Current Affairs

Daily Current Affairs – 11 September 2021

Daily Current Affairs – 11 September 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है।
A.7 सितंबर
B.8सितंबर
C.10 सितंबर
D.9 सितंबर

उत्तर –C.10 सितंबर

  • 👉विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है.
  • 👉प्रति वर्ष 10 सितंबर को इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) विश्व
  • आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन करती है.
  • 👉विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य विश्व में तेजी से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है

2.भारत का पहला न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग जहाज लॉन्च होगा उसको क्या नाम दिया गया है?
A.AWS ध्रुव
B.HYS ध्रुव
C.INS ध्रुव
D.HGY ध्रुव

उत्तर –C.INS ध्रुव

  • 👉भारत आज अपने पहले सैटेलाइट और बैलेस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग शिप INS Dhruv को लॉन्च करने जा रहा है.
  • 👉इस जहाज का वजन 10 हजार टन होगा.
  • 👉इस जहाज को भारतीय नौसेना रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और राष्ट्रीय तकनीकि अनुसंधान संगठन के अधिकारियों की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कमीशन किया जाएगा.

3.केंद्र ने किस राज्य के एनएससीएन निकी समूह के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए
A.नागालैंड
B.उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. केरल

उत्तर –A.नागालैंड

  • 👉केंद्र ने एक साल की अवधि के लिए नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (K) निकी समूह के साथ युद्ध विराम समझौता किया है।
  • 👉इस समूह के 200 से अधिक कार्यकर्ता 83 हथियारों के साथ शांति प्रक्रिया में शामिल हुए।
  • 👉युद्ध विराम समझौते और सहमत युद्ध विराम आधार नियमों पर 8 सितंबर 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 👉केंद्र सरकार पहले ही NSCN (IM) के साथ एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है।

4.उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A.राजवीर कोठे
B. यूरेंद्र सदर
C.गुरमीत सिंह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

  • 👉उत्तराखंड के राज्‍यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को इस्‍तीफा दे दिया।
  • 👉 लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • 👉कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे।

5.हाल ही में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने कितने परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है?
A.62
B.56
C.77
D.12

उत्तर –B.56

  • 👉हाल ही में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने हाल ही में 56 परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है.
  • 👉इस मंजूरी से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.
  • 👉C-295MW परिवहन विमान खरीदने के इस सौदे पर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा.

6.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पुणे और बेंगलुरु में ऑर्गेनिक आउटलेट का उद्घाटन किया गया है
A.मणिपुर
B.गुजरात
C.तमिलनाडु
D. केरल

उत्तर –A.मणिपुर

  • 👉मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 8 सितंबर 2021 को पुणे और बेंगलुरु में आर्गेनिक आउटलेट का उद्घाटन किया।
  • 👉उन्होंने इम्फाल में आयोजित एक समारोह में यूरोप के लिए 10 मीट्रिक टन GI टैग वाले कार्बनिक चक-हाओ (काला चावल) की एक खेप को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • 👉पुणे और बेंगलुरु में ऑर्गेनिक आउटलेट को मणिपुर ऑर्गेनिक मिशन एजेंसी द्वारा मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के तहत खोला गया।

7.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कितने देशो के समूह ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है?
A.5 देशों
B.4 देशों
C.8 देशों
D.9 देशों

उत्तर –A.5 देशों

  • 👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 5 देशो के समूह ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है.
  • 👉जिसमे अफगानिस्तान के ताजा हालात पर व्यापक रूप से चर्चा होगी.
  • 👉इस सम्मलेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भी शामिल होंगे.

8.हाल ही में देश की पहली आपातकालीन हवाई पट्टी का निर्माण कहां पर किया गया है?
A.राजस्थान
B. जम्मूकश्मीर
C. केरल
D. गुजरात

उत्तर –A. राजस्थान

  • 👉राजस्थान के जालोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग का उद्घाटन किया।
  • 👉भारत-पाक बार्डर पर बाड़मेर-जालोर जिले की सीमा पर अगड़ावा में बन रही देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का आज उद्घाटन हुआ।
  • 👉पाकिस्तान बार्डर से सटी देश की यह पहली हवाई पट्टी है।

9.केंद्र सरकार ने किस क्षेत्र के लिए हाल ही में 10,683 करोड़ रूपये की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है?
A.यूरा क्षेत्र
B.कपड़ा क्षेत्र
C.राज क्षेत्र
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.कपड़ा क्षेत्र

  • 👉केंद्र सरकार ने हाल ही में कपड़ा क्षेत्र के लिए हाल ही में 10,683 करोड़ रूपये की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है.
  • 👉 इससे घरेलू विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिलेगी.
  • 👉इस योजना के लिए 7.5 लाख से अधिक लोगों के प्रत्यक्ष अतिरिक्त रोजगार सृजित होगा.

10.हाल ही में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस किस ओलंपिक खिलाड़ी को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?
A.नीरज चोपड़ा
B.वीपी सिधु
C.रामवेर
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.नीरज चोपड़ा

  • 👉टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को Tata AIA Life Insurance ने अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है।
  • 👉 टाटा प्रबंधन के तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान किया गया है।
  • 👉23 वर्षीय नीरज चोपड़ा सेना में भी कार्यरत हैं साथ ही ऐथलेटिक्स में उन्होंने भारत के लिए पहला मेडल लाया है।
  • 👉कंपनी के कार्यकारी पाध्यक्ष और मुख्य वितरण अधिकारी वेंकी अय्यर ने भी कहा है कि नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता और राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।

11.तेलंगाना भाषा दिवस हाल हीं कब मनाया गया है।
A.9 सितंबर
B.10 सितंबर
C.8 सितंबर
D.7 सितंबर

उत्तर –A.9 सितंबर

  • 👉दिवस तेलंगाना भाषा दिवस हर साल 9 सितंबर को मनाया जाता है।
  • 👉यह कवि और पद्म विभूषण से सम्मानित कलोजी नारायण राव की जयंती का प्रतीक है।
  • 👉कलोजी नारायण राव का “ना गोदाव” उनके सभी लेखों में सबसे प्रसिद्ध है।
  • 👉संस्कृति विभाग, तेलंगाना सरकार की ओर से इस दिवस का आयोजन करता है।

12.हाल ही में किस राज्य सरकार ने बांस स्थापित करने के लिए 2.77 करोड़ रूपए का अनुदान निर्धारित किया है?.
A.राजस्थान
B.केरल
C.मध्य प्रदेश
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C मध्य प्रदेश

  • 👉मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बांस आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 2.77 करोड़ रुपये का अनुदान निर्धारित किया है।
  • 👉राज्य सरकार ने प्रदेश में बांस आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 10 क्षेत्रों के पहचान की है।
  • 👉पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र के लाभार्थियों की 16 इकाइयां मंजूर की थीं और उन्हें 2.03 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था।

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *