Current Affairs

Daily Current Affairs – 27 July  2021

Daily Current Affairs – 27 July  2021

1.पूरे भारत में कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?
A. 22 जुलाई
B. 26 जुलाई
C. 21जुलाई
D.20 जुलाई

उत्तर — B.26 जुलाई

  • 👉पुरे भारत में 26 जुलाई को कारगिल दिवस के रुप में मनाया जाता है।
  • 👉भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जिसमें भारत विजय रहा था
  • 👉इस युद्ध में शहीद जवानों के सम्मान में करगिल युद्ध दिवस मनाया जाता है।

2.हाल ही में ‘राष्ट्रपति भवन‘ में किस बैंक की शाखा का उद्घाटन किया गया है?
A. SBI
B. BOB
C. UOS
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A. SBI

  • 👉राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया।
  • 👉इस शाखा में एक छत के नीचे सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं।

3.किस देश ने आनुवंशिक रूप से संशोधित “गोल्डन राइस” को मंजूरी दे दी है?
A. केन्या
B. फ़्रांस
C. फिलीपींस
D. चिली

उत्तर –C.फिलीपींस

  • 👉फिलीपींस ने हाल ही में आनुवंशिक रूप से संशोधित “गोल्डन राइस” को मंजूरी दे दी है
  • 👉 इस “गोल्डन राइस” को फिलीपींस द्वारा व्यावसायिक उत्पादन के लिए मंजूरी दी गयी है.
  • 👉यह फैसला विश्व के विकासशील क्षेत्रों में बच्चों की जान बचाएगा और बचपन के अंधेपन का मुकाबला करेगा.

4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन को अनिवार्य विषय घोषित किया है?
A. केरल
B. गुजरात
C. ओड़िशा
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.ओड़िशा

  • 👉ओडिशा के कॉलेजों में पहले वर्ष के दौरान आपदा प्रबंधन को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।
  • 👉यह कदम ओडिशा सरकार द्वारा 29 मई को हाई स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में आपदा और महामारी प्रबंधन को शामिल करने के निर्णय के बाद लिया गया है।

5.अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी और किसने “Renewables Integration in India 2021” रिपोर्ट लॉन्च की है?
A. रक्षा आयोग
B. नीति आयोग
C. जल आयोग
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.नीति आयोग

  • 👉अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी और नीति आयोग ने संयुक्त रूप से “Renewables Integration in India 2021” रिपोर्ट लॉन्च की है.
  • 👉यह रिपोर्ट नवीकरणीय-समृद्ध राज्यों के सामने ऊर्जा परिवर्तन चुनौतियों को समझने के लिए कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात सरकारों के साथ तीन राज्यों में आयोजित कार्यशालाओं के परिणाम पर आधारित है.

6.हाल ही में ‘आजाद की शौर्य गाथा’ प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया गया है?
A. नई दिल्ली
B. लखनऊ
C. कोलकता
D.जयपुर

उत्तर –A.नई दिल्ली

  • 👉केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 23 जुलाई 2021 को शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी “आज़ाद की शौर्य गाथा” का उद्घाटन किया।
  • 👉यह आज़ादी के अमृत महोत्सव का एक हिस्सा था।
  • 👉यह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

7. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ओलंपिक खेलों में एकल पुरुष मैच जीतने वाले कौन से भारतीय टेनिस खिलाडी बन गए है?
A. पहला
B. तीसरे
C. चौथा
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.तीसरे

  • 👉भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल हाल ही में ओलंपिक खेलों में एकल पुरुष मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाडी बन गए है.
  • 👉 25 वर्ष में भारत के लिए जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने है.
    उन्होंने मैच में इस्तोमिन को 6-4, 6-7(6), 6-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है.
  • 👉 वर्ष 1996 के अटलांटा खेलों में, जीशान अली ब्राजील के फर्नांडो मेलिगेनी को हराकर एकल मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने थे.

8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने की घोषणा की है?
A.केरल
B. गुजरात
C. हरियाणा
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.हरियाणा

  • 👉हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है.
  • 👉मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महंगाई भत्ता मूल वेतन के 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का निर्णय किया है.

9. किस देश ने ‘चेकमेट’ नामक एक नए लड़ाकू विमान का अनावरण किया है।
A. रूस
B. जापान
C. अमेरिका
D. पाकिस्तान

उत्तर –A.रूस

  • 👉रूस ने ‘चेकमेट’ नामक एक नए लड़ाकू विमान का अनावरण किया है।
  • 👉 अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में यह विमान यूएस के एफ-35 से मुकाबला करेगा।
  • 👉 जट के 2023 में आसमान पर ले जाने की उम्मीद है।

10.हाल ही में देश का पहला “प्रद्योगिकी नवचार केंद्र” किस संस्था के द्वारा लांच किया गया है ?
A. IIT कानपुर
B. IIT कोलकता
C. IIT जयपुर
D.IIT चेन्नई

उत्तर –A.IIT कानपुर

  • 👉IIT कानपुर ने एंटी-ड्रोन प्रौद्योगिकियों, घुसपैठ का पता लगाने वाली प्रणाली, ब्लॉक-चेन और साइबर-भौतिक प्रणाली के लिए साइबर सुरक्षा समाधान खोजने के लिए पहला प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र लॉन्च किया है।
  • 👉कठोर आवेदन प्रक्रिया के बाद 13 स्टार्ट-अप और 25 अनुसंधान और विकास प्रमुख जांचकर्ताओं का चयन किया गया।

11.चंडीगढ़ के स्टार खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के सेंट्रल डिफेंडर किस को एआईएफएफ (AIFF) पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 सीजन का नाम दिया गया।
A. राज कौर
B. संदेश झिंगन
C. राहुल गोरी
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.संदेश झिंगन

  • 👉चंडीगढ़ के स्टार खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के सेंट्रल डिफेंडर संदेश झिंगन को एआईएफएफ (AIFF) पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 सीजन का नाम दिया गया
  • 👉यह पहली बार है कि केंद्रीय डिफेंडर को AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है।
  • 👉 सदेश झिंगन ने वर्ष 2015 में गुवाहाटी में अपनी सीनियर राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया और तब से ब्लू टाइगर्स के लिए 40 प्रदर्शन किए, जिसमें चार गोल किए।

12.हाल ही में किसने शिलांग में किया ISBT का उद्घाटन किया है।
A.नरेन्द्र मोदी
B. राजनाथ सिंह
C. अमित शाह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.अमित शाह

  • 👉केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग शहर में स्थित मावियोंग में अंतर-राज्यीय बस टर्मिनस का उद्घाटन किया।
  • 👉केंद्र सरकार ने 2023-2024 तक पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को रेलवे और हवाई संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
  • 👉ISBT का निर्माण राज्य सरकार के साथ 90/10 पैटर्न पर उत्तर पूर्वी परिषद द्वारा वित्त पोषित लगभग 48 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ किया गया था।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *