1.) हाल ही में अस्थमा दिवस कब मनाया गया हैं
उत्तर — 4 मई
👉प्रतिवर्ष मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
👉लोगों तक अस्थमा से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने एवं बीमारी के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए संपूर्ण विश्व में इस दिन का आयोजन होता है।
👉अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो कि फेफड़ों पर आक्रमण कर श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती है।
👉विश्व अस्थमा दिवस की शुरुआत 1993 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से की गई थी।
👉1998 में इस दिन का आयोजन 35 से अधिक देशों में किया गया था।
👉विश्व अस्थमा दिवस के लिए इस वर्ष जो विषय तय किया गया है वो है, ‘अस्थमा की भ्रांतियों को उजागर करना’।
2.) भारतीय सेना ने किस राज्य में पहले ‘ग्रीन सोलर एनर्जी हार्नेसिंग प्लांट’ का उद्घाटन किया है?
उत्तर — सिक्किम
👉भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में 56 KVA (किलोवोल्ट-एम्पीयर) के अपने पहले ग्रीन सोलर एनर्जी हार्नेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
👉पलांट वैनेडियम आधारित बैटरी प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है और 16000 फीट के ऊंचाई पर स्थित है।
👉परियोजना को IIT मुंबई के सहयोग से पूरा किया गया है।
👉सिक्किम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है।
सिक्किम राज्य के राज्यपाल गंगा प्रसाद हैं।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग हैं।
सिक्किम का गठन 10 अप्रैल 1975 को हुआ था ।
सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक हैं।
3.) किस देश के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान थिसारा परेरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।
उत्तर — श्रीलंका
👉श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
👉परेरा 32 साल के हैं. उन्होंने छह टेस्ट, 166 वनडे अंतरराष्ट्रीय और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया।
👉वह 2016 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (csk), कोच्चि टस्कर्स केरल, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व किया।
👉साल 2009 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की है।
4.) हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है ?
उत्तर — केरल
👉पिनराई विजयन ने नए मंत्रिमंडल के गठन से पहले केरल के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
👉केरल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम है।
मलयालम यहां की मुख्य भाषा है।
हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं।
केरल राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हैं।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं।
केरल का गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था ।
5.) हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर — आईसीआईसीआई बैंक
👉आईसीआईसीआई बैंक पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
👉मई 2017 में कुछ निवेशों को एचटीएम श्रेणी से एएफएस श्रेणी में डालने पर बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 के कुछ प्रावधानों के तहत उसपर जुर्माना लगाया गया है।
6.) श्रीलंका के किस पूर्व खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।
उत्तर– नुवान जोयसा
👉श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी और कोच, नुवान जोयसा को ICC के भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधिकरण ने ICC भ्रष्टाचार-विरोधी संहिता को भंग करने का दोषी पाए जाने के बाद सभी क्रिकेट पर छह साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
👉जोयसा के लिए प्रतिबंध 31 अक्टूबर 2018 के लिए पूर्व-दिनांकित किया गया, जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।
👉 ICC के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
ICC के अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले.
ICC के सीईओ: मनु साहनी.
ICC का मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.
7.)हाल ही में किस राज्य सरकार के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है ?
उत्तर — राजस्थान
👉राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’ लागू हो जाएगी।
👉इसके तहत राज्य के हर परिवार को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का लक्ष्य है।
👉इस बीच राज्य सरकार ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख भी 31 मई तक बढ़ा दी है।
👉बजट घोषणा 2021-22 की अनुपालना में इस योजना में एक अप्रैल से पंजीकरण शुरू हुआ था और अब तक लगभग 22.85 लाख परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं।’
8.) हाल ही में भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी कौन बनी है?
उत्तर — एक्सपोर्ट कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
👉भारत की सबसे बड़ी आईटी एक्सपोर्ट कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड है।
👉रिपोर्ट में दुनिया की टॉप-10 कंपनियों में चार भारतीय कंपनियों टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल और विप्रो को जगह मिली है।
👉बरांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे स्थान वाली टीसीएस और दूसरे स्थान वाली आईबीएम के बीच अंतर तेजी से घट रहा है ।
👉टीसीएस का ब्रांड मूल्य 11 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
9.)हाल ही में किस राज्य के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन हुआ है?
उत्तर — जम्मू कश्मीर
जगमोहन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
👉1927 में अविभाजित भारत के हाफ़िज़ाबाद (फिलहाल पाकिस्तान में है) में जन्मे जगमोहन दिल्ली के एलजी रह चुके हैं
👉कुछ वक्त के लिए गोवा, दमन ओर दीव के भी राज्यपाल रहे ।
👉1984 से लेकर 1989 तक अविभाजित जम्मू कश्मीर राज्य के राज्यपाल रहे थे. 1990 में भी कुछ महीनों के लिए वो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे थे.
👉अपने राजनीतिक करियर के दौरान वो 1999 अक्तूबर में शहरी विकास मंत्री, 1999 नवंबर में पर्यटन मंत्री और 2001 में पर्यटन और संस्कृति मंत्री रहे
👉1991 में पद्मश्री, 1977 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाज़ा गया था.
10.) हाल ही में NHRC का कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर — प्रफुल्ल चंद्र पंत
👉राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य उत्तराखंड मूल के न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चन्द्र पंत को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
👉न्यायमूर्ति पंत आयोग के सदस्य के रूप में 22 अप्रैल 2019 को नियुक्त हुए थे।
👉13 अगस्त 2014 से 29 अगस्त 2017 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रहे हैं।
👉पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी पंत का जन्म 30 अगस्त 1952 को हुआ था।
👉उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की, फिर लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की।
👉👉न्यायमूर्ति पंत ने 1973 में बार काउंसिल इलाहाबाद में और इलाहाबाद में उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस शुरू की।
Download PDF Join Telegram Channel
Join WhatsApp Group
- 11-20 October 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 01-10 October 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- April 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- March 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF Download in Hindi
- 17 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF | 17 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स
- 16 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 15 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 14 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 13 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 12 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 11-20 February 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी 2023
- Rajasthan Budget 2023 Live Updates
- 10 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 09 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 08 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 07 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 06 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 05 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 04 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 03 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 02 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 01-10 February 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF
- 01 February 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 25-31 January 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 24 January 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 23 January 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 21-31 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF
- 22 January 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 21 January 2023 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 11-20 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF