India Gk

भारत के विश्व विरासत स्थल || Unesco World Heritage Sites in India

भारत के विश्व विरासत स्थल( Unesco World Heritage Sites in India)

भारत के विश्व विरासत स्थल (World Heritage Sites in india) 

  विश्व धरोहर/ विरासत दिवस (World Heritage Day) प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है ।

विश्व विरासत दिवस का इतिहास –

                                                 संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNSCO की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो  विश्व के सांस्कृतिक प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के हेतु प्रतिबद्ध है यह संधि सन 1972 में लागू की गई

पहला विश्व विरासत दिवस सन 1982 में इकोमार्क (इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स) नामक संस्था द्वारा ट्यूनिशिया में  मनाया गया 

 पहला विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल को ‘विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस’ के रूप में मनाया गया था

यूनेस्को ने नवम्बर,1983 में अपने 22 वें सत्र में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था इस प्रकार 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया  जाने लगा 

  प्रारंभ में मुख्यतया  तीन श्रेणियों में धरोहर स्थलों को शामिल किया गया 

    -प्राकृतिक धरोहर स्थल

    -सांस्कृतिक धरोहर स्थल

    – मिश्रित धरोहर स्थल

 उद्देश्य

             पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना । 

 यूनेस्कों के मुताबिक दुनिया भर में आज 1121 वर्ल्ड हैरिटेज साइज मौजूद है. इसमें 869  सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक और 39 दोनों का मिक्स यानि की मिला जुला है

  भारत में वर्तमान में 39 विश्व विरासत / धरोहर स्थल है 

हर साल विश्व विरातस दिवस की अलग-अलग थीम होती है.

  विश्व विरासत दिवस 2020 की थीम – 

‘साझा संस्कृति’, ‘साझा विरासत’ और ‘साझा जिम्मेदारी’ ( Shared Culture, Shared Heritage, Shared  Responsibility )

·      
 

भारत के सभी विश्व विरासत स्थल निम्न प्रकार है – 

 
                भारत के विश्व विरासत स्थल  
क्रम संख्या
         विरासत  स्थल
             स्थान
  वर्ष
1.
ताजमहल
आगरा,उत्तर प्रदेश
1983
2.
आगरा का किला
आगरा,उत्तर प्रदेश
1983
3.
एलोरा की गुफाएं
महाराष्ट्र
1983
4.
अजंता की गुफाएं
औरंगाबाद,महाराष्ट्र
1983
5.
महाबलिपुरम स्मारक
तमिलनाडु
1984
6.
कोणार्क का सूर्य मंदिर
उड़ीसा  
1984
7.
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
भरतपुर,राजस्थान
1985
8.
मानस राष्ट्रीय उद्यान
असम
1985
9.
काजीरंगा नेशनल पार्क
असम
1985
10.
फतेहपुर सीकरी
उत्तरप्रदेश
1986
11.
गोवा के चर्च और कान्वेंट
 गोवा
1986
12.
हम्पी स्मारक
कर्नाटक
1986
13.
खजुराहो का मंदिर
मध्यप्रदेश
1986
14.
एलिफेंटा की गुफाएं
महाराष्ट्र
1987
15.
चोल मंदिर
तमिलनाडु
1987
16.
सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
पश्चिम बंगाल
1987
17.
पत्तदकल स्मारक समूह
कर्नाटक
1987
18.
नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान 
उत्तराखंड
1988
19.
साँची के बौद्ध स्तूप
मध्यप्रदेश
1989
20.
हुमायूँ का मकबरा
दिल्ली
1993
21.
क़ुतुब मीनार एव अन्य स्मारक
दिल्ली
1993
22.
भारतीय
पर्वतीय
 रेल
दार्जिलिंग हिमालयी रेल
पश्चिम बंगाल  
1999
निलगिरी पर्वतीय रेल
तमिलनाडु
1999
कालका शिमला रेलवे
हिमाचल प्रदेश
1999
23.
बोधगया का महाबोधि मंदिर
गया,बिहार
2002
24.
भीम बेटका की गुफाएं  
मध्यप्रदेश
2003
25.
छत्रपति शिवाजी  टर्मिनल्स
महाराष्ट्र
2004
26.
चांपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान
गुजरात
2004
27.
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान  
उत्तराखंड  
2005
28.
दिल्ली का लाल किला
दिल्ली
2007
29.
जंतर –मंतर
जयपुर,राजस्थान
2010
30.
पश्चिमी घाट
महाराष्ट्र,गोवा,केरल,तमिलनाडु और कर्नाटक
2012
31.
राजस्थान
   के
 पहाड़ी
  दुर्ग
चित्तौडगढ़ का किला
चित्तौडगढ़
2013
सोनार किला
जैसलमेर
2013
आमेर का किला
जयपुर
2013
गागरोंन किला
झालावाड
2013
रणथम्भौर किला
सवाईमाधोपुर
2013
कुम्भलगढ़ का किला
राजसमन्द
2013
32.
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
हिमाचल प्रदेश
2014
33.
रानी की वाव
गुजरात
2014
34.
कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान
 सिक्किम
2016
35.
नालंदा विश्वविद्यालय
बिहार
2016
36.
ली कोर्बुजिए के वास्तुशिल्प   
 चंडीगढ़
2016
37.
अहमदाबाद का  ऐतिहासिक शहर
अहमदाबाद,गुजरात
2017
38.
मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एन्सेंबल  
मुंबई,महाराष्ट्र
2018
39.
जयपुर
राजस्थान
2019

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *