Current Affairs

Daily Current Affairs – 18 October 2021

Daily Current Affairs – 18 October 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions | Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हाल हीं कब मनाया गया हैं।
A.17 अक्टूबर
B.15 अक्टूबर
C.16 अक्टूबर
D.18 अक्टूबर

उत्तर –B.15 अक्टूबर

  • 👉ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
  • 👉यह दिन ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका में सुधार और समग्र कल्याण में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है।
  • 👉संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर 2007 को दिन की स्थापना की और 2008 में पहली बार मनाया गया।

2. हाल हीं मे किस विभाग ने भारत का पहला ‘वन हेल्थ’ कंसोर्टियम लॉन्च किया।
A. परिवारिक विभाग
B.जैव प्रौद्योगिकी विभाग
C. हुमांग विभाग
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.जैव प्रौद्योगिकी विभाग

  • 👉”जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने भारत का पहला ‘वन हेल्थ’ कंसोर्टियम लॉन्च किया है।
  • 👉इस कार्यक्रम में भारत में एक नस्‍ल के दूसरी नस्‍ल को संक्रामित करने वाले जीवाणु संबंधी, वायरल और परजीवी से होने वाले महत्वपूर्ण संक्रमणों की निगरानी करने की परिकल्पना की गई है।
  • 👉इस संघ में डीबीटी-राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के नेतृत्व में 27 संगठन शामिल हैं।”

3.टी-20 के सभी प्रारूपों के 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कोन बन गए हैं?
A.महेंद्र सिंह धोनी
B. रोहित शर्मा
C. विराट कोहली
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.महेंद्र सिंह धोनी

  • 👉धोनी टी20 क्रिकेट में 300 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • 👉धोनी के नाम ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच बतौर कप्तान खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था।
  • 👉 धोनी के बाद कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज को दो बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले डेरेन सैमी हैं।

4.हाल हीं मे किस राज्य ने विकसित किया भारत का पहला स्मार्टफोन-आधारित ईवोटिंग समाधान किया।
A. केरल
B. राजस्थान
C.तेलंगाना
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर –C.तेलंगाना

  • 👉तेलंगाना ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारत का पहला स्मार्टफोन-आधारित ईवोटिंग समाधान विकसित किया है।
  • 👉ईवोटिंग समाधान तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग (टीएसईसी) द्वारा राज्य के आईटी विभाग के इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज विंग और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग के कार्यान्वयन समर्थन के साथ विकसित किया गया है।

5.हाल हीं मे किस को कर्नाटक बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
A.प्रदीप कुमार
B. राजेश जोशी
C. सोनू नदी
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.प्रदीप कुमार

  • 👉भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 14 नवंबर, 2021 से प्रदीप कुमार पांजा को कर्नाटक बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
  • 👉प्रदीप कुमार पांजा तीन साल की अवधि के लिए सेवा देंगे।
  • 👉वह पी जयराम भट का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 13 नवंबर, 2021 को समाप्त होगा

6.”हाल हीं मे किस सरकार ने “सभी के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य” योजना शुरू की।”
A. जम्मु कश्मीर
B.मणिपुर
C. उत्तर प्रदेश
D. तमिलनाडु

उत्तर –B.मणिपुर

  • 👉”मणिपुर के मुख्यमंत्री ने “सभी के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य” योजना शुरू की है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर को की थी।
  • 👉इस योजना के तहत राज्य भर में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। मरीज को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए जन औषधि दवाएं भी मिलेंगी।
  • 👉गंभीर और पुरानी बीमारी वाले मरीजों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड भी जारी किए जाएंगे।”

7.अमिताभ चौधरी एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्ती की हैं।
A. अजय सिंह
B. अभिषेक ओझा
C.अमिताभ चौधरी
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.अमिताभ चौधरी

  • 👉भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अमिताभ चौधरी को तीन साल की अवधि के लिए एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है ।
  • 👉अमिताभ चौधरी का नया कार्यकाल 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा और 31 दिसंबर, 2024 तक चलेगा।
  • 👉चौधरी ने एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ के रूप में काम किया है।

8. हाल हीं किसे यूको बैंक के प्रमुख के अध्यक्ष नियुक्त किया हैं
A. राजेश
B.एके गोयल
C. रोशन कर
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.एके गोयल

  • 👉यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी (एमडी और सीईओ) एके गोयल को 2021-22 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  • 👉यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ राजकिरण राय जी का स्थान लिया है।
  • 👉IBA भारत में कार्यरत भारत में बैंकिंग प्रबंधन का एक प्रतिनिधि निकाय है और इसका मुख्यालय मुंबई में है।

9.एनएसजी का 37वां स्थापना दिवस कब मनाया गया हैं
A.16 अक्टूबर
B.15 अक्टूबर
C.17 अक्टूबर
D.18 अक्टूबर

उत्तर — A.16 अक्टूबर

  • 👉भारत में हर साल 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन एनएसजी की स्थापना की 37वीं वर्षगांठ पर प्रकाश डालता है, जिसे ब्लैक कैट्स के नाम से जाना जाता है।
  • 👉एनएसजी का आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ है।
    22 सितंबर 1986 को, राष्ट्रपति ने कुलीन हड़ताली बल की स्थापना के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए। उसके बाद एनएसजी अस्तित्व में आया।

10.हाल ही मे किस ने माईपार्किंग्स ऐप लॉन्च किया।”
A. सरजू
B. अनुराग ठाकुर
C. मणि त्रिपाठी
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B. अनुराग ठाकुर

  • 👉”सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 14 अक्टूबर को माईपार्किंग्स ऐप लॉन्च किया है।
  • 👉मंत्री ने नई दिल्ली में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यन की उपस्थिति में ऐप का शुभारंभ किया।
  • 👉मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह ऐप तनाव को कम करने और लोगों को अपनी यात्राओं की बेहतर योजना बनाने में मदद करने का एक प्रयास है।
  • 👉पार्किंग स्थलों और उनके प्रबंधन को डिजिटाइज़ करने के प्रयास से माईपार्किंग्स एप्लिकेशन का निर्माण हुआ है।”

11.ब्रिटेन के किस सांसद की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है?
A.डेवेड अमेज
B. मुर्रा सिकटा
C. मैक्सवेल
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.डेवेड अमेज

  • 👉ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस को चर्च में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
  • गंभीर रूप से घायल 69 साल के सांसद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
  • इस घटना के समय वे अपने चुनावी जिले में मतदाताओं के साथ एक चर्च में मीटिंग कर रहे थे।
  • 👉डेविड एमेस पूर्वी इंग्लैंड के एसेक्स में साउथेंड वेस्ट का प्रतिनिधित्व करते थे

12. हाल हीं मे किस शहर में पहली बार शुरू होगी रोपवे सेवा किया हैं।
A. जयपुर
B.लखनऊ
C.वाराणसी
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.वाराणसी

  • 👉उत्तर प्रदेश का वाराणसी सार्वजनिक परिवहन में रोपवे सेवाओं का उपयोग करने वाला भारत का पहला शहर बन जाएगा।
  • कुल मिलाकर, वाराणसी सार्वजनिक परिवहन में रोपवे का उपयोग करने वाला बोलीविया और मैक्सिको सिटी के बाद दुनिया का तीसरा शहर होगा।
  • 👉रोपवे परियोजना की कुल लागत 424 करोड़ रुपये है। 4.2 किमी की कुल दूरी सिर्फ 15 मिनट में तय की जाएगी।
Join WhatsApp Group
 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *