Current Affairs

Daily Current Affairs – 18 April 2021

Daily Current Affairs – 18

April 2021

1.) हाल ही में ‘ विश्व आवाज दिवस’ कब मनाया गया है?
उत्तर — 16 अप्रैल

👉यह दिवस सभी लोगों के दैनिक जीवन में आवाज के विशाल महत्व को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 16 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

👉विश्व आवाज दिवस की शुरुआत 1999 में ब्राजील के राष्ट्रीय आवाज दिवस के रूप में हुई।

👉यह दिवस विशेष रूप से दुनिया भर में ओटोलरींगोलॉजिस्ट-हेड एंड नेक सर्जन और अन्य आवाज स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा मनाया जाता है ।

👉1999 में इस दिन की शुरुआत ब्राजील नेशनल वॉइस डे के रूप में हुई थी, जिसे अर्जेंटीना, पुर्तगाल जैसे देशों में भी मनाया जा रहा था।

2.)हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हिमाचल दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर — 15 अप्रैल

👉हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है।

👉1971 में, हिमाचल प्रदेश, अपनी राजधानी के रूप में शिमला के साथ, भारत का 18 वां राज्य बन गया।

👉1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया।

👉राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश समारोह मंडी जिले के पधर में हुआ ।

👉 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर है।

👉हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय है।

👉 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।

3.)कृषि मंत्रालय ने छः राज्यों के 100 गांवों में प्रायोगिक परियोजना के लिए किसके साथ समझौता किया ?
उत्तर — माइक्रो सॉफ्ट इंडिया

👉य छः राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश।

👉इस परियोजना से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी,लागत मूल्यों में कमी आएगी और खेती-बाड़ी आसान होगी।

👉फसलों की कटाई के बाद के प्रबंधन और वितरण सहित उन्नत और सुव्यवस्थित खेती-बाड़ी के लिए माइक्रोसॉफ्ट किसान इंटरफ़ेस विकसित करेगा।

👉वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से श्री मोदी ने खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बहुत बल दिया है।

4.) हाल ही में कोविड-19 से सबसे प्रभावित भारत का शहर कौन सा बना है?
उत्तर — दिल्ली

👉देश की राजधानी दिल्ली देश का सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित शहर बन गया है।

👉दिल्ली में एक ही दिन में मुंबई की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।

👉दिल्ली में संक्रमण दर 20.22 फीसदी पर पहुंच गई, जो शहर में अब तक का उच्चतम है।

5.) किस राज्य सरकार ने एक कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 5476 करोड़ रुपये के वित्तिय पैकेज की घोषणा की
उत्तर — महाराष्ट्र

👉महाराष्ट्र राज्य सरकार ने एक कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 5476 करोड़ रुपये के वित्तिय पैकेज की घोषणा की।

👉कोरोना संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए मई तक लागू होने वाले कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की ।

👉इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत 12 लाख मजदूरों और 25 लाख घरेलू सहायकों को भी वित्तीय सहायता दी।

👉महाराष्ट्र सरकार के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल प्रदान किया जाएगा।

6.)किस संस्था ने “My Body is My Own” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर — संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA)

👉 इस रिपोर्ट के अनुसार, केवल 55% महिलाएं अपनी पसंद के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं।

👉57 विकासशील देशों की लगभग आधी महिलाओं को अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।

👉संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष संयुक्त राष्ट्र संघ की एक संस्था है। इसका कार्य महिला, पुरुष और बच्चे के अधिकार, स्वास्थ्य और समान अवसर के आनन्दमय जीवन को बढ़ावा देना है।
मुख्यालय: न्यू यॉर्क, न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

👉संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्थापना 1969 में हुई थी।

👉संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का मुख्यालय न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।

7.)हाल ही में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सरिता मोर ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर — स्वर्ण पदक

👉भारत की सरिता मोर ने अलमाती में चल रहे एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में महिला 59 किग्रा में स्वर्ण पदक जीत लिया।

👉वहीं सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत लिए।

👉25 वर्षीय गत विजेता सरिता ने मंगोलिया की शूवदोर बातारजाव को 10-7 से हराया।

👉एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित हुई ।

👉यह आयोजन एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का 34 वां संस्करण है।

8.) हाल ही में किस देश ने रूस से 60 मिलियन टिके खरीदने की घोषणा की है
उत्तर — ईरान

👉स्पुतनिक वी कोविद टीकों की 60 मिलियन खुराक खरीदने के लिए ईरान के साथ सौदा किया है।

👉ईरान-रूस के बीच वैक्सीन के प्रोडक्शन को लेकर कोऑपरेशन की घोषणा मॉस्को में ईरान के राजदूत कजेम जलाली और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के सीईओ किरील दिमित्रिग ने ऑनलाइन मीटिंग में की ।

👉ईरान जंबुद्वीप के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है।

👉ईरान की राजधानी तेहरान हैं।

👉ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल हैं।

👉रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैले ट्रांसकॉन्टिनेंटल देश। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

👉रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं।

👉रूस की राजधानी मास्को हैं।

9.) हाल ही में उत्तर प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं
उत्तर — सजंय यादव

👉राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

👉नयायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

👉संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को एक वकील के रूप में अपना कैरियर शुरू किया।

👉उत्तर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।

👉 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं।

👉उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं

10.) हाल ही में भारत ने गगनयान मिशन पर सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है
उत्तर — फ्रांस

👉भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ में सहयोग के लिए इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

👉भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ (Gaganyaan) को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में है।

👉गगनयान मिशन का लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 2022 में 4 सदस्यीय दल को 5 से 7 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजना हैं।

👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में स्‍वतंत्रता दिवस पर राष्‍ट्र के नाम संबोधन में इस मिशन का ऐलान किया था।

👉इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. शिवन है।

👉इसरो का गठन विक्रम साराभाई ने वर्ष 1969 में किया था।

👉इसरो का मुख्यालय बंगलौर ( कर्नाटक ) में है।

 

Download PDF –

 

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *