Current Affairs

Daily Current Affairs – 17 June 2021

Daily Current Affairs – 17 June 2021

1.विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस कब मनाया गया है।
A. 12जुन
B. 15जुन
C. 14जुन
D.13जुन

उत्तर — B.15 जुन

  • 👉विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस हर वर्ष 15 जून को मनाया जाता है।
  • 👉यह 15 जून 2006 को इंटरनेशनल नेटवर्क फॉर द प्रिवेंशन ऑफ एल्डर एब्यूज़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा शुरू की गई एक वार्षिक पहल है।
  • 👉विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 2021 की विषयवस्तु “न्याय तक पहुंच” है।

2.नीति आयोग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता में कौन सा प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है?
A. छत्तीसगढ़
B. राजस्थान
C. केरल
D.गोवा

उत्तर –A. छत्तीसगढ़

  • 👉सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ को भारत में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है।
  • 👉यह सूचकांक ‘यूनाइटेड नेशंस इन इंडिया’ के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें राष्ट्रीय और उप- राष्ट्रीय स्तर पर प्रगति मापी गई है।
  • 👉पिछले साल छत्तीसगढ़ ने लैंगिक गुणवत्ता मानदंड में 43 अंक हासिल किया था और वह भारत में सातवें स्थान पर रहा था। इस साल इसने 61 अंक हासिल किये और सूचकांक में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया

3.हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने किस ग्रह के लिये एक नए एनविज़न मिशन की घोषणा की है?
A.मंगल ग्रह
B. शनि ग्रह
C. शुक्र ग्रह
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.शुक्र ग्रह

  • 👉हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्र ग्रह के लिये एक नए एनविज़न मिशन की घोषणा की है।
  • 👉इस मिशन का नेतृत्व यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी करेगी जिसमें राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन का भी योगदान होगा।
  • 👉इसका उद्देश्य शुक्र ग्रह के वायुमंडल और सतह का अध्ययन करना तथा इसके वायुमंडल में पाई जाने वाली गैसों की निगरानी करना एवं ग्रह की सतही संरचना का विश्लेषण करना है।

4.फ्लिपकार्ट ने किस राज्य सरकार के साथ चिकित्सा से जुड़ी वस्तुओं को ड्रोन के जरिये पहुँचाने का समझौता किया है?
A. तेलंगाना
B. पश्चिम बंगाल
C. जम्मू कश्मीर
D. गुजरात

उत्तर –A.तेलंगाना

  • 👉 फ्लिपकार्ट ने तेलंगाना सरकार के साथ चिकित्सा से जुड़ी वस्तुओं को ड्रोन के जरिये पहुँचाने का समझौता किया है.
  • 👉राज्य के दूरदराज के हिस्सों में ड्रोन का उपयोग करके कोविड-19 टीके और अन्य आवश्यक आपूर्ति की डिलीवरी के लिए तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी की है
  • 👉’मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले तेलंगाना में छह दिन का पायलट प्रोजेक्ट चलाया जायेगा.

5.भारत और किस देश ने हाल ही में भारतीय कामगारों की भर्ती पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
A. रूस
B. पेरिस
C. अमन
D.कुवैत

उत्तर –D.कुवैत

  • 👉भारत और कुवैत ने हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं
  • 👉भारतीय घरेलू कामगारों को इस खाड़ी देश में एक कानूनी ढांचे के भीतर लाता है ताकि उन्हें कानून की सुरक्षा प्रदान की जा सके
  • 👉यह समझौता ज्ञापन घरेलू कामगारों और नियोक्ताओं के अधिकारों और दायित्वों को सुनिश्चित करेगा।

6.हाल ही में किस कंपनी ने 5G लॉन्च करने के लिए ट्रायल किया है ?
A. jio
B. Airtel
C. IDIA
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.Airtel

  • 👉Airtel ने अब ग्ररुग्राम में 5G का ट्रायल शुरू किया है।
  • 👉 ट्रायल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को अधिकतम 1Gbps तक का स्पीड दे रही है।
  • 👉5जी के ट्रायल के लिए Airtel ने स्वीडन की कंपनी Ericsson के साथ साझेदारी की है।

7.वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 के अनुसार, विश्व में सबसे अधिक धर्मार्थ देश के मामले में भारत का रैंक क्या है?
A. 11वां
B. 10वां
C. 14वां
D. 16वां

उत्तर –C.14 वां

  • 👉चैरिटी एड फाउंडेशन (CAF) द्वारा जारी वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 के अनुसार भारत विश्व का 14वां सबसे धर्मार्थ देश है।
  • 👉भारत अब दुनिया के शीर्ष 20 सबसे उदार देशों में है, जो 10 वर्ष की वैश्विक रैंक 82 से ऊपर है।
  • इंडोनेशिया पहले स्थान पर बना हुआ है, उसके बाद केन्या है।

8.हाल ही में किस राज्य में पौराणिक थीमपार्क स्थापित करने की योजना बनाई गई है
A. जम्मू कश्मीर
B. राजस्थान
C. केरल
D. गोवा

उत्तर –A.जम्मू कश्मीर

  • 👉जम्मू कश्मीर प्रशासन रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर के पास भारत का सर्वश्रेष्ठ पौराणिक ‘थीम पार्क’ बनाने करने की योजना तैयार कर रहा है
  • 👉अत्याधुनिक पार्क का मकसद केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों और नागरिकों के समग्र अनुभव में सुधार के साथ ही अलावा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से स्थानीय रोजगार पैदा करना है
  • 👉हर साल देश-विदेश से करीब एक करोड़ श्रद्धालु त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आते हैं। जम्मू से 43 किलोमीटर दूर कटरा शहर तीर्थयात्रा के लिए आधार शिविर है।

9.भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ICC टेस्ट चैंपियनशिप मे विजेता टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे?
A. 20 करोड़
B. 12 करोड़
C. 10 करोड़
D. 6 करोड़

उत्तर –B.12 करोड़

  • 👉भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता टीम को करीब 12 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • हारने वाली टीम को करीब 6 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • 👉फाइनल मैच 18 जून, 2021 को एजेस बाउल, साउथेम्प्टन में शुरू होगा।

10.हाल ही में जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग 2021 में कौन सी क्रिकेट टीम पहले स्थान पर रही है?
A. इंग्लैंड
B. भारत
C. न्यूजीलैंड
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

  • 👉सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराने के बाद कीवी टीम रैंकिंग में 123 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर पहुंची।
  • 👉भारतीय टीम दूसरे स्थान (121 रेटिंग) पर आ गई है।
  • 👉भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जाना है।

11.किस राज्य ने 4-5 महीने के भीतर वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड स्थापित करने का निर्णय लिया है?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर –A. राजस्थान

  • 👉राजस्थान सरकार ने 4-5 महीने के भीतर वैदिक शिक्षा और संस्कार बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है।
  • उद्देश्य – छात्रों को यह सिखाना है कि वैदिक शिक्षा विज्ञान और योग से कैसे जुड़ी है।
  • 👉राज्य सरकार ने प्राचीन संस्कृत शास्त्रों के ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए एक वैदिक शिक्षा बोर्ड बनाने की घोषणा की थी।

राजस्थान

मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत
राज्यपाल – कलराज मिश्र

12.हाल ही में किस देश में महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया है?
A. जापान
B.केन्या
C. चीन
D.रूस

उत्तर –B.केन्या

  • 👉केन्या की राजधानी नैरोबी में आज सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर बनाई गई महात्मा गांधी लाइब्रेरी का का उद्घाटन किया है।
  • 👉ये लाइब्रेरी यूनिवर्सिटी आफ नैरोबी में बनी हुई है।
Join Telegram Channel Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *