Current Affairs

Daily Current Affairs – 26 April 2021

Daily Current Affairs – 26

April 2021

1.) हाल ही में विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस कब मनाया गया हैं
उत्तर — 24 अप्रैल

👉प्रयोगशालाओं में जानवरों के लिए विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस रूप में भी जाना जाता है।

👉यह दिन 1979 में नेशनल एंटी-विविसेक्शन सोसाइटी द्वारा प्रयोगशालाओं में जानवरों के लिए “स्मरणोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में शुरू किया गया था।

👉इस दिवस का मूल उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके संबंधो को मजबूत करना है।

👉आसपास का सप्ताह “वर्ल्ड वीक फॉर एनिमल्स इन लेबोरेटरीज” के रूप में जाना जाता है।

2.)हाल ही में किस देश में 3 महीने के आपातकाल की घोषणा की है?
उत्तर — जापान

👉कोरोना वायरस से बेहाल जापान ने राजधानी टोक्यो सहित कई राज्यों में आपातकाल का ऐलान किया है।

👉यह आपातकाल 11 मई तक प्रभावी रहेगा।

👉जापानी प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा ने टास्क फोर्स की बैठक में तीसरे आपातकाल की घोषणा की ।

👉इस आपातकाल से जापान की लगभग 126 मिलियन की आबादी का एक चौथाई हिस्सा और इसकी अर्थव्यवस्था का लगभग एक तिहाई हिस्सा प्रभावित होगा।

 👉जापान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है

जापान की राजधानी टोक्यो हैं।

जापान की मुद्रा जापानी येन हैं।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा हैं।

3.) हाल ही में विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह कब से शुरू हुआ है?
उत्तर — 24 अप्रैल

👉24-30 अप्रैल से विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है।

👉यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है।

👉इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि कैसे मजबूत प्रतिरक्षण मजबूत, लचीला स्वास्थ्य प्रणालियों और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए नींव है।

👉अभियान का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में हर जगह लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है और टीकाकरण के महत्व के बारे में सिखाना है।

4.) किस राज्य सरकार द्वारा ऑक्सीजन और दवाओं की आपूर्ति के लिए COVID-19 आपातकालीन ऋण योजना शुरू किया गया ?
उत्तर — हरियाणा

👉हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना मरीजों को दवाइयां, ऑक्सीजन एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की आपूर्ति कराने हेतु एक योजना शुरू की है।

👉जिसे ‘हरियाणा कोविड आपातकालीन ऋण योजना’ नाम दिया गया है।

👉इसके तहत सरकार ने 500 करोड़ रुपए का कोष स्थापित किया है।

👉इस योजना के तहत हरियाणा सरकार वर्तमान में कार्यरत व्यवसायियों को राज्य में उक्त जरूरतों को पूरा करने हेतु अपने चालू उत्पादन को बढ़ाने या नई इकाइयां स्थापित करने में मदद करेगी।

 👉हरियाणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) हैं

5.) बोआओ फोरम फॉर एशिया (BFA) वार्षिक सम्मेलन 2021 कहाँ आयोजित हुआ ?
उत्तर — चीन

👉हाल ही में दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के बोआओ में ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ वार्षिक सम्मेलन 2021 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

👉बोआओ फोरम फॉर एशिया इस वर्ष अपनी 20वीं वर्षगाँठ मना रहा है।

👉इस फोरम में 60 से अधिक देशों से आए 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

👉इस फोरम का इस वर्ष का विषय ‘ए वर्ल्ड इन चेंज: इन हैंड टू स्ट्रेंथ ग्लोबल गवर्नेंस एंड एडवांस बेल्ट एंड रोड कोऑपरेशन ’है।

6.) हाल ही में विश्व पशु चिकित्सा दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 24 अप्रैल

👉वटरनरी विश्वविद्यालय की ओर से वर्चुअल मोड पर विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया।

👉विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल के चौथे शनिवार को मनाया जाता है।

👉2021 विश्व पशु चिकित्सा दिवस का विषय ‘COVID-19 संकट पर पशुचिकित्सा प्रतिक्रिया’ है।

👉इस दिन की शुरुआत विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा जानवरों और समाज के स्वास्थ्य के लिए पशु चिकित्सकों के योगदान का जश्न मनाने के लिए 2000 में की गई थी।

👉इस वर्ष विश्व पशुचिकित्सा दिवस को “कोविड-19 विपदा की परिस्थितियों में पशुचिकित्सको की भूमिका” की थीम पर मनाने का फैसला किया।

7.) हाल ही में बॉलीवुड के किस मशहूर म्यूजिक कंपोजर का निधन हो गया है?
उत्तर — श्रवण कुमार राठौर

👉लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण कुमार राठौड़ का निधन हो गया।

👉COVID-19 वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई के माहेजा स्थित रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 66 वर्ष के थे।

Online Notes Store, [25.04.21 20:00] 👉शरवण 90 के दशक में बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार थे। उन्होंने संगीतकार नदीम के साथ मिलकर कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत देकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

👉नदीम-श्रवण की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। दोनों की जोड़ी ने पहली बार 1977 में भोजपुरी फिल्म ‘दंगल’ के लिए म्यूजिक दिया था ।

👉इन फिल्मों में दिया था संगीत

दोनों ने ‘आशिकी’, ‘साजन’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘दीवाना’, ‘सड़क’, ‘सैनिक’, ‘दिलवाले’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘फूल और कांटे’, ‘परदेस’, ‘ये दिल आशिकाना’, ‘राज’, ‘कयामत’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘बेवफा’ और ‘बरसात’,’धड़कन’ जैसी कई फिल्मों में संगीत देकर सफलता हासिल की थी।

8.)हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए सभी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है?
उत्तर — छत्तीसगढ़

👉कोविड-19 से प्रभावित प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए सभी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है

👉जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए 13 अप्रैल 2021 को शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से मुख्यमंत्री सहायता कोष अंश दान देने की अपील की है।

 👉छत्तीसगढ़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर हैं।

छत्तीसगढ़ के कुल ज़िले 28 हैं।

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके हैं।

9.)हाल ही में आयोजित विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
उत्तर — 8

👉भारत 11 पदक के साथ AIBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पदक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया है।

👉इसमें आठ स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

👉2018 में 10 पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ पदक जीतने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

👉पौलैंड के कील्स में AIBA पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप का आयोजन हुआ ।

10.) हाल ही में ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजना से कौन देश बाहर हो गया ?
उत्तर — ऑस्ट्रेलिया

👉ऑस्ट्रेलिया ने चीन के साथ उसके महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजना से जुड़े दो समझौतों को रद्द कर दिया है।

👉ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मेराइस पेन ने चार समझौतों को रद्द करने की घोषणा की

👉ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार को दिसंबर में यह वीटो पावर दी गई थी कि वह किसी प्रांत या विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए फ़ैसले को रद्द कर सकती है.

 👉ऑस्ट्रेलिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़ा नगर सिडनी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा ऑस्ट्रलियन डॉलर हैं।

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *