April 2021 1.) हाल ही में राष्ट्रीय लोक दिवस कब मनाया गया है। 👉प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक दिवस के रूप में मनाया जाता है । 👉यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो कि देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं। 👉राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को उनके द्वारा वर्षभर में किए गए असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। 👉इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम लोक सेवा सत्र को मेटकाफ हाउस (दिल्ली) में संबोधित किया था । 👉2006 में इसी दिन एक विशाल समारोह सिविल सर्वेंटों के लिए आयोजित किया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 2.) प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2021 में 180 देशों में भारत को कौनसा स्थान मिला ? 👉अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकारिता गैर लाभ संगठन की ओर से प्रकाशित विश्व प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2021 में भारत को 143वा स्थान मिला है। 👉प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2021 में 180 देशों में शीर्ष नॉर्वे स्थान को मिला । इसके बाद फिनलैंड और डेनमार्क हैं। 👉अंतिम स्थान इरिट्रिया को मिला है। 👉चीन 177 वें स्थान पर है, और उत्तरी कोरिया के ऊपर 179 और तुर्कमेनिस्तान में 178 वें स्थान पर है। 👉भारत ब्राजील, मैक्सिको और रूस के साथ “खराब” श्रेणी में है। 3.)हाल ही में भारत का पहला डिस्क फुट चमगादड़ किस राज्य में खोजा गया है? 👉मेघालय में भारत का पहला डिस्क-फुट दुर्लभ प्रजाति का चमगादड़ मिला है। 👉ये प्रजाति दक्षिणी चीन, वियतनाम, थाईलैंड और म्यांमार में कुछ इलाकों में देखी गई थी। 👉मेघालय में ये चमगादड़ उस जगह मिला जहां से लगभग 1,000 किमी दूर पश्चिम में पहले भी इस प्रजाति के चमगादड़ मिले हैं. ये चमगादड़ बांस के खांचे में रहता था। 👉इस प्रजाति का नाम यूडिस्कोपस डेंटिकुलस हैं। 👉इस खोज के साथ, भारत में चमगादड़ की प्रजातियों की संख्या बढ़कर 130 हो गई और मेघालय में 66 हो गई। मेघालय के बारे में – 👉मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। 👉मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा हैं। 👉मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक हैं। 👉मेघालय का स्थापना दिवस 21 जनवरी 1972 को हुआ था। 👉मेघालय की राजधानी शिमला हैं। 4.)हाल ही में किस राज्य सरकार ने कैदियों के लिए ऑनलाइन योग सत्र शुरू किया है? 👉तमिलनाडु में केंद्रीय कारागारों के कैदी लॉकडाउन के दौरान सेहतमंद रहने और कोरोना वायरस को मात देने के लिए ऑनलाइन योग कक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं। 👉तमिलनाडु कारागार विभाग के अनुरोध पर विचार करते हुए ईशा योग केंद्र में लगभग सभी केंद्रीय कारागारों में कैदियों के लिए ऑनलाइन सत्रों का आयोजन कर रहा है। 👉कारागार विभाग ने कैदियों की शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार लाने के लिए उन्हें योग सिखाने का आग्रह किया था। तमिलनाडु के बारे में 👉तमिलनाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है। 👉तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। 👉तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी हैं। 👉तमिलनाडु राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित हैं। 👉तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है । 5.) हाल ही मे किसने स्टार्ट अप इंडिया सीड फड़ स्किम शुरू की है। 👉वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 19 अप्रैल 2021 को स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना शुरू की। 👉इसका उद्देश्य प्रोटोटाइप विकास, विकास का प्रमाण, बाजार-प्रवेश, व्यावसायीकरण और उत्पाद परीक्षणों के लिए स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। 👉स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम की घोषणा पहले पीएम मोदी ने 2021 में नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप्स को उनके नवीन विचारों को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए की थी। 👉यह योजना बीज वित्त पोषण में मदद करेगी, परिवर्तनकारी विचारों का समर्थन करेगी, नवाचार को प्रेरित करेगी, और विचारों के क्रियान्वयन की सुविधा भी प्रदान करेगी। 👉इस योजना का प्रमुख लक्ष्य 300 इन्क्यूबेटरों के माध्यम से अनुमानित 3,600 उद्यमियों का समर्थन करना है। 6.)1 मई से किस आयु वर्ग से ज्यादा के लोगो को Covid 19 वैक्सीन लगायी जाएगी । 👉देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने 18 वर्ष के ऊपर सभी लोगों को 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। 👉1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होगा, और इस दिन से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। 👉18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए कीमत चुकानी होगी या नहीं इसपर सरकार जल्द ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। 👉इसके तहत वैक्सीन निर्माता कंपनी अब अपनी सप्लाई की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत तक स्टॉक को पहले से घोषित कीमतों पर राज्य सरकारों और खुले बाजार में को भेज सकेंगे. 7.)हाल ही में किस राज्य ने जरा अनुशासन पखवाड़ा शुरू किया है 👉राजस्थान में 3 मई तक ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ के तहत कर्फ्यू रहेगा. इसमें जरूरी सेवाओं में छूट दी गई है। 👉सरकार के आदेशों के मुताबिक 19 अप्रैल को सुबह 5 बजे से लेकर 3 मई तक सुबह 5:00 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जाएगा। 👉जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान लागू होने वाले प्रतिबंध जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता का ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं पर लागू नहीं होंगे। राजस्थान के बारे में 👉राजस्थान की राजधानी जयपुर हैं। 👉राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हैं। 👉राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र हैं। 👉राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती हैं । 👉राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव स्वरूप हैं। 👉राजस्थान का स्थपना दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाता हैं। 8.)हाल ही में यूएन चीनी भाषा दिवस कब मनाया गया है? 👉यूएन चीनी भाषा दिवस हर साल 20 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। 👉इस दिन को कैन्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना गया है, जो एक पौराणिक आकृति है, जिसे लगभग 5,000 साल पहले चीनी पात्रों का आविष्कार करने के लिए माना जाता है। 👉पहला चीनी भाषा दिवस 2010 में 12 नवंबर को मनाया गया था, लेकिन 2011 के बाद से यह तारीख 20 अप्रैल को मनाया जाने लगा। 👉यह दिन बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ पूरे संगठन में इसकी छह आधिकारिक कामकाजी भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देता है। 9.) हाल ही में किस देश ने भारत को अपने ट्रेवल ‘रेड लिस्ट’ में शामिल किया है? 👉देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते ब्रिटेन ने भारत के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. ब्रिटेन ने भारत को ट्रैवल ‘रेड लिस्ट’ में डाल दिया है। 👉इसके तहत अगले आदेश तक कोई भी भारतीय नागरिक ब्रिटेन की यात्रा नहीं कर पाएगा. साथ ही विदेश से लौटे ब्रिटिश लोगों के लिये होटल में 10 दिन तक पृथकवास में रहना अनिवार्य कर दिया है। 👉कोरोना के ताजा मामलों में आए तेजी से उछाल को देखते हुए ब्रिटेन ने भारत पर सख्त यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 👉यूके प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की नई दिल्ली यात्रा रद्द होने के कुछ घंटों बाद ही यह फैसला आया है। 10.) देश का पहला वर्चुअल रियलिस्टिक गेम किसने बनाया ? 👉जोधपुर के रजत ओझा ने देश का पहला वीआर गेम यानी वर्चुअल रियलिस्टिक गेम बनाया है। 👉रजत ने अपनी टीम के साथ स्पीडी गन सैवेज ’नाम का यह गेम तैयार किया हैं। 👉जिसे पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अपनाया गया है। देश में गेम सेक्टर में भी उछाल आ रहा है। 👉कई कंपनियां और स्टार्टअप हैं, जो युवाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम बना रहे हैं। ऐसा ही एक गेम हैदराबाद की गेमिट्रोनिक्स कंपनी ने बनाया है। यह कंपनी रजत की है। यह देश का पहला वीआर गेम है । 👉75 प्रतिशत भारतीय और 25 प्रतिशत विदेशी इसे बनाने के लिए उनकी टीम में हैं। Download PDF –
उत्तर — 21 अप्रैल
उत्तर — 143वां
उत्तर — मेघालय
उत्तर — तमिलनाडु
उत्तर — पीयूष गोयल
उत्तर — 18 वर्ष
उत्तर — राजस्थान
उत्तर — 20 अप्रैल
उत्तर — ब्रिटेन
उत्तर — रजत ओझा

Daily Current Affairs – 22 April 2021
Daily Current Affairs – 22