Current Affairs

Daily Current Affairs – 27 April 2021

Daily Current Affairs – 27

April 2021

1.) हाल ही में विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 25 अप्रैल

👉प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है।

👉मलेरिया के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

👉पहली बार ‘विश्व मलेरिया दिवस’ 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। यूनिसेफ द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।

👉मलेरिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • मलेरिया इटालियन भाषा के शब्द माला एरिया से बना है, जिसका कि अर्थ बुरी हवा होता है।
  • साल 1880 में मलेरिया पर सबसे पहला अध्ययन वैज्ञानिक चार्ल्स लुई अल्फोंस लैवेरिन ने किया।

👉विश्व मलेरिया दिवस 2021 का विषय

प्रतिवर्ष विश्व मलेरिया दिवस को लेकर एक विषय तय किया जाता है। इस वर्ष का विषय जीरो मलेरिया लक्ष्य की ओर बढ़ना है’ पिछले वर्ष का विषय ‘जीरो मलेरिया की शुरुआत मुझ से’ रखा गया था।

2.) हाल ही में किस राज्य की सरकार ने पांच से अधिक लोगो के इकट्टा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
उत्तर — हरियाणा

👉हरियाणा राज्य के सबसे अधिक प्रभावित छह जिलों में पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी हैं।

👉ये है जिले — गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत और रोहतक

👉हरियाणा राज्य में एक मई से सरकारी इकाइयों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में कोविड-19 टीके लगाए जाएंगे।

 

👉हरियाणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) हैं।

3.)हाल ही में भारत और किस देश की नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण 2021’ का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर — फ़्रांस

👉भारत और फ्रांस के बीच नौसैनिक अभ्यास का 19वां एडिशन ‘वरुण-2021’ का आयोजन हुआ ।

👉ये तीन दिवसीय अभ्यास अरब सागर में किया गया हैं।

👉भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ डिस्ट्रॉयर INS कोलकाता, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS तारकेश और INS तलवार, बेड़े के सपोर्ट शिप INS दीपक, कलवरी क्लास की पनडुब्बी और P-8V लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान ने हिस्सा लिया है।

👉फ़्रांस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

फ्रांस पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है

फ्रांस राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रोन हैं।

फ्रांस प्रधानमन्त्री एडवर्ड फिलिप हैं।

4.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की बचत के लिए लोहा उद्योग को बंद करने की घोषणा की है?
उत्तर — पंजाब

👉पजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लोहे और इस्पात उद्योगों को बंद करने के आदेश जारी किए, ताकि मेडिकल इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन को प्रयोग में लाया जा सके।

👉पंजाब के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी

कृषि पंजाब का सबसे बड़ा उद्योग है।

पंजाब के राज्यपाल विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्रीअमरिन्दर सिंह हैं।

पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।

पंजाब का गठन 1 नवम्बर 1966 को हुआ था ।

5.) हाल ही में चीन ने किस देश को 1.50 लाख कोविंड टिके दान दिए है।
उत्तर — सीरिया

👉सीरिया ने को चीनी सरकार द्वारा महामारी से निपटने में मदद करने के लिए दान किए गए कोविड 19 टीकों का एक बैच प्राप्त किया।

👉हवाई अड्डे पर चीन से परिवहन करने वाले विमान से चीनी सिन्फार्म के टीकों के बक्से उतारे गए।

👉सीरिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

सीरिया, आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य, दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है।

सीरिया की राजधानी डमस्कस हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असाद हैं।

सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद नाजी अल-ओतारी हैं।

👉चीन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है।

चीन की राजधानी बीजिंग हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।

चीन के प्रधानमन्त्री ली कचियांग हैं।

6.) परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए किस राज्य ने ‘हरिहर नीति’ शुरू की है?
उत्तर — हरियाणा

👉नई नीति 20 मई 2021 से 19 मई 2022 तक लागू रहेगी। इसमें शराब से कोविड सेस हटा लिया गया है।

👉हरिहर नीति लागू राज्य के बाल देखभाल संस्थानों से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों और विकलांग बच्चों को रोजगार, शैक्षिक और वित्तीय लाभ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्घता को पूरा करते हुए सरकार ने यह नीति शुरू की है।

👉हरियाणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) हैं

7.) हाल ही में किस देश ने भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।
उत्तर — ईरान

👉 ईरान ने भारत से हवाई सेवा पर रोक लगा दिया है. इसके अलावा कई अन्य देशों ने भी भारत की यात्रा पर पाबंदियां लगाई हैं।

👉सयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान , न्यूजीलैंड ,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड , कुवैत ने भी भारतीय हवाई सेवा पर रोक लगा दी है।

👉कनाडा प्रशासन ने 30 दिन तक भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

👉ईरान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

ईरान जंबुद्वीप के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी हैं

ईरान की राजधानी तेहरान हैं।

ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल हैं।

8.) किस राज्य की सरकार ने 1 लाख रुपये तक के ऋण के लिए शून्य ब्याज फसल ऋण योजना को शुरू कि है।
उत्तर — आंधप्रदेश

👉जगन मोहन रेड्डी ने आंधप्रदेश में शून्य ब्याज फसल ऋण योजना शुरू की हैं।

👉इस शून्य ब्याज फसल ऋण योजना में, सरकार। फसलों के लिए ऋण पर ब्याज सब्सिडी प्रदान करेगा।

👉इस पहल ने महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत किया ताकि वे अपने सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक और उत्पादक गतिविधि कर सकें।

👉आंधप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान

👉राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान, पापिकोडा राष्ट्रीय उद्यान, श्री वेंकटेश्वरा राष्ट्रीय उद्यान,

👉आंधप्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई .एस. जगनमोहन रेड्डी हैं।

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन हैं।

आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती हैं।

आंध्रप्रदेश 1 नवंबर 1956 को अपना स्थापना दिवस मानता हैं।

9.) देश का सबसे ऊँचाई (11000 फीट ) पर स्थित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किस राज्य में किया जाएगा ?
उत्तर — हिमाचल प्रदेश

👉हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है।

👉38 बीघा भूमि पर बनने जा रहे क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

👉अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर बनने वाला 10 हजार दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा।

👉अभी सोलन के चायल में 7500 फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने बनाया था।

10.) हाल ही में किस देश ने कोविड-19 से संबंधित शून्य मृत्यु दर्ज की है?
उत्तर — इजराइल

👉इजराइल देश ने covid-19 से सबन्धित शून्य मृत्यु दर्ज की है।

👉इजराइल ही नहीं बल्कि ब्रिटेन ने भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को मात देने में कामयाबी हासिल की हैं।

👉इजराइल ने अपनी 80 फीसदी जनता को कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगाने में सफलता हासिल कर ली है।

👉इजरायल के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी

इज़राइल राष्ट्र दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है।

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं।

इजरायल की राजधानी जेरूसलम हैं।

इजरायल के राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन हैं।

 

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *