले सदन लोकसभा ने हाल ही में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी है.
  • 👉यह विधेयक के तहत छोटे और मझोले इकाई के तहत आने वाले कर्जदार कारोबारियों को पहले से तैयार व्यवस्था के तहत दिवाला निपटान प्रक्रिया की सुविधा मिल गई है.

12.भारत सरकार किस के लिए गरिमा ग्रे स्थापित करेगी?
A. लडकियों के लिए
B. ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए
C. महिलाओं के लिए
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए

  • 👉हाल ही में भारत सरकार केंद्र समुदाय आधारित संगठनों की मदद से देश में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए गरिमा गृह स्थापित करेगी।
  • 👉 सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ए.नारायणस्वामी ने लोकसभा को बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से 12 पायलट आश्रय गृह शुरू किए गए हैं
  • 👉 ऐसे आश्रय गृह महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और ओडिशा राज्य में स्थापित किए गए हैं।

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *