Current Affairs

Daily Current Affairs – 09 July  2021

Daily Current Affairs – 09 July  2021

1.कोयला मंत्रालय के 2020-21 के आँकड़ों के अनुसार, कोयला उत्पादन में भारत का शीर्ष राज्य कौन सा है?
A. गोवा
B. मध्य प्रदेश
C.केरल
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.छत्तीसगढ़

  • 👉कोयला मंत्रालय के 2020-21 के अनंतिम आँकड़ों के अनुसार, भारत का कुल कोयला उत्पादन 2020-21 के दौरान 2.02% की गिरावट के साथ 716.084 मिलियन टन दर्ज किया गया।
  • 👉कल उत्पादन का 671.297 मीट्रिक टन गैर-कोकिंग कोयला और 44.787 मीट्रिक टन कोकिंग कोयला था।
  • 👉छत्तीसगढ़ ने 158.409 मीट्रिक टन का शीर्ष कोयला उत्पादन दर्ज किया, इसके बाद ओडिशा और मध्य प्रदेश का स्थान रहा।
  • झारखंड कोकिंग कोल का सबसे बड़ा उत्पादक था।

2.हिमाचल प्रदेश राज्य के 6 बार के पूर्व मुख्यमंत्री का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
A. राजस्थान
B. हिमाचल प्रदेश
C. बिहार
D. केरल

उत्तर –B.हिमाचल प्रदेश

  • 👉हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार तड़के निधन हो गया।
  • 👉कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने 87 वर्ष की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में अंतिम सांस ली।
  • 👉हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • 👉सबसे पहले वे 1983 से 1985 में सीएम बने, इसके बाद 1985 से 1990 तक दूसरी बार, 1993 से 1998 में तीसरी बार, 1998 में कुछ दिन चौथी बार, फिर 2003 से 2007 पांचवीं बार और 2012 से 2017 छठी बार मुख्यमंत्री बने।
  • 👉 लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए।

3.किस अंतरिक्ष एजेंसी को क्षुद्रग्रह रयुगु का पहला नमूना प्राप्त हुआ है?
A. JHO
B.ESRO
C. NASA
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.NASA

  • 👉अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, NASA, ने क्षुद्रग्रह रयुगु का अपना पहला नमूना प्राप्त किया है जो दिसंबर 2020 में जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) हायाबुसा 2 अंतरिक्ष यान द्वारा पृथ्वी पर लौटा था।
  • 👉प्रारम्भिक  जांच के लिए जापान से जाने वाले पहले नमूनों में से एक है। माइक ज़ोलेंस्की पहले वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने इसकी मूल प्रकृति को निर्धारित करने के लिए इन नमूनों की जांच की।

4.52वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कहां आयोजित किया जाएगा
A. पश्चिम बंगाल
B. गोवा
C. केरल
D. जम्मू कश्मीर

उत्तर –B. गोवा

  • 👉भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 52वां संस्करण 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।
  • 👉भारतीय सिनेमा के लीजेंड श्री सत्यजीत रे की जन्म शताब्दी के अवसर पर इस वर्ष से शुरू होने वाले आईएफएफआई में इस वर्ष से “सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” की शुरुआत की गई है।

5.भारत का पहला FASTag या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित पार्किंग सुविधा शुरू की?
A. जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
B. कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
C. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –C. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

  • 👉दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भारत का पहला FASTag या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित पार्किंग सुविधा शुरू की।
  • 👉यह सुविधा प्रवेश और भुगतान के समय को कम करने के लिए शुरू की गई है।
  • 👉FASTag या UPI- आधारित पार्किंग सुविधा के बारे में: इसे डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ मंगू सिंह द्वारा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर लॉन्च किया गया। यह 55 चौपहिया और 174 दोपहिया वाहनों को सेवा दे सकता है।

6.तेलंगाना सरकार कितने वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करेगी?
A. 55 वर्ष
B. 57 वर्ष
C. 52वर्ष
D.51 वर्ष

उत्तर –B. 57 वर्ष

  • 👉तेलंगाना सरकार अगस्त से 57 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करेगी,
  • 👉वद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 57 वर्ष करने का निर्णय अगले महीने से लागू किया जाएगा।

7.हैती ने अपने राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद आपातकाल की घोषणा की।
A. इंग्लैड
B. हैती
C. अफ़्रीका
D. उ. कोरिया

उत्तर –B.हैती

  • 👉हैती ने अपने राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद आपातकाल की घोषणा की है
  • 👉हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में उनके घर पर हुए हमले में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनकी पत्नी घायल हो गई

हैती

  • यह कैरेबियन सागर के ग्रेटर ऐंटिलीस द्वीपसमूह में हिसपनिओला द्वीप पर स्थित है।
  • यह क्यूबा और जमैका के पूर्व में और बहामास और तुर्क और कैकोस द्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।
  • पोर्ट-ओ-प्रिंस इसकी राजधानी है। क्लाउडे जोसेफ इसके प्रधान मंत्री हैं। गौरदे इसकी मुद्रा है।

8.हाल ही में मच्छुआरों के लिए कौन-सी एप्प लांच की गई है ?
A.जासू सेतु एप्प
B.रुद्रा सेतु एप्प
C. मत्स्य सेतु एप्प
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.मत्स्य सेतु एप्प

  • 👉 मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, गिरिराज सिंह ने मछुआरों के लिए ऑनलाइन कोर्स मोबाइल एप्प “मत्स्य सेतु” (Matsya Setu) लॉन्च किया।
  • 👉मत्स्य सेतु एप्प को ICAR-Central Institute of Freshwater Aquaculture (ICAR-CIFA), भुवनेश्वर द्वारा विकसित किया गया है।
  • 👉भारत दुनिया भर में जलीय कृषि (aquaculture) के माध्यम से मछली का दूसरा प्रमुख उत्पादक है।
  • 👉 यह दुनिया भर में मछली का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक भी है

9.सरकार ने किस मंत्रालय का गठन किया।
A. सहकारिता मंत्रालय
B. जल मंत्रालय
C.रेलवे मंत्रालय
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.सहकारिता

  • 👉सरकार ने ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए एक नया सहकारिता मंत्रालय बनाया है।
  • 👉सहकारिता मंत्रालय भारत में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।
  • 👉मंत्रालय जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले एक सच्चे जन आधारित आंदोलन के रूप में सहकारिता को गहरा करने में मदद करेगा।

10.हाल ही में किस राज्य में गिद्ध संरक्षण योजना का शुभारंभ हुआ है ?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. बिहार
D. हरियाणा

उत्तर — B.बिहार

  • 👉कार्य योजना के अनुसार डाइक्लोफेनाक (Diclofenac), जो की मवेशियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है और जो गिद्धों के लिए जहर के रूप में जाना जाता है,
  • भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल द्वारा प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • 👉योजना उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव करता है।

11.आईएनएस तबर ने इटली के किस शहर मे नेपल्स के करीब इतालवी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास किया।
A. मध्य प्रदेश
B. भारत
C. इटली
D. इंग्लैड

उत्तर –C.इटली

  • 👉भारतीय नौसेना के तलवार-श्रेणी के युद्धपोत, आईएनएस तबर, ने इटली के नेपल्स के करीब इतालवी नौसेना के साथ युद्धाभ्यास किया।
  • 👉आईएनएस तबर ने भूमध्यसागरीय क्षेत्र में चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में नेपल्स, इटली के बंदरगाह में प्रवेश किया।
  • 👉रोम और मिलान के बाद नेपल्स इटली का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

12. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सूचनात्मक वीडियो श्रृंखला COVID गुरुकूल लॉन्च की है।\
A. विधुत मंत्रालय
B. स्वास्थ्य मंत्रालय
C. परिवहन मंत्रालय
D.शिक्षा मंत्रालय

उत्तर — B.स्वास्थ्य मंत्रालय

  • 👉स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सूचनात्मक वीडियो श्रृंखला COVID गुरुकूल लॉन्च की है।
  • 👉इसका उद्देश्य COVID-19 महामारी और इसके टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रामाणिक जानकारी का प्रसार करना है।
  • 👉प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति निर्माता, डॉक्टर, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य पेशेवर भाग लेंगे और लोगों को कोविड के उचित व्यवहार के प्रति संवेदनशील बनाने में मदद करेंगे।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *