Exam Guide

Exam Guide Daily Dose – 75

Exam Guide : Daily Dose – 75

इस पोस्ट की सीरिज के माध्यम से आपको रोजाना Top General Knowledge Questions In Hindi उपलब्ध करवाए जाते है. यहाँ Static Gk Question in Hindi के top 10 Objective Questions in Hindi और Top 15 One Liner Questions in Hindi Daily विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway एवं बैंकिंग आदि में बार बार पूछे जाते है और आगामी एकदिवसीय परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है. 

प्रश्न – 1. सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लैंगिक समानता के मामले में किस राज्य को भारत में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है?
(अ) बिहार
(ब) पंजाब
(स) सिक्किम
(द) छत्तीसगढ़

उत्तर –  (द) छत्तीसगढ़

प्रश्न – 2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने टिकाऊ शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को हाल ही मंजूरी प्रदान कर दी ?
(अ) बांग्लादेश
(ब) मालदीव
(स) नेपाल
(द) श्रीलंका

उत्तर – (ब) मालदीव

प्रश्न – 3. हाल ही किस भारतीय महिला पहलवान ने पोलैंड ओपन में 53 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है?
(अ) नेहा राठी
(ब) साक्षी मलिक
(स) विनेश फोगाट
(द) गीता फोगाट

उत्तर –  (स) विनेश फोगाट

प्रश्न – 4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, भारत का लक्ष्य वर्ष, 2030 तक कितनी खराब भूमि को बहाल करना है?
(अ) 26 मिलियन हेक्टेयर
(ब) 14 मिलियन हेक्टेयर
(स) 17 मिलियन हेक्टेयर
(द) 20 मिलियन हेक्टेयर

उत्तर –  (अ) 26 मिलियन हेक्टेयर

प्रश्न – 5. सवाई माधोपुर किसके द्वारा बसाया गया है?
(अ) मेवाड़ के शासक द्वारा
(ब) अजमेर के शासक द्वारा
(स) जयपुर के शासक द्वारा
(द) कोटा के शासक द्वारा

उत्तर – (स) जयपुर के शासक द्वारा 

प्रश्न – 6. आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप है
(अ) खरोष्ठी
(ब) ब्राह्मी
(स) देवप्रिय
(द) पालि

उत्तर –  (ब) ब्राह्मी 

प्रश्न – 7. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज का प्रारम्भ कहां हुआ?
(अ) नागौर
(ब) सीकर
(स) साबरमती
(द) नागपुर

उत्तर – (अ) नागौर 

प्रश्न – 8. ग्रुपवेअर होता है ?
(अ) हार्डवेअर
(ब) नेटवर्क
(स) सॉफ्टवेअर
(द) फर्मवेअर

उत्तर – (स) सॉफ्टवेअर 

प्रश्न – 9. निम्नलिखित पर्वत शिखरों में से कौन उत्तराखण्ड में स्थित नहीं है?
(अ) कामेट
(ब) बन्दरपूंछ
(स) दूनागिरि
(द) नंगा पर्वत

उत्तर – (द) नंगा पर्वत

प्रश्न – 10. कॉकरोच के लार्वा को क्या कहते है ?
(अ) इल्ली
(ब) निम्फ
(स) मैगट
(द) भृंगक

उत्तर – (ब) निम्फ 

 One Liner Questions 

प्रश्न – बारडो छाम लोकनृत्य किस राज्य से सम्बन्धित है ?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न – तात्या टोपे ने किस स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था ?
उत्तर – 1857 की क्रांति

प्रश्न – पद्मावती किस जगह से सम्बंधित है ?
उत्तर – चित्तौड़

प्रश्न – भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल किस काल को कहा जाता है ?
उत्तर – गुप्तकाल

प्रश्न – वित्तीय आपात किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
उत्तर – वित्तीय आपात (अनुच्छेद-360), राष्ट्रीय आपात (अनुच्छेद-352), राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद-356)

प्रश्न – उच्च सरकारी पदों पर आसीन व्यक्तियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने एवं उस पर कार्यवाही करने हेतु किस पद का सृजन किया गया है ?
उत्तर – लोकपाल

प्रश्न – राज्यसभा और लोकसभा की बैठक बुलाने और स्थगित करने का अधिकार किसको हैं ?
उत्तर – राष्ट्रपति

प्रश्न – भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग कौन-सा है ?
उत्तर – NH-44

प्रश्न – पूर्ण स्वराज की मांग कब की गई थी ?
उत्तर – 1929 के लाहौर अधिवेशन में

प्रश्न – SPAM में जो मेल आती है उसको क्या कहते है ?
उत्तर – अवांछनीय ईमेल

 You May Like This 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *