Tokyo Olympics 2020 - Online Notes Store
Sports

Tokyo Olympics 2020

Tokyo Olympics 2020 


Tokyo Olympics 2020अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन (international multi-sport event) 23 जुलाई 2021 से 08 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में आयोजित किया गया। टोक्यो ओलम्पिक 2020 का आयोजन 22 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक था लेकिन कोरोना महामारी कि वजह से स्थगित कर 2021 में आयोजित किया गया

मेज़बान शहर टोक्यो, जापान
सिद्धांत United by Emotion
प्रतिभागी देश 205
प्रतिभागी खिलाड़ी 11,326
आयोजन 33 खेलों (50 विषयों) में 339 इवेंट
उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021
समापन समारोह 8 अगस्त 2021
 उद्घाटनकर्ता
नारुहितो, जापान के 126 वें राजा
मशालधारी
नाओमी ओसाका
स्टेडियम ओलम्पिक स्टेडियम
  • 32वें क्रम का ओलंपिक
  • आयोजन की दृष्टि से – 29वां
  • टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर – मिराइतोबा (Misaitowa)
  • टोक्यो ओलंपिक का ध्येय वाक्य – United by emotion.
  • टोक्यो ओलंपिक का आदर्श वाक्य – “Faster, Higher, Stronger – Together”
  • टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में इस बार 4 नये खेलों बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फिंग को भी शामिल किया गया है।
  • टोक्यो ओलंपिक की सबसे युवा खिलाड़ी – हेंड जाजा ( आयु – 12 वर्ष, टेबल टेनिस खिलाड़ी, सीरिया)
  • टोक्यो ओलंपिक में सबसे उम्रदराज एथलीट – मैरी हाना (आयु – 66 वर्ष, घुड़सवार, ऑस्ट्रेलिया)
  • ओलंपिक इतिहास की अब तक सबसे उम्रदराज एथलीट – नॉन जॉन्स्टन ( आयु – 70 वर्ष, घुड़सवार, ब्रिटेन)
  • 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को ‘ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार दिया गया। पहली बार यह पुरस्कार 2016 के रियो खेलों में केन्या के किप कीनो को दिया गया था।
  • टोक्यो 1964 (ग्रीष्मकालीन), साप्पोरो 1972 (शीतकालीन) और नागानो 1998 (शीतकालीन) खेलों की मेजबानी करने के बाद, यह चौथी बार था। जब जापान  ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की। इसके अलावा दो बार ग्रीष्मकालीन खेलों का आयोजन करने वाला टोक्यो पहला एशियाई शहर है।

पिछले / आगामी Olympics के आयोजन 

  • 2012 का ओलंपिक लंदन में आयोजित किया गया।
  • 2016 का ओलंपिक रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील में आयोजित किया गया।
  • 2024 का ओलंपिक पेरिस में आयोजित किया जायेगा।
  • 2028 का ओलंपिक लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जायेगा।
  • 2032 का ओलंपिक ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित किया जायेगा।

Tokyo Olympics 2020 में भारत 

  • एमसी मैरी कॉम (मुक्केबाज) और  मनप्रीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम के कप्तान) उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।
  • कार्यक्रम के समापन समारोह में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया (पहलवान) ध्वजवाहक थे।
  • भारत (India) ने टोक्यो गेम्स 2020 में 7 के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक पदक के साथ खेलों का समापन किया इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदकों के साथ भारत के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Tokyo Olympics 2020 में राजस्थान 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में राजस्थान के 4 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं

  • अपूर्वी चंदेला – (10 मीटर वूमेंस एयर राइफल) – 10 मीटर एयर राइफल में 36 वें स्थान पर रही
  • दिव्यांश सिंह पंवार – (10 मीटर मेंस एयर राइफल) – 10 मीटर एयर राइफल में 32वें स्थान पर रहे
  • भावना जाट – (20km किमी पैदल चाल) – 20 किमी पैदल चाल में 32 वें स्थान पर रही
  • अर्जुन लाल जाट – नौकायन – रोइंग (नौकायन) में 11 वें स्थान पर रहे

Note –  भावना जाट को छोड़कर बाकी सब का संबंध जयपुर से है , भावना राजसमंद जिले के काबरा गाँव की है।

  • वर्ष 2016 (रियो) और 2012 (लंदन) ओलंपिक में राज्य 3-3 खिलाड़ी क्वालीफाई कर पाए थे ।
  • 2016 : अपूर्वी चंदेला , सीमा पूनिया (20 किमी पैदल चाल) , खेताराम (मैराथन) ने भाग लिया था।
  • 2004 एथेंस ओलम्पिक में राजस्थान के राज्यवर्धन सिंह राठोड़ ने रजत पदक जीता था ।

Tokyo Olympics 2020 पहला स्वर्ण पदक

  • टोक्यो ओलम्पिक 2021 का पहला गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) चीन की यान कियान ने 10 मीटर महिला एयर राइफल में जीता
  • ओमिजी निशिया (जापान) ने ओलंपिक में पहली बार शामिल हुई स्केटबोर्डिंग प्रतिस्पर्धा स्वर्ण पदक जीता।
  • यूटो होरिगोने (जापान) ने स्केटबोटिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

Tokyo Olympics 2020 में शीर्ष पदक विजेता देश

RANK COUNTRY GOLD SILVER BRONZE TOTAL
1 United States 39 41 33 113
2 China PR 38 32 18 88
3 Japan 27 14 17 58
4 Great Britain 22 21 22 65
5 Russian Olympic Committee 20 28 23 71
48 India 1 2 4 7
नोट – कुल मेडल के अनुसार भारत का स्थान – 33वां

 

Tokyo Olympics 2020 में भारतीय पदक विजेता

1. मीराबाई चानू (मणिपुर) –  रजत पदक

  • मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी।
  • मणिपुर की 26 वर्षीय भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू ने Tokyo Olympics 2020 में 49 किग्रा कैटेगिरी में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर भारत के लिए पहला सिल्‍वर मेडल जीता।
  • मीराबाई चानू को पद्म श्री एवं राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।
  • मीरा बाई चानू, कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दूसरी भारतीय है, जिन्होंने भारोत्तोलन में पदक जीता है।कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

2. पी वी सिंधु (हैदराबाद, आंध्र प्रदेश) – कांस्य पदक 

  • पी वी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है।
  • सिंधु ने महिला बैडमिंटन के सिंगल्स का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने चीन की ही बिंग जियाओ को 2-0 से हराया था। यह उनका ओलिंपिक में रेकॉर्ड दूसरा मेडल रहा।
  • पी. वी. सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीता है। सिंधु ने इससे पहले ब्राजील के रियो शहर में हुए ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीता था।
  • पहलवान सुशील कुमार बीजिंग 2008 खेलों में कांस्य और लंदन 2012 खेलों में रजत पदक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
  • भारत की तरफ से बैडमिंटन में अब तक कुल 3 मेडल आए हैं उनमें से एक सायना नेहवाल और 2 पदक सिंधु ने अपने नाम किए हैं।

3. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (बरोमुखिया गांव,गोलाघाट,असम ) – कांस्य पदक

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) को महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त के साथ ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
  • लवलीन बोरगोहेन, विजेंदर सिंह (2008) और एम.सी. मैरी कॉम (2012) के बाद ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज बनीं।
  • Lovlina Borgohain ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली असम की पहली मुक्केबाज है साथ ही शिव थापा के बाद ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली राज्य की दूसरी मुक्केबाज बनी।

4. भारतीय पुरुष हॉकी – कांस्य पदक

  • पुरुष हॉकी टीम: टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
  • टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता। क्योंकि 1980 के बाद यह पहला मौका था जब भारत ने हॉकी में मेडल जीता है।
  • यह ओलम्पिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है। अन्य दो 1968 मेक्सिको सिटी ओलम्पिक और 1972 म्यूनिख ओलम्पिक में हासिल किये थे।
  • भारत ने हॉकी में 8 ओलम्पिक स्वर्ण जीते हैं, जिनमें से आखिरी स्वर्ण चार दशक पहले 1980 के मास्को ओलम्पिक में हासिल किया।
  • टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कमान मनप्रीत सिंह, तथा भारतीय टीम के कोच ऑस्ट्रेलियाई ग्राहम रीड थे।
  • ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की स्पॉन्सर बनी रहेगी

5. पहलवान रवि कुमार दहिया( नाहरी गांव,सोनीपत जिला,हरियाणा) –  रजत पदक

  • भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया को पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव के हाथों 4-7 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • रवि दहिया, सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं।
  • रवि कुमार दहिया ओलंपिक पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय पहलवान हैं।
  • रवि कुमार दहिया से पहले केडी जाधव भारत को कुश्ती में पदक दिलाने वाले पहले पहलवान थे जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उसके बाद सुशील ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 में लंदन ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद योगेश्वर दत्त (2012 में कांस्य) और साक्षी मलिक (2016 में कांस्य) पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान हैं।

6. पहलवान बजरंग पुनिया (हरियाणा)- कांस्य पदक

  • पहलवान बजरंग पूनिया: पूनिया ने पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग कुश्ती स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया।
  • उन्होंने कजाखस्तान के डाउलेट नियाजबेकोव को 8-0 से एकतरफा हराया।

7. नीरज चोपड़ा (पानीपत, हरियाणा)- स्वर्ण पदक 

  • नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं.
  • नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया. 
  • यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
  • इससे पहले ब्रिटिश इंडिया की ओर से खेलते हुए नॉर्मन प्रीटचाई ने 1900 के ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो मेडल जीते थे
  • नीरज चोपड़ा ऑलिंपिक की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय और एथलेटिक्स में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने हैं।

Olympics / Tokyo Olympics 2020 से जुड़ी अन्य  महत्वपूर्ण जानकारी

  • ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला सबसे छोटा देश – बरमूडा
  • ओलंपिक में पदक जीतने वाला सबसे छोटा देश – सैन मेरिनो (जनसंख्या -34000)
  • बॉस्केटबॉल में अमेरिका ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
  1. जिमनास्टिक का स्वर्ण पदक जीता।
  2. वॉटरपोलो में सर्बिया ने स्वर्ण पदक जीता।
  • स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
  • ओलंपिक थीम सॉन्ग  – ऑफ इंडिया तुठान ले (सिंगर मोहित चौहान)
  • ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में हुई
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 का थीम “Moving Forward: United by Emotion” है।
  • टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में, भारत राष्ट्रों की परेड में 205 टुकड़ियों में से 21वें स्थान पर था।
  • अब तक पांच महाद्वीपों के 23 शहरों से 28 ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है।
  • वर्ष 1916, 1940 और 1944 के ओलम्पिक खेलों का आयोजन विश्व युद्ध के कारण नही हो पाया।
  • गायिका अनन्या बिरला और एआर रहमान ने टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीयर सॉन्ग हिंदुस्तानी वे लॉन्च किया है।
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय अम्पायर – अशोक कुमार (कुश्ती)
  • ‘टोक्यो ओलम्पिक 2020 के जूरी जजों में शामिल भारतीय – पवन सिंह।
  • भारत ने इस बार 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलिंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजा है. इन 119 खिलाड़ियों में 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी हैं। (अब तक का सबसे बड़ा दल)।
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 में ओपनिंग सेरेमनी में ओलिंपिक कड़ाह में लौ प्रज्वलित – जापान की टैनिस स्टार नाओमी ओसाका ने की थी ।
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 के उद्घाटन में भारत के ध्वजवाहक – मैरीकॉम (मुक्केबाज) व मनप्रीत सिंह (पुरुष हॉकी टीम के कप्तान) (पहली बार दो ध्वजवाहक एक पुरुष व महिला ने देश का प्रतिनिधित्व किया )
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 के समापन में भारत के ध्वजवाहक – पहलवान बजरंग पुनिया ने किया
  • ‘टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक जीते – 1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य (2012 में 6 पदक)
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 में नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने (पहले – अभिनव बिन्द्रा)
  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 में मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता ।
  • ‘ओलम्पिक में पुरुष हॉकी के सर्वाधिक पदक (8 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य) जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया, इससे पहले सर्वाधिक 11 पदक जीतने का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम था।
  • पी वी सिंधु ओलम्पिक में लगातार दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी। (सुशील कुमार ओलम्पिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है)
  • ‘वंदना कटारिया ने ओलम्पिक के 125 साल के इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
  • भारतीय पुरुषों की 4*100 मीटर रिले टीम ने तीन मिनट 00.25 सेकेंड में रेस पूरी कर नया एशियाई रिकार्ड बनाया। (टीम  मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोआ निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोज जैकब )
  • ‘टोक्यो ओलम्पिक के समापन की घोषणा ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष (IOC) थॉमस बॉक द्वारा की गई ।
  • एमा मैक्कियोन (ऑस्ट्रेलिया ) एक ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक बनी।
  • एलेना बम्बिसन हेरा (जमैका) दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गई है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *