Current Affairs

Daily Current Affairs – 20 April 2021

Daily Current Affairs – 20

April 2021

1.)हाल ही में किस राज्य सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर — गोवा

👉गोवा सरकार ने राज्य में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

👉राज्य के स्वास्थ्य सचिव को जनहित में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत एक आदेश जारी करने के लिए संबंधित कलक्टरों से समन्वय स्थापित करने का आदेश दिया गया है।

👉गोवा राज्य क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा राज्य है।

👉गोवा राज्य जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।

👉गोवा की राजधानी पणजी हैं।

👉गोवा 30 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है।

👉 गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं।

2.) खंजर सयुक्त सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित हुआ है
उत्तर — भारत और किर्गिस्तान

👉 किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में किर्गिज़ गणराज्य के नेशनल गार्ड्स के विशेष बल ब्रिगेड में 8 वें भारत-किर्गिज़ संयुक्त विशेष बल अभ्यास “खंजर” का उद्घाटन किया गया।

👉उपकरण और हथियारों के प्रदर्शन तथा प्रशिक्षण क्षेत्र और बैरक की यात्रा के साथ एक अधिकृत परेड ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

👉किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक हैं।

👉किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति सदिर जापरोव हैं।

👉किर्गिज़स्तान की मुद्रा की किर्गिज़स्तानी सोम हैं।

3.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने 10 ऑक्सीजन प्लाट स्थपित करने की घोषणा की है
उत्तर — उत्तर प्रदेश

👉उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत को देखते हुये योगी सरकार ने इटावा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है।

👉यह प्लांट डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित किया जायेगा।

👉उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है

👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

👉उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

👉उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं।

👉उत्तर प्रदेश की स्थपना में 24 जनवरी 1950 की गई थी ।

4.) हाल ही में केंद्र सरकार ने धामरा नदी पर 110 करोड़ रोपेक्स जेटी परियोजना को किस राज्य में मंजूरी दी है।
उत्तर — ओडिसा

👉ओडिसा के केंद्रपाड़ा जिले के तलचुआ और भद्रक जिले में कनाली को जोड़ने वाली पोतघाट परियोजना धामरा नदी पर बनेगी।

👉परियोजना की कुल पूंजी लागत 110.60 करोड़ रुपये है।

👉भद्रक जिले में कनाली और केंद्रपाड़ा जिले में तलचुआ, क्रमशः धाम नदी के उत्तरी और दक्षिणी तट पर स्थित हैं।

👉ओडिसा भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है।

👉ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं।

👉ओडिसा के राज्यपाल गणेशी लाल हैं।

👉ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर है।

5.) हाल ही में कौनसा राज्य स्वदेशी निवासियों का रजिस्टर तैयार करने के लिए एक समिति बनाने जा रहा है
उत्तर — नागालैंड

👉नागालैंड सरकार ने राज्य के स्वदेशी निवासियों को पंजीकृत करने के लिए एक संयुक्त परामर्शदात्री समिति बनाने का निर्णय लिया है।

👉जुलाई 2019 में, नागालैंड सरकार ने असम के राष्ट्रीय रजिस्टर के तर्ज पर (RIIN) को लॉन्च किया था।

👉उद्देश्य बाह्य लोगों द्वारा राज्य में नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु नकली स्वदेशी प्रमाण पत्रों प्रस्तुत किये जाने पर अंकुश लगाना था।

👉नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो हैं।

👉नागालैंड की राजधानी कोहिमा हैं।

👉नागालैंड के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि हैं।

👉नागालैंड की स्थापना 30 नवंबर 1963 को हुई थी।

6.) हाल ही में किस राज्य ने सरकारी कार्यलयों में शारीरिक उपस्थितिको 50% सीमित कर दिया है।
उत्तर — हरियाणा

👉हरियाणा सरकार ने अपने कार्यालयों में शारीरिक उपस्थिति को 50 प्रतिशत तक सीमित कर दिया।

👉कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच अपने आगमन के समय को कम करना चाहिए ताकि लिफ्टों और गलियारों में भीड़ से बचा जा सके।

👉सभी जोनों में रहने वाले लोगों को कार्यालय में जाने से छूट दी गई है।

👉हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है।

👉हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।

👉हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं

👉हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं

👉हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966में हुई थी ।

7.) हाल ही में किस देश ने समावेशी सूचकांक 2021 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
उत्तर — स्वीडन

👉हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा पहला सामाजिक गतिशीलता सूचकांक जारी किया गया है।

👉वश्विक सामाजिक गतिशीलता सूचकांक में 82 देशों को शामिल किया गया हैं।

👉भारत को 76वां स्थान मिला है।

👉85.2 के सामाजिक गतिशीलता स्कोर के साथ डेनमार्क जारी सूचकांक में शीर्ष स्थान पर है।

👉इसके बाद क्रमशः फिनलैंड (83.6), नॉर्वे (83.6), स्वीडन (83.5) और आइसलैंड (82.7) है।

👉बरिक्स देशों में रूस 39वें स्थान पर, चीन 45वें स्थान पर ब्राजील 60वें, भारत 76वें और दक्षिण अफ्रीका 77वेंस्थान पर है।

8.) एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आयोजन कहा हुआ है
उत्तर –कजाकिस्तान

👉कजाकिस्तान के अलमाटी में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 का आयोजन हुआ है।

👉इस आयोजन में तीन पदक के साथ, भारत एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप पदक तालिका में आठवें स्थान पर है।

👉 ईरान और कजाकिस्तान संयुक्त रूप से 09 पदक के साथ पदक तालिका के शीर्ष स्थान को साझा कर रहे हैं।

👉सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता हैं।

👉कज़ाख़िस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है।

👉कज़ाख़िस्तान क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है।

👉कज़ाख़िस्तान की राजधानी एस्टाना हैं

👉कज़ाख़िस्तान के राष्ट्रपती कासिम-जोमार्ट टोकायव हैं।

9.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है?
उत्तर — मध्यप्रदेश

👉भारत के मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है।

👉मध्य प्रदेश में 1.23 करोड़ ग्रामीण परिवार हैं। इनमें से37.69 लाख (31 फीसदी) के पास उनके घरों में नल जल की आपूर्ति है।

👉मध्य प्रदेश ने 2020-21 में19.89 लाख नल जलकनेक्शन प्रदान किए हैं।

👉मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल हैं।

👉मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

👉मध्य प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

👉मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी ।

10.) IPL में किस भारतीय ने सर्वाधिक 217 छक्‍कों का रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर — रोहित शर्मा

👉आईपीएल के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

👉चैन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धाेनी को पीछे छोड़ा।

👉रोहित ने तीसरे ओवर में ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर धोनी के 216 की बराबरी की. अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार पर छक्का लगाकर रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ दिया।

👉आईपीएल में सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड विंडीज के क्रिस गेल के नाम है. उन्हाेंने 351 लगाए हैं।

👉रोहित गुरूनाथ शर्मा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है।

👉रोहित शर्मा का जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था।

👉रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था।

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *