Current Affairs

Daily Current Affairs – 26 March 2021

Daily Current Affairs – 26

March 2021

🔹️1.) हाल ही में “एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम” के तहत सिक्किम राज्य को दिल्ली से जोड़ा गया है।

👉इस कार्यक्रम के आयोजन में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, सिक्किम भागीदार राज्य बना है।

👉चार दिनों के इस आयोजन में सिक्किम के लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक कलाओं, हस्‍त शिल्पों और व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

👉एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल का व्यापक उद्देश्य राष्ट्र की विविधता में एकता का को प्रदर्शित करना और लोगों के बीच पारंपरिक रूप से विद्यमान भावनात्मक संबंधों को मजबूत करना है।

🔹️2.).हाल ही में वर्ष 2020 का ‘गांधी शांति पुरस्कार’ शेख मुजीबुर रहमान दिया जाएगा ।

👉गांधी शांति पुरस्कार 2020 को हमारे उपमहाद्वीप के महानतम नेताओं में से एक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को दिया गया है।

👉गांधी शांति पुरस्कार 2019 से ओमान के पूर्व सुल्तान काबूस बिन अल सैद को सम्मानित किया जा रहा है, जिनका क्षेत्र में शांति और समृद्धि में बड़ा योगदान है।

👉गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 1995 से महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।

👉गांधी शांति पुरस्कार, वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ से परे सभी व्यक्तियों के लिए है।

🔹️3.)हाल ही में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं,

👉मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं, जो नदियों को आपस में जोड़ने के लिये राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना की पहली परियोजना है।

👉केन-बेतवा लिंक परियोजना

👉 केन-बेतवा लिंक परियोजना नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना है, इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मध्य प्रदेश की केन नदी के अधिशेष जल को बेतवा नदी में हस्तांतरित करना है।

👉इस परियोजना में 77 मीटर लंबा और 2 किमी. चौड़ा दौधन बांँध एवं 230 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण कार्य शामिल है।

👉केन और बेतवा नदियों का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में है, ये यमुना की सहायक नदियाँ हैं।

👉केन नदी उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में यमुना नदी में मिलती है तथा बेतवा नदी से यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में मिलती है।

🔹️4.) हर साल 24 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाया जाता है.

👉साल 24 मार्च को तपेदिक (टीबी) के वैश्विक महामारी और रोग को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व तपेदिक दिवस अथवा विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

👉24 मार्च, 1882 को जर्मन फिजिशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट रॉबर्ट कॉच ने टीबी के बैक्टीरियम यानी जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की थी. उनकी यह खोज आगे चलकर टीबी के निदान और इलाज में बहुत मददगार साबित हुई।

👉एक अध्ययन में कहा गया है, प्रत्येक दिन, 4000 से अधिक लोग टीबी से अपनी जान गंवाते हैं, और 30,000 के करीब लोग रोके जा सकते हैं जो रोके जा सकते हैं।वर्ष 2000 से टीबी से निपटने के वैश्विक प्रयासों ने अनुमानित 58 मिलियन लोगों की जान बचाई है।

🔹️5.)भारत की युवा विस्फोटक महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की महिलाओं की ताजा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गई हैं.

👉शेफाली ने 750 अंक हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

👉आइसीसी द्वारा जारी ताजा महिला टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इस रैंकिंग पर 17 साल की उम्र में दूसरी बार पहुंचने वाले यह दुनिया की अकेली खिलाड़ी हैं।

👉लेडी सहवाग के नाम से जानी जाने वाली इस बल्लेबाज ने महज 17 साल की उम्र में यह खास उपलब्धि हासिल की।

👉आइसीसी की ताजा रैंकिग में भारतीय ओपनर शेफाली पहले स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी दूसरे नंबर पर। तीसरा स्थान न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को हासिल है जिनके 716 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग 712 अंक लेकर चौथे तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ही एलिसी हीली पांचवें नंबर पर है।

🔹️6.) केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) में होने वाली जमा की कर मुक्त ब्याज की वार्षिक सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है।

👉सरकार ने भविष्य निधि पर ब्याज को कर मुक्त रखने के संबंध में कर्मचारी के अधिकतम वार्षिक योगदान की सीमा को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है।

👉वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी 2021 को संसद में पेश 2021- 22 के बजट में घोषणा की थी कि एक अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले नये वित्त वर्ष में कर्मचारियों के पीएफ में सालाना ढाई लाख रुपये से अधिक के योगदान पर मिलने वाले ब्याज पर कर लगाया जायेगा।

👉वित्त विधेयक के संसद से पारित होने पर 2021-22 के लिए किए गए कर प्रावधानों को मंजूरी मिल जाती है. विधेयक को उसमें प्रस्तावित विधानों के लिए 127 संशोधनों को स्वीकार करने के बाद पारित किया गया

🔹️7.) हाल ही में लेखक सागर सरहदी का निधन हुआ है।

👉दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 87 साल थी। सागर सरहदी ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सागर सरहदी ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी और दीवाना जैसी फिल्में लिखी हैं।

👉तबीयत बिगड़ने के बाद सागर सरहदी को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी दिक्कतें थीं। साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

👉सागर सरहदी ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में खाना-पीना तक छोड़ दिया था। सागर सरहदी को हाल ही में दिल की समस्या के बाद सायन में कार्डियक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

🔹️8.) हाल ही में भारत देश में हिमालय के ग्लेशियरों की मोटाई का अनुमान लगाने के लिए हवाई रडार सर्वेक्षण किया जाएगा।

👉भारत ग्लेशियरों की मोटाई/ घनत्त्व का अनुमान लगाने के लिए हिमालय के ग्लेशियरों के हवाई रडार सर्वेक्षण करने की योजना बना रहा है.

👉हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति बेसिन में एक पायलट अध्ययन किया जाएगा. इसके बाद, सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र उप-घाटियों में भी इसी तरह के अध्ययन किए जाएंगे.

👉महत्व

i) ये ग्लेशियर भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में नीचे की ओर रहने वाले लगभग 500 मिलियन लोगों की मदद करते हैं.

ii) ये ग्लेशियर ऊर्जा सुरक्षा दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं और इनकी रणनीतिक अनिवार्यता भी है.

🔹️9.)हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य ने COVID के उचित व्यवहार पर जागरूकता पैदा करने हेतु संकल्प अभियान शुरू किया है।

👉मध्य प्रदेश में कोरोना के केस फिर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में 23 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश सरकार ने संकल्प अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत पूरे प्रदेश में दो मिनट के लिए सायरन बजाया जाएगा।

👉रविवार को संकल्प अभियान की घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम सात बजे दो मिनट के मौन के दौरान प्रदेश में जो व्यक्ति जहां होगा वो वहीं खड़ा होकर कोरोना गाइडलाइंस पालन करने का संकल्पल लिया । दो मिनट के लिए सायरन भी बजाया।

🔹️10.) अल्बिन कुर्ती कोसोवो देश के नए प्रधानमंत्री नियुक्ति हुए हैं।

👉 अल्बिन कुर्ती ने कोसोवो के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

👉इस पद पर उन्होंने रामुष हरादिनाज का स्थान लिया।

👉कोसावो‚ दक्षिण पूर्व यूरोप में स्थित एक आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राज्य है।

👉इसकी राजधानी प्रिस्तीना है।

👉वर्तमान में हासिम थासी कोसोवो के राष्ट्रपति हैं।

 

Download PDF –

 

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *