Current Affairs

Daily Current Affairs – 15 July  2021

Daily Current Affairs – 15 July  2021

1.किस राज्य में आयोजित होनेवाला खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 स्थगित कर दिया गया ?
A. हरियाणा
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D.जम्मू कश्मीर

उत्तर — A.हरियाणा

  • 👉हरियाणा सरकार ने कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021’ को स्थगित करने का फैसला किया गया है।
  • 👉अब ये गेम फरवरी 2022 में आयोजित किए जाएंगे।
  • 👉लगभग 8,500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें से 5,072 एथलीट होंगे, 2,400 महिलाएं और 2,672 पुरुष होंगे।

2.हाल ही में किसने फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है
A. NTPC
B. HJIO
C. HTPY
D.HGTY

उत्तर — A.NTPC

  • 👉तेलंगाना के पेद्दापल्ली ज़िले के रामागुंडम में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( National Thermal Power Corporation Limited- NTPC) द्वारा भारत का सबसे बड़ा (उत्पादन क्षमता के मामले में) फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट विकसित किया जा रहा है।
  • 👉यह परियोजना वर्ष 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के 175 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है

3.चीन ने किस पशु को अपनी लुप्तप्राय सूची से हटा दिया है?
A. शेरनी
B. चिता
C. गिलहरी
D.पांडा

उत्तर — D.पांडा

  • 👉चीन ने विशालकाय पांडा को अपनी लुप्तप्राय सूची से हटा दिया है।
  • 👉पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, चीन में जंगल में रहने वाले विशाल पांडा की आबादी 2013 में 1,864 हो गई थी, जो 2003 में 1,596 थी।
  • 👉आंकड़े चीन के पांडा की जनगणना पर आधारित हैं जो 1970 के दशक के बाद से तीन प्रांतों में हर दशक में किए गए हैं, जहां सबसे बड़ी विशाल पांडा आबादी है।

चीन:

राजधानी – बीजिंग
मुद्रा – चीनी युआन, रॅन्मिन्बी
राष्ट्रपति – शी जिनपिंग
राष्ट्रीय खेल – टेबल टेनिस

4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण विधवा हुई महिलाओं को ₹2.5 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ?
A. महारास्ट्र
B. गोवा
C. राजस्थान
D.असम

उत्तर –D.असम

  • 👉असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन महिलाओं को 2.5 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना शुरू की, जिनके पति की कोविड-19 से मृत्यु हो गई है।
  • 👉नई योजना उन विधवाओं के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है।

5.यूरो 2020 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट किसे चुना गया?
A.जियानलुइगी डोनारुम्मा
B. युसीका फर्म
C. मॉफिट कटिम
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.जियानलुइगी डोनारुम्मा

  • 👉यूरो 2020 विजेता इटली के 22 वर्षीय गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
  • 👉यूरो 2020 का समापन करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पहली यूरोपीय चैम्पियनशिप गोल्डन बूट का दावा किया क्योंकि 11 जुलाई 2021 को हुआ।
  • 👉रोनाल्डो अपनी 14वीं स्ट्राइक के साथ टूर्नामेंट के दौरान यूरो के इतिहास में अग्रणी गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने।
  • 👉इटली चैंपियनशिप के विजेता के रूप में उभरा।

6.हाल ही में कहां एक लेमरू हाथी अभ्यारण प्रस्तावित किया गया था ?
A. उत्तर प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. मध्य प्रदेश
D. केरल

उत्तर –B.छत्तीसगढ़

  • 👉हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने लेमरू हाथी रिज़र्व क्षेत्र को 1,995 वर्ग किमी. से घटाकर 450 वर्ग किमी. तक रखने का प्रस्ताव दिया है।
  • 👉यह रिज़र्व छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में स्थित है।
  • 👉रिज़र्व का लक्ष्य हाथियों को स्थायी आवास प्रदान करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना तथा संपत्ति के विनाश को कम करना है।

7.हाल ही में किस राज्य ने मथरु कवचम अभियान शुरू करने की घोषणा की है?
A. केरल
B. जम्मू कश्मीर
C. उत्तराखण्ड
D.इसमें से कोई नही

उत्तर — A.केरल

  • 👉केरल में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मथरु कवचम अभियान लॉन्च किया गया है।
  • 👉इसके माध्यम से राज्य में सभी गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

8.हाल ही में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी कौन करेगा ?
A. मनप्रीत सिंह
B. रहमान
C. अजितप्रित
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.मनप्रीत सिंह

  • 👉मिडफील्डर मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान होंगे,
  • जबकि अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह उप-कप्तान बनाये गए हैं।
  • 👉मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2017, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2018 और एफआईएच सीरिज फाइनल 2019 जीते हैं।

9.वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल हाल ही में टी20 क्रिकेट में कितने हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं?
A. क्रिस गेल
B. रसल
C. जूसीका
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.क्रिस गेल

  • 👉वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल हाल ही में टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
  • 👉ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 38 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
  • 👉क्रिस गेल ने मार्च 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार 50 रनों की संख्या पार की थी.

10.किस देश ने हाल ही में भारत को 50 वर्षों में पहली बार सेब का निर्यात किया है?
A. अमेरिका
B.चीन
C. रूस
D.यूनाइटेड किंगडम

उत्तर –D.यूनाइटेड किंगडम

  • 👉यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में भारत को 50 वर्षों में पहली बार सेब का निर्यात किया है.
  • 👉सब का निर्यात Enhanced Trade Partnership के तहत किया गया था, जिस पर मई, 2021 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने सहमति जताई थी.

11.खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में कितने देशों में “खादी” ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया है?
A. 3
B. 5
C. 2
D. 7

उत्तर –A.3 देशों

  • 👉खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में 3 देशों मैक्सिको, भूटान और संयुक्त अरब अमीरात में “खादी” ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया है.
  • 👉आयोग ने 9 जुलाई को भूटान में ट्रेडमार्क पंजीकरण प्राप्त किया था जबकि यूएई ने 28 जून, 2021 को ट्रेडमार्क पंजीकरण की अनुमति दी थी.

12.भारत के किस राज्य में देश के पहले क्रिप्टोगैमिक गार्डन का उद्घाटन किया गया है?
A. उत्तराखंड
B. केरल
C. मध्य प्रदेश
D. गुजरात

उत्तर — A.उत्तराखंड

  • 👉भारत के उत्तराखंड के देहरादून में देश के पहले क्रिप्टोगैमिक गार्डन का उद्घाटन किया गया है
  • 👉इसका उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने चकराता शहर, देहरादून, उत्तराखंड के देवबन क्षेत्र में किया.
  • 👉इस उद्यान में फर्न, कवक, शैवाल, ब्रायोफाइट्स और लाइकेन की लगभग 50 प्रजातियां उपलब्ध हैं.

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *