Current Affairs

Daily Current Affairs – 07 April 2021

 

Daily Current Affairs – 07

April 2021

🔹️1.) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर- 5 अप्रैल को

👉सयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस के रूप में घोषित किया गया है।

👉यह दिन लोगों को आत्म-चिंतन करने और अपनी अंतरात्मा की सुनकर सही रास्ते पर चलने के लिए चिन्हित किया गया है।

👉5 अप्रैल, 2020, को पहला संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया गया

👉इस दिवस का उद्देश्य आत्म-चिंतन के माध्यम से स्वयं और अपने समुदायों के साथ-साथ विश्व को बेहतर बनाने की याद दिलाता है।

🔹️2.) हाल ही में किस राज्य के गृह मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा देती है?
उत्तर- महाराष्ट्र

👉वसूली के आरोप में घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आखिरकार पद से इस्तीफा दे दिया।

👉उनकी जगह दिलीप वलसे पाटिल राज्य के नए गृह मंत्री होंगे।

👉पर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों की जांच के लिए CBI की टीम मुंबई पहुंची ।

👉महाराष्ट्र:

मुख्यमंत्री – उद्धव ठाकरे।
राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी।
जिलों की संख्या – 36.

🔹️3.)अमेरिका की पहली महिला एशियाई जज ( जिला अदालत में) कौन बनी ?
उत्तर- रूपा रंगा पुट्टागुंटा

👉अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी रूपा रंगा पुट्टागुंटा को संघीय न्यायाधीश के रूप में मनोनीत करने की घोषणा की ।

👉 शीर्ष न्यायिक पदों के लिए विभिन्न 10 अन्य उम्मीदवारों को मनोनीत करने की घोषणा की ।

👉न्ययाधीश पुट्टागुंटा डीसी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत में सेवा करने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला होंगी।

👉वर्तमान में पुट्टागुंटा डीसी रेंटल हाउसिंग कमीशन में प्रशासनिक न्यायाधीश हैं।

🔹️4.) 11 वां वज्र प्रहार 2021 संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत-अमेरिका के विशेष बलों के बीच कहाँ आयोजित हुआ ?
उत्तर-हिमाचल प्रदेश (बकलोह)

👉भारत और अमेरिका ने पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय नौसेना अभ्यास भी किया।

👉भारत और अमेरिका के विशेष बलों के संयुक्त अभ्यास के 11 वें संस्करण (वज्र प्रहार 2021) का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में किया गया।

👉यह सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का 11 वां संस्करण था जिसका मकसद संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन चलन और अनुभवों को साझा करना है।

 

🔹️5.) आईपीएल के 14वें सीज़न का पहला मैच 09 अप्रैल 2021 को पहला मैच किसके बीच मे खेला जाएगा.
उत्तर-चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

👉आईपीएल के 14वें सीज़न का पहला मैच 09 अप्रैल 2021 को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

👉भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 के सीजन के शेड्यूल का घोषणा कर दिया है.

👉फाइनल मुकाबला 30 मई 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 56 लीग मुकाबले खेले जाएंगे.

 

🔹️6.) हाल ही में डिजिट इंश्योरेंस ने किसे अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
उत्तर- विराट कोहली

👉डिजिट इंश्योरेंस ने क्रिकेटर विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया हैं।

👉इस एसोसिएशन के साथ, कंपनी का लक्ष्य क्रिकेटर के माध्यम से ‘बीमा को सरल बनाने ‘ के संदेश को ले जाने का है.

👉डिजिट इंश्योरेंस, एक सामान्य बीमा कंपनी है, जो $1.9B के मूल्यांकन के साथ 2021 का पहला यूनिकॉर्न बन गया है.

🔹️7.)विश्व बैंक और AIIB ने किस राज्य के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है ?
उत्तर- पंजाब

👉विश्व बैंक और एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (AIIB) ने 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,190 करोड़ रुपये) की सहायता मंजूर की है।

👉इस राशि से नहर के पानी पर आधारित पेय जल की परियोजनाएं चलाई जाएंगी।

👉पंजाब सरकार के बयान के अनुसार परियोजना का मकसद गुणवत्तापूर्ण पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना और अमृतसर तथा लुधियाना में पानी के नुकसान को कम करना है।

🔹️8.) हाल ही में किस कंपनी ने अपने स्मार्टफोन कारोबार को बंद कर दिया है।
उत्तर-LG

👉LG मोबाइल सेगमेंट में हो रहे घाटे को मद्देनज़र रखते हुए अब कंपनी ने इसे बंद कर दिया है।

👉दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने ऐलान किया कि वह पूरी तरह से अपने मोबाइल कारोबार को बंद कर रही है।

👉कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान को झेलते-झेलते अब आखिरकार कंपनी ने इसे शटडाउन करने का फैसला ले लिया है।

 

🔹️9.)पद्मश्री से सम्मानित हाल ही में किस मशहूर एवं दिग्गज अभिनेत्री का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर-शशि कला

👉बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का 04 अप्रैल 2021 को निधन हो गया है. वे 88 साल की थीं.

👉निधन के बाद हिंदी फिल्म जगत में शोक की लहर है. 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं शशिकला को अपने अभिनय के लिए आठ बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।

👉साल 2007 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

🔹️10.)हाल ही में किस देश के नोबेल पुरस्कार विजेता का निधन हुआ है?
उत्तर- जापान

👉जापान के खगोल भौतिकविद् और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा का निधन हो गया।

👉कोशिबा को दो अन्य वैज्ञानिकों – पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के रेमंड डेविस जूनियर और इटली के वैज्ञानिक रिकॉर्डों गियाकोनी के साथ 2002 में यह पुरस्कार मिला था।

👉कोशिबा के सबसे प्रसिद्ध खोज में मध्य जापान की एक खदान में स्थित एक विशाल डिटेक्टर का उपयोग करके दूर के सुपरनोवा विस्फोट से न्यूट्रिनो का पता लगाना था।

Download PDF –

 

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *