Current Affairs

Daily Current Affairs – 10 May  2021

Daily Current Affairs – 10 May  2021

1.) हाल ही में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 8 मई

👉हर साल, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मई और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।

👉इस साल, यह मई 8 को मनाया जा रहा है। पिछले विश्व प्रवासी पक्षी दिवस अक्टूबर 10 मनाया गया

👉उद्देश्य
प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह प्रवासी पक्षियों के आवासों, विशेष रूप से आर्द्रभूमि के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करता है।

👉संयुक्त  राष्ट्र ने 2006 में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की स्थापना की थी।

👉पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 10 अक्टूबर, 2020 को प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना शुरू की।

2.)पहली बार किस भारतीय को 15वें शेख जायद बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया ?
उत्तर — ताहेरा कुतुबुद्दीन

👉ताहेरा कुतुबुद्दीन को 15 वें शेख जायद बुक अवार्ड का विजेता घोषित किया गया है।

👉मुम्बई में जन्मी शिक्षाविद डॉ ताहेरा कुतुबुद्दीन, जो कि NELC, शिकागो विश्वविद्यालय के अरबी साहित्य की प्रोफेसर हैं।

👉ताहेरा, एक अमेरिकी नागरिक, प्रमुख कुतुबुद्दीन परिवार में पैदा हुईं और दक्षिण मुंबई में पली-बढ़ीं। व

👉डॉ. ताहेरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फोर्ट कॉन्वेंट, कोडैकन में प्रस्तुति कॉन्वेंट, विला थेरेसा हाई स्कूल और सोफिया कॉलेज मुंबई में पूरी की।

3.) देश में ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी-2021 लाने वाला पहला राज्य कौन बना ?
उत्तर — बिहार

👉बिहार राज्य ने ऑक्सीजन उत्पादन नीति-2021 का ऐलान किया है।

👉बिहार के बारे महत्वपूर्ण जानकारी

  • बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है।
  • बिहार राज्य की स्थापना 22 मार्च 1912 में हुई थी ।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
  • बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी हैं।

4.)किस राज्य की युवा लड़कियों ने बायोडिग्रेडेबल “मूर हन योगा मैट”विकसित किया
उत्तर — असम

👉असम की 6 लड़कियों ने एक बायोडिग्रेडेबल योगा मैट बनाया है.

👉इन बाडोडिग्रेडेबल योगा मैट को बनाने वाली सभी 6 लड़कियां मछुआरा समाज से ही ताल्लुक रखती हैं.

👉इस बायोडिग्रेडेबल मैट का नाम मूरहेन योगा मैट रखा गया है, जिसे जल्द ही विश्व बाजार में पेश किया जाएगा.

5.) हाल ही में अंबादास हरिभाऊ ने किस राज्य के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली है ?
उत्तर — गोवा

👉बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अंबादास हरिभाऊ जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।

👉गोवा राज्य के बारे में

  • क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।
  • गोवा राज्य के राज्यपाल भगतसिंह खोसियारी हैं
  • गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं
  • राजधानी – पणजी

6.) हाल ही में किस राज्य में सांप की एक नई प्रजाति जाइलोफिस डीपकी को खोजा गया है ?
उत्तर — तमिलनाडु

👉तमिलनाडु राज्य में सांप की एक नई प्रजाति जाइलोफिस डीपकी को खोजा गया है ।

जाइलोफिस डीपकी तमिलनाडु की एक स्थानिक प्रजाति है और पश्चिमी घाट के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर देखा गया है। इस प्रजाति का नाम भारतीय पशु चिकित्सक दीपक वीरप्पन के सम्मान में रखा गया है,

👉तमिलनाडु के बारे में

  • तमिलनाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है।
  • तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी हैं।
  • तमिलनाडु राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित हैं।
  • तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है ।

7.) हाल ही में किस देश ने आपातकालीन उपयोग के लिए फाइजर वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी दी है ?
उत्तर — श्रीलंका

👉श्रीलंका ने श्रीलंका में आपातकालीन उपयोग के लिए फाइजर के COVID-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी।

👉दक्षिण एशिया में फाइजर वैक्सीन को मंजूरी देने वाला श्रीलंका पहला देश है।

👉 श्रीलंका द्वीप वायरस की तीसरी लहर से लड़ रहा है

👉भारत मे रूसी स्पुतनिक वैक्सीन और चीनी सिन्फोर्म वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को भी मंजूरी देते हैं

8.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने बाल चिकित्सा टास्क फ़ोर्स का गठन करने का निर्णय लिया है ?
उत्तर — महाराष्ट्र

👉कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र सरकार बच्चों के इलाज के लिए ढांचा तैयार करने के लिए बाल कार्यबल गठित कर रही है.

👉महाराष्ट्र राज्य सरकार ने बाल चिकित्सा टास्क फ़ोर्स का गठन करने का निर्णय लिया है

9.)हाल ही में वैज्ञानिकों ने यूरेनियम का सबसे हल्का प्रकार विकसित किया है इसका नाम क्या है ?
उत्तर — युरेनियम-214

👉वैज्ञानिकों ने हाल ही में यूरेनियम का सबसे हल्का रूप बनाया है।

👉इसे यूरेनियम -214 कहा जाता है

👉इस खोज से एक अल्फा कण के बारे में अधिक जानकारी का पता चलता है। अल्फा कण वे कण होते हैं जो रेडियोधर्मी तत्वों से अलग हो जाते हैं जैसे उनका क्षय होता है।

👉यूरेनियम -214 कैसे बनाया गया?

आर्गन की एक बीम को गैस से भरे रिकॉइल सेपरेटर के अंदर टंगस्टन पर प्रक्षेपित किया गया था। उसके बाद, शोधकर्ताओं ने यूरेनियम-214 बनाने के लिए एक लेज़र बीम के माध्यम से सामग्री में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन जोड़े।

10.) नेपाल की कौन से पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची छोटी माउन्ट एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं?
उत्तर — कामी रीता शेरपा

👉नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 25वीं बार चढ़ने में सफलता हासिल की।

👉इसके साथ ही 51 वर्षीय रीता विश्व के सबसे ऊंचे शिखर पर 25 बार चढ़ने वाली दुनिया की पहली पर्वतारोही बन गए।

👉दो साल पहले 24वीं बार चढ़ते समय कामी रीता ने सात दिन के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक और रिकॉर्ड कायम किया था।

👉 इस रिकॉर्ड सफर में सोलुखुंबु के छह और कामी रीता समेत संखुवासभा के छह शेरपाओं की टीम साथ थी।

11.)ट्रेन से ऑक्सीजन लाने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ?
उत्तर — उत्तर प्रदेश

👉कोविड महामारी में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार रेलवे की मदद से ऑक्सीजन टैंकर मांगने की पहल की थी।

👉पांच टैंकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली से जामनगर से ऑक्सीजन भरने के लिए भेजे गये हैं।

👉1200 किलोमीटर की यह दूरी जो सड़क मार्ग से टैंकर भेजने में पांच से छह दिन का समय लगता है। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में यह सफर 48 घंटे से कम समय में पूरी हो जायेगी।

12.) हाल ही में किस राज्य के वन विभाग ने चिड़ियाघर के रख वालों हेतु RT-PCR टेस्ट अनिवार्य किया है?
उत्तर — मध्यप्रदेश

👉एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करने वाले स्वस्थ लोगों के लिए RT-PCR टेस्ट कराने की जरूरत पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है ।

👉भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 की जांच के लिए अपने परामर्श में यह सिफारिश की है।

13.) देश का पहला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट कहाँ शुरू हुआ ?
उत्तर — चंडीगढ़

👉देश का पहला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शुरू हो गया है।

👉गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) में इस प्लांट की शुरुआत हुई।

👉य प्लांट एक मिनट में 500 एमएल तक प्रकृति से सीधा ऑक्सीजन गैस जेनरेट करता है,

👉इस ऑक्सीजन प्लांट पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आया है।

 

Download PDF Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group  Daily Current Affairs –  May  2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *