Sports

टोक्यो पैरालंपिक – 2020 | Tokyo Paralympics – 2020

टोक्यो पैरालंपिक 2020 : एक नजर में 

tokyo paralympics 2020 india | tokyo paralympics india | paralympics 2020 india schedule | tokyo paralympics 2021 | paralympics 2021 indian players | tokyo paralympics medal tally | paralympics 2020 medals


इस पोस्ट में टोक्यो पैरालम्पिक-2020 के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ आप प्राप्त करेंगे।

  • 16वें ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेलों का आयोजन दिनांक 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ।
  • इस बार के पैरालम्पिक गेम्स में पाँच नए देश भूटान, मालदीव, ग्रेनाडा, पराग्वे, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडिनेस पहली बार शामिल हो रहे हैं।
  • टोक्यो पैरालम्पिक-2020 में 163 देशों के 4500 खिलाडियों ने 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • इस बार अफगानिस्तान से कोई भी एथलीट नहीं होने के बावजूद उद्घाटन समारोह में अफगानिस्तान के झंडे को शामिल किया गया। क्योंकि तालिबान के कब्जे से बने तनावपूर्ण माहौल के कारण अफगानिस्तान के खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले सकें।
  • कुल 21 देशों ने कोरोना महामारी के कारण इस पैरालंपिक में हिस्सा नहीं लिया

 

अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) के अध्यक्ष – एंड्रू पारसंस

टोक्यो ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक का ध्येय वाक्य –  United By Emotion

टोक्यो-2020 पैरालम्पिक गेम्स शुभंकर – सोमाइटी (Someity)  

  • यह काफी शक्तिशाली चरित्र है, जिसमें शक्तिशाली शक्तियाँ और चेरी ब्लॉसम स्पर्श सेंसर हैं।

पैरालंपिक का इतिहास –

  • अन्तरराष्ट्रीय व्हीलचेयर गेम्स के नाम से शुरुआत
  • 1960 में रोम से अधिकारिक रूप से पैरालिंपिक खेल की  शुरुआत
  • 1988 में वर्तमान पैरालिंपिक नाम दिया गया

पैरालंपिक में भारत का प्रदर्शन  –

  • भारत ने वर्ष 1968 में पहली बार पैरालिंपिक में भाग लिया था।
  • 1972 के हैलिडबर्ग पैरालिंपिक खेलों में मुरलीकान्त पेटकर ने भारत की और से पहला पदक जीता।
  • 1984 से भारत लगातार पैरालिंपिक खेलों में हिस्सा  ले रहा है।
  • टोक्यो पैरालंपिक 2020 से पहले 1968 के खेलों में अपनी शुरुआत के बाद से 2016 रियो तक भारत ने पैरालिंपिक खेलों में कुल 12 पदक जीते हैं।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत –

  • भारत की तरफ से टोक्यो पैरालिंपिक में 54 पैरा-एथलीटों की टुकड़ी ने 9 खेल विधाओं की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।
  • इस बार भारत ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में 19 पदक जीते। ये भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है है।
  • भारत ने पदक तालिका में कुल 162 देशों में 24वाँ स्थान प्राप्त किया ।
  • भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में कुल 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदकहासिल किए।
  • भारत के दो खिलाड़ियों अवनि लेखरा और सिंहराज अधाना ने दो-दो पदक अपने नाम किए हैं।
  • भारत ने अब तक पैरालिंपिक खेलों में कुल 31 पदक अपने नाम किये है।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में राजस्थान –

भारत की तरफ से टोक्यो पैरालिंपिक में 54 पैरा-एथलीटों की टुकड़ी में 6 ख़िलाड़ी राजस्थान के थे।

1. अवनी लेखरा पैरा (जयपुर) –  निशानेबाज

2. कृष्णा नागर(जयपुर) – बैडमिंटन

3. देवेंद्र झाझरिया (चुरू) – जैवलिन थ्रो

Note – 2004 के एथेंस पैरालंपिक तथा 2016 के रियो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चुरू के देवेंद्र झाझरिया को अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

4. श्याम सुंदर स्वामी (भोलासर गांव, कोलायत तहसील, बीकानेर) – पैरा कंपाउंड तीरंदाज

5. सुंदर गुर्जर (करौली) – पैरा कंपाउंड तीरंदाज (2019 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित)

6. संदीप चौधरी (खेतड़ी, झुंझुनू) – जैवलिन थ्रो

पैरालिंपिक 2020 में भारतीय ध्वजवाहक –

  • उद्घाटन समारोह में टेक चंद (जेवलिन थ्रोअर) टोक्यो पैरालिंपिक के ध्वजवाहक थे।
  • समापन समारोह में अवनि लेखारा (निशानेबाज) भारत की ध्वजवाहक थीं।

पैरालिंपिक 2020 का भारतीय थीम गीत “कर दे कमाल तू”

  •  इस गाने को एक दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह द्वारा कंपोज और गाया है।

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 के भारतीय पदक विजेताओं के नाम –

स्वर्ण पदक विजेता  

1. अवनि लेखरा – अवनि महिलाओं की R-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक

  • अवनि पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।
  • 19 साल की अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर की।

2. सुमित अंतिल जैवलिन थ्रोअर के एफ 64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

  • सुमित ने रिकॉर्ड 68.55 मीटर जैवलिन थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने  नाम किया।

3. मनीष नरवाल शूटर मनीष नरवाल ने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH-1 के फाइनल में 218.2 अंक अर्जित किये।

4. प्रमोद भगत इन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स SL3 में स्वर्ण जीता है।

  • प्रमोद भगत पैरालंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

5. कृष्णा नागर इन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स SH6 में स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक विजेता –

1. भाविना बेन पटेल भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक में भाविना बेन पटेल ने पहला पदक जीता था।

  • वे टेबल टेनिस के क्लास 4 वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल हुई।

2. निशाद कुमार निषाद कुमार ने पुरुषों के T47 हाई जंप में प्रथम प्रयास में 2.02 और दूसरी बार में 2.06 मीटर की जंप के साथ रजत जीता।

3. देवेंद्र झाझरिया जैवलिन थ्रो के F46 किग्रा वर्ग में देवेंद्र ने 64.35 का थ्रो कर रजत पदक जीता।

4. योगेश कथुनियायोगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के 56 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 44.38 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके उन्होंने यह सफलता पाई।

5. सिंघराज अधाना सिंहराज अधाना ने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH-1 में 216.7 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

6. मरियप्पन थंगावेलु मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों की हाई जंप T63 स्पर्धा में 1.86 मीटर की जंप से देश के लिए रजत पदक जीता।

7. प्रवीण कुमारप्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T64 वर्ग में 2.07 मीटर की कूद से रजत पदक जीता और इसके साथ ही एशियन रिकॉर्ड बनाया।

8. सुहास यथिराजबैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ने SL4 वर्ग में रजत पदक जीता।

  • नोएडा में DM पद पर तैनात सुहास यथिराज पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले पहले IAS ऑफिसर है।

कांस्य पदक विजेता –

1. सुंदर सिंह गुर्जर इन्होंने पुरुषों के F-46 किग्रा वर्ग में 64.01 मीटर के जैवलिन थ्रो कर कांस्य पदक जीता।

2. सिंघराज अधाना सिंहराज अधाना ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में 216.8 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

3. शरद कुमार – पुरुषों की हाई जंप T63 स्पर्धा में 1.83 मीटर की जंप से कांस्य पदक अपने नाम किया।

4. अवनि लेखरा अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में 445.9 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

5. हरविंदर सिंह हरविंदर सिंह ने मेंस इंडिविजुअल रिकर्व आर्चरी में कांस्य पदक जीता।

  • हरविंदर सिंह पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं ।

6. मनोज सरकार बैडमिंटन के एसएल3 वर्ग में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता।

टोक्यो पैरालिंपिक से महत्वपूर्ण जानकारी  :

  • टोक्यो पैरालिंपिक में पहली बार बैडमिंटन और ताइक्वांडो को शामिल किया गया।
  • टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाडियों ने सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 8 पदक, निशानेबाजी में 5, बैडमिंटन में 4 पदक तथा टेबल टेनिस व तीरंदाजी में 1-1 पदक जीते हैं।
  • टोक्यो पैरालंपिक खेलों में अंतिम पदक तालिका में टीम चीन कुल 207 पदक (96 स्वर्ण, 60 रजत और 51 कांस्य)के साथ शीर्ष पर रहा।
  • यह लगातार पांचवीं बार है जब चीन ने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक और समग्र पदक तालिका दोनों में दबदबा बनाया है।
  • समापन समारोह का शीर्षक ‘Harmonious Cacophony’ था और इसमें सक्षम अभिनेता और विकलांग दोनों शामिल थे। इस विषय को आयोजकों द्वारा ‘world inspired by the Paralympics, one where differences shine’ (पैरालिम्पिक्स से प्रेरित दुनिया, जहां मतभेद चमकते हैं) के रूप में वर्णित किया गया था।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 : पदक तालिका में शीर्ष देश –

स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 96 60 51 207
2 ब्रिटेन 41 38 45 124
3 संयुक्त राज्य अमेरिका 37 36 31 104
24 भारत 5 8 6 19

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *