Current Affairs

Daily Current Affairs – 25 April 2021

Daily Current Affairs – 25

April 2021

1.) संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस हाल ही में कब मनाया गया हैं?
उत्तर — 23 अप्रैल को

👉संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

👉संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस को विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और मृत्यु की तिथि दोनों को चिह्नित करने के लिए चुना गया है।

👉स्पेनिश भाषा के लिए, इस दिन को चुना गया क्योंकि इस दिन को स्पेन में हिस्पैनिक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

 इस दिवस को मनाने का उद्देश्य 

👉 पूरे संगठन में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली छह आधिकारिक भाषाओं में से एक हैं. ये हैं: अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश।

👉संयुक्त राष्ट्र के भाषा दिवसों का उद्देश्य बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ पूरे संगठन में सभी छह आधिकारिक भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देना है।

2.) हाल ही में कौनसा देश 2023 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने जा रहा है।
उत्तर — रूस

👉रूस लगभग वर्ष 2030 तक में पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा।

👉इसमें आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और रोबोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे इंसान नहीं चलाएंगे बल्कि रोबोट्स को इस काम के लिए रखा जाएगा।

👉2025 तक वह इससे जुड़ा रहेगा। इसके बाद वह खुद को स्पेस स्टेशन से अलग कर लेगा।

 रूस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

👉रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैले ट्रांसकॉन्टिनेंटल देश हैं।

👉यह दुनिया का सबसे बड़ा देश हैं।

👉रूस की राजधानी मास्को हैं।

👉रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं।

3.) हाल ही में किस राज्य की सरकार ने नो मास्क नो मूवमेट अभियान शुरू किया है।
उत्तर — राजस्थान

👉राजस्थान राज्य में नो मास्क नो मूवमेट अभियान शुरू किया है।

👉मख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा कोरोना की दूसरी घातक लहर पर नियंत्रण के लिए राज्य में ‘नो मास्क नो एन्ट्री’ से एक कदम आगे बढ़कर पूरी सख्ती के साथ प्रदेश में ‘नो मास्क नो मूवमेन्ट’ अभियान शुरू किया ।

 👉राजस्थान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हैं।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र हैं।

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी हैं।

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं।

राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं।

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।

राजस्थान दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है।

4.) हाल ही में किस राज्य में गरिया पूजा मनाया गया हैं।
उत्तर — त्रिपुरा

👉गरिया पूजा, त्रिपुरा का एक प्रमुख त्योहार है

👉हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व चैत्र माह के अंतिम दिन से लेकर वैशाख महीने के सातवें दिन तक आयोजित किया जाता है।

👉तरिपुरी और रियांग जनजातियाँ इसे फसल के त्योहार के रूप में मनाती हैं।

👉इस त्योहार में बाँस के खंभे की फूलों और मालाओं से पूजा की जाती है जो कि भगवान गरिया का प्रतीक होता है।

👉तरिपुरा के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है।

👉उत्सव के चौथे दिन मूर्ति का विसर्जन होता है। यह त्योहार पुराने और युवा लोगों के दिलों में उत्साह की भावना लाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

5.)आईपीएल T-20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कौन बने ?
उत्तर — केएल राहुल

👉कएल राहुल टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 5 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं।केएल राहुल ने इसके लिए 143 पारियां खेलीं।

👉क्रिस गेल टी20 फॉर्मेट में 5 हजार रन का आंकड़ा महज 132 इनिंग में छू चुके हैं।

👉 केएल राहुल या लोकेश राहुल नाम के रूप में भी जाने जाते हैं, एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है।

👉केएल राहुल का जन्म18 अप्रैल 1992 में
बैंगलोर ,कर्नाटक में हुआ था।

6.)हाल ही में ग्लोबल एनर्जी रिव्यू रिपोर्ट 2021 किनसे लॉन्च की हैं।
उत्तर — अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ( IEA )

👉”ग्लोबल एनर्जी रिव्यू रिपोर्ट 2021 ” अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ( IEA ) ने लॉन्च की हैं।

👉इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2019 में दर्ज किए गए स्तरों की तुलना में 1.4% अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ( IEA ) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

👉अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के ढांचे में स्थापित एक स्वायत्त अंतर सरकारी संगठन है।

👉इसकी स्थापना 1974 में हुई थी

👉 इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में स्थित है।

👉अंतर्राष्ट्रीय  ऊर्जा एजेंसी की स्थापना 1973-74 में तेल संकट के कारण हुई थी।

7.)किस देश ने भारत से आने वाले सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विमानों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर –यूएई

👉संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) ने कोरोना संकट के चलते भारत को जानी वाले फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।

👉यूएई ने भारतीय यात्रियों पर दस दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

👉यूएई की ओर से यह प्रतिबंध 25 अप्रैल से चार मई तक लागू रहेगा।

👉इसके साथ ही विदेश से लौटने वाले ब्रिटिश लोगों को होटल में 10 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया था।

 यूएई के बारे में कुछ जानकारी 
  • अरब अमीरात मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है।
  • इसकी मुद्रा यूएई दिरहम हैं।
  • राष्ट्रपति खलीफा बिन ज़ायेद अल नहयान हैं।

8.)हिंदी एवं गुजराती फिल्मों के किस अभिनेता का 47 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर — अमित मिस्त्री

👉गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया है। वे 47 साल के थे।

👉कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है।

👉अपने करियर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

👉एक चालिस की लास्ट लोकल, 99, शोर इन द सिटी, यमला पगला दीवाना, बे यार, ए जेंटलमैन और अमेजन प्राइम सीरीज बैंडिश बैंडिट्स जैसी फिल्में शामिल हैं।

9.)विश्व का सबसे बड़ा दोपहिया चार्जिग नेटवर्क भारत में किसके द्वारा तैयार करने की घोषणा की गयी ?
उत्तर — ओला

👉(ओला इलेक्ट्रिक) ने दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क बनाने की योजना का खुलासा किया है।

👉यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा जो एक लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स के साथ 400 शहरों में फैला होगा।

👉ओला ने पिछले साल दिसंबर में ऐलान किया कि वह तमिलनाडु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फैक्ट्री लगा रही है।

👉ओला के मुताबिक उसकी इस नई फैक्ट्री में 10,000 नौकरियां मिलेंगी।

👉इस फैकट्री से साल में 20 लाख स्कूटरों का उत्पादन किया जा सकेगा।

👉ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है।

10.) हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति का निर्धन ही गया हैं।
उत्तर — चाड

👉चाड गणराज्य के राष्ट्रपति इदरीस डेबी इटनो का निधन हो गया है।

👉वह विद्रोहियों के साथ हुए संघर्ष में घायल हो गए थे जिसके बाद उनका निधन हो गया।

👉तीन दशक से अधिक समय तक मध्य अफ्रीकी राष्ट्र पर शासन किया था ।

👉 राष्ट्रपति इदरीस डेबी इटनो ने पहले 1996 और 2001 में चुनाव जीते थे. इसके बाद, उन्होंने 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी जीत हासिल की।

 चाड गणराज्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी 

👉अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।

👉यह देश तीन विभिन्न भौगोलिक प्रांतों में बँटा हुआ है। उत्तरी इलाका रेगिस्तानी है जो कि सहारा का भाग है, मध्य का इलाका साहेल है और दक्षिणी भाग सवाना है।

👉इसकी राजधानी अन्’ ड्जमेना है

👉अरबी और फ़्रेन्च आधिकारिक भाषाएं हैं।

 

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 25 April 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *