Current Affairs

Daily Current Affairs – 09 March 2021

Daily Current Affairs – 09 March 2021

 

🔹️1.) हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को बनाया गया है ?

👉 महिलाओं के सम्मान में ही हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने उनमें जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विषयों पर जोर दिया जाता है।

🔰कैसे हुई इस दिन की शुरूआत 🔰

👉सन् 1908 में एक मजदूर आंदोलन के बाद ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

 

🔹️2.) हाल ही में वैज्ञानिकों ने उत्तरी धुव्र पर अंतरिक्ष तूफान का पता लगाया है ?

👉 वैज्ञानिकों ने उत्तरी ध्रुव के ऊपर उच्च वायुमंडल में इसके होने की पुष्टि की है। पहली बार देखे गए इस अंतरिक्षीय तूफान को वैज्ञानिकों ने स्पेस हरिकेन नाम दिया है। इसके बारे में उनका कहना है कि ऐसी घटना सभी ग्रह में पाई जाती है।

👉 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैटेलाइट के आंकड़ों के आधार पर चीन के शैंगडोंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह घोषणा उत्तरी ध्रुव के मीलों ऊपर 621 मील चौड़ी प्लाज्मा की घूमती आकृति का विश्लेषण करने के बाद की है।

👉शोधकर्ताओं ने चक्रवात के आकार का ऑरोर का धब्बा देखा जिसके केंद्र में बहाव शून्य था और वृत्तीय प्लाज्मा बहुत ही तीव्र गति से बह रहा था। ये सारे गुण पृथ्वी के निचले वायुमंडल पर पाए जाने वाले हरीकेन में पाए जाते हैं। स्पेस हरिकेन पृथ्वी के सतही हरिकेन में एक बड़ा अंतर होता है। उसमें पानी की जगह इलेक्ट्रोन की बारिश होती

 

🔹️3.) उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत के पहले वर्ल्ड स्किल सेंटर का उद्घाटन किया ?

👉ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में वर्ल्ड स्किल सेंटर (WSC) का उद्घाटन किया। WSC एक प्रमुख उन्नत कौशल प्रशिक्षण संस्थान है।

👉 यह ओडिशा कौशल विकास परियोजना के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के साथ ITE एजुकेशन सर्विसेज (ITEES), सिंगापुर में ज्ञान भागीदार के रूप में सहायता के तहत स्थापित किया गया था। WSC की स्थापना लगभग 1342.2 करोड़ रुपये के बजट में की जा रही है। यह राज्य के सर्वश्रेष्ठ ITI और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए दीर्घकालिक विनिर्माण और सेवा कार्यक्रम चलाएगा।

🔹️4.) द्धारिका एक्सपेस – वे भारत का पहला एलिवेटेड शहरी एक्सपेस – वे बनाया जा रहा है ?

👉यह भारत में खम्भों पर बनाया जाने वाला पहला शहरी एक्सप्रेसवेहोगा और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने में बहुत मदद करेगा। ‘

👉इस परियोजना में पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 12,000 पौध लगाये गये है। उन्होंने कहा, ‘इस अनुभव का, देश भर में जगह जगह उपयोग किया जाएगा

 

🔹️5.) अरुणाचल प्रदेश की राज्य की सरकार ने 2021 को शिक्षा के वर्ष के रूप में घोषित किया है ?

👉अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2021 को ‘शिक्षा के वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है।

👉सरकार की योजना शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।

👉 सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ‘मिशन शिक्षा’ शुरू करेगी। इसे अगले दो साल के दौरान शुरू किया जाएगा।

 

🔹️6.) 69वे सीनियर नेशनल वालीबॉल चैपियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा ?

👉ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कलिंगा हॉकी स्टेडियम 17 मार्च को पहली हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर महिला अकादमी नेशनल चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी करेगा।

👉पहली हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन 17 से 26 मार्च तक होगा, जबकि सब जूनियर महिला अकादमी नेशनल चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन 17 से 25 मार्च तक किया जाएगा।

🔹️7.)हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों मे ओडिसा राज्य को पहला स्थान दिया है।

👉 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने ओडिशा को पहला और उत्तर प्रदेश को इस सूची में दूसरा नंबर दिया है।

👉दिल्ली के भलस्वा और गाजीपुर की लैंडफिल साइटों सहित झिलमिल, वजीरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिलशाद गार्डन और लॉरेंस रोड में ये प्रदूषित स्थल चिह्नित किए गए हैं।

🔰यह है प्रदूषित स्थल की परिभाषा 🔰

👉पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार प्रदूषित स्थल ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कूड़े-कचरों में विषैले और खतरनाक पदार्थों की मात्रा अत्यधिक होने से आसपास रहने वालों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

 

🔹️8.) हाल ही में उड़ीसा राज्य की सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के लिए मिशन शक्ति विभाग नामक नया विभाग स्थापित किया है।

👉ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के लिए एक विशेष विभाग “मिशन शक्ति” होगा। इसकी स्थापना महिलाओं के विकास के लिए की गई, जो ओडिशा की महिलाओं को समर्पित है।

👉 मिशन शक्ति और ममता योजना से संयुक्त रूप से राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के नए युग की शुरूआत हुई है।

🔰 महत्वपूर्ण तथ्य- 🔰

👉ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
ओडिशा का राष्ट्रीय उद्यान: भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान.

 

🔹️9.) स्विट्जरलैंड ने सार्वजानिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है।

👉सविट्जरलैंड (Switzerland) में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का (Burqa) या नकाब पहनने पर रोक (Ban) लगा दी गई है

👉बरॉडकास्टर SRF ने आंशिक परिणामों के आधार पर बताया कि 50 फीसदी से ज्यादा लोगों ने बैन के पक्ष में मतदान किया. करीब 54 प्रतिशत मतदाता बुर्का, नकाब को गैरकानूनी घोषित करने के पक्ष में थे. इससे पहले जनमत सर्वेक्षणों ने भी संकेत दिए थे कि बुर्के पर प्रतिबंध कानून बन जाएगा.

 

🔹️10.) फ्लोरिकल्चर मिशन 21 राज्यों में लागू किया जाएगा।

👉केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भारत में सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों को “सीएसआईआर फ्लोरिकल्चर मिशन” के तहत एक मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रत्येक प्रयोगशाला में उपलब्ध भूमि विकसित करने के लिए कहा है। पहले के कदम में, सीएसआईआर फ्लोरिकल्चर मिशन को भारत के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यान्वयन के लिए स्वीकृति दी गई थी।

🔰 मुख्य बिंदु 🔰

👉CSIR फ्लोरिकल्चर मिशन के तहत, CSIR संस्थानों में उपलब्ध ज्ञानकोष का उपयोग भारतीय किसानों और उद्योग को आयात आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के लिए किया जायेगा।

 

Join Telegram                      Join WhatsApp Group

 

Download PDF – Download Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 09 March 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *