Current Affairs

Daily Current Affairs – 16 March 2021

Daily Current Affairs – 16 March 2021

🔹️1.) हाल ही में भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में अर्जुन सहायक परियोजना शुरू हुई है।

👉”अर्जुन सहायक सिंचाई परियोजना” को उत्तर प्रदेश में एक या दो महीने में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया ।

👉यह 2,600 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना है। यह धसान नदी पर बनाई जा ही है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा और हमीरपुर के 168 गांवों में 1.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी।

👉इस परियोजना के पूरा होने के बाद, लगभग चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस परियोजना के तहत 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी।

👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के लिये अर्जुन सहायक परियोजनाओं को इस महीने के अंत 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

🔹️2.) भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO और JAXA स्पेस एजेंसी ने साथ मिलकर 2024 में चन्द मिशन LUPEX को लॉन्च करेगी।

👉भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और जापानी अंतरिक्ष एजेंसी, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने गुरुवार को परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एक आभासी बैठक की जिसमें दोनों विशेष रूप से चंद्र ध्रुवीकरण अन्वेषण (LUPEX) मिशन पर सहयोग कर रहे हैं

👉2024 में कुछ समय शुरू होने की संभावना है। इसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर एक लैंडर और रोवर भेजना शामिल है, जैसा कि चंद्रयान -2 का प्रयास है।

👉लडर की पेलोड क्षमता न्यूनतम 350 किलोग्राम होगी, जबकि रोवर कई उपकरण ले जाएगा, जिसमें 1.5 मीटर गहराई से उप-सतह के नमूने एकत्र करने के लिए एक ड्रिल शामिल है। इसके अलावा, पानी पूर्वेक्षण और विश्लेषण भी मिशन के उद्देश्य होने की संभावना है।

🔹️3.) हाल ही में 27वां हुनर हाट मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किया जा रहा है

👉27वें “हुनर हाट” का आयोजन 12 मार्च से भोपाल,मध्य प्रदेश में “स्वदेशी और स्वावलंबन के प्रति प्रतिबद्धता” (आत्मनिर्भरता) और “आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्प”के साथ शुरू किया जा रहा है।

👉दश में बने उत्पादों और सामान को बढ़ावा देने के लिए हुनर हाट (Hunar Haat) का आयोजन अब राजधानी भोपाल (Bhopal) में किया गया.

👉हनर हाट” में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि से 600 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार शामिल हो रहे हैं।

🔹️4.) हाल ही में हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कर 2020 को अनामिका में जीता है

👉मजफ्फरपुर की अनामिका और मधुबनी निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार कमलकांत झा को वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है. अनामिका को यह सम्मान उनकी हिंदी कविता संग्रह टोकरी में दिगंत : थेरीगाथा के लिए दिया गया है.

👉अनामिका का जन्म 17 अगस्त 1961 को मुजफ्फरपुर में हुआ था. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए, डी.लिट और पीएच-डी किया. ये फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में अंगेजी की प्राध्यापिका हैं. अनामिका ने कविता के साथ उपन्यास व कहानियां भी लिखी हैं. इन्हें साहित्य का संस्कार परिवार से मिला था.

👉इनके पिता डॉ. श्यामनंदन किशोर राष्ट्रकवि दिनकर की पीढ़ी के गीतकार थे. वे बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे.

🔹️5.) हाल ही में अभिनेता श्रीकांत मोघे का 91साल की उम्र में निर्धन हुआ है

👉मराठी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता श्रीकांत मोघे अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शनिवार (6 मार्च) को निधन को गया है। 91 साल के श्रीकांत मोघे उम्र से संबंधित बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने पुणे स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

👉मराठी फिल्मों के अलावा श्रीकांत मोघे ने हिंदी सिनेमा के कई शानदार कलाकारों और फिल्मों के लिए भी काम किया था। उनका जन्म 6 नवंबर 1929 को महाराष्ट्र में हुआ था।

👉शरीकांत मोघे के बेटे शांतनू मोघे और बहू प्रिया भी मराठी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। इतना ही नहीं उनके छोटे भाई सुधीर मोघे मशहूर लेखक और कवि थे। सुधीर मोघे का निधन साल 2014 में हुआ था।

🔹️6.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत गुजरात राज्य से की है

👉परधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाई और आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘अमृत महोत्सव’ से संबंधित कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया

👉12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की साबरमती आश्रम से शुरुआत की।

👉परधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 241 मील की यह यात्रा 25 दिन में पांच अप्रैल को समाप्त होगी। दांडी के रास्ते में विभिन्न समूहों के लोग पदयात्रा में शामिल होंगे।

🔹️7.) हाल ही में दिल्ली राज्य सरकार ने अपने बजट को देश भक्ति बजट नाम से प्रस्तुत किया।

👉दिल्ली विधानसभा ने अपना 7वां बजट पेश किया. सरकार ने इसे ‘देशभक्ति बजट’ नाम दिया है

👉दश की आजादी के 75 साल के जश्न का बजट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये देशभक्ति बजट इसलिए है क्योंकि सालभर तक देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

👉दिल्ली सरकार ने निगम के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 6930 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 6380 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 6828 करोड़ रुपये और इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में 6172 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

👉दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट को “देश भक्ति बजट” नाम दिया है. इसके तहत दिल्ली सरकार 75 हफ्ते ‘देशभक्ति महोत्सव’ मनाएगी. केजरीवाल सरकार के मुताबिक 15 अगस्त 2022 को आज़ादी के 75 साल पूरे होने तक पूरी दिल्ली में उत्सव का माहौल रहेगा

🔹️8.) हाल ही में चीन और रूस ने मिलकर चांद पर रिसर्च सेंटर बनाने का समझौता किया है।

👉चीन और रूस ने कहा है कि वे एक संयुक्‍त रूप से चंद्रमा की सतह पर लूनर रिसर्च स्टेशन (Lunar Research Station) का निर्माण करेंगे। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संकट के बाद दोनों देशों के बीच यह नजदीकी अंतरिक्ष सहयोग में एक नए युग की शुरुआत करेगी।

👉चीन (China) के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (China National Space Administration) और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) के बीच इस अंतरराष्ट्रीय लूनर रिसर्च स्टेशन के संयुक्त निर्माण के लिए मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

🔹️9.) दिल्ली राज्य सरकार ने समन्वय केन्द्र योजना लॉन्च किया है

👉दिल्ली सरकार ने महिलाओं की इकोनॉमी में भूमिका को और मजबूत करने के लिए नई योजना तैयार की है। इनमें प्रमुख योजना सहेली समन्वय केंद्र है।

👉इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 500 आंगनवाड़ी हब बनाए जाएंगे। इन्हें सुबह के 4 घंटे आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

👉योजना बनाने से पहले कराया सर्वे 👈

👉 सहेली समन्वय केंद्र योजना तैयार करने से पहले एक सर्वे करवाया। जिसमें निकलकर आया कि कोरोना से पहले काम करने की इच्छुक महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर 26 प्रतिशत थी जो लॉकडाउन खुलने के बाद फरवरी 2021 में 40 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि दिल्ली की महिलाएं जो काम तलाश रही हैं

🔹️10.) तमिलनाडु की भवानी देवी तलवारबाज (इस खेल में) टोक्यो ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गयीं है

👉तमिलनाडु की सी.ए भवानी देवी इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गईं।

👉2004 में चेन्नई के स्कूल में तलवारबाजी के साथ अन्य खेलों के ट्रायल हुए। दूसरे खेलों में कोटा फुल होने के बाद केवल तलवारबाजी में जगह बची थी। वहीं से भवानी देवी के तलवारबाजी का सफर शुरू हुआ और वह देश की सबसे बड़ी तलवारबाज खिलाड़ी बन गई हैं। साल 2010 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

Download PDF – Download Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *