Daily Current Affairs – 27 October 2020
1. “परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की संयुक्त राष्ट्र संधि” के जनवरी 2021 तक लागू होने की उम्मीद
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 20 सितंबर 2017 को हस्ताक्षर के लिए परमाणु हथियारों के निषेध पर संयुक्त राष्ट्र संधि को खोला गया था। एक बार 50 देशों द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद यह लागू हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में घोषणा की कि 50 देशों ने इस संधि की पुष्टि की है और जनवरी 2021 तक 90 दिनों के भीतर यह लागू हो जाएगी।
3. भारतीय मूल के वेवल रामकलवान को सेशेल्स देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है
भारतीय मूल के वेवल रामकलावन को हाल ही में सेशेल्स के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। विपक्षी दल के नेता एंग्लिकन पुजारी रामकालवन ने डैनी फॉरे को हराया। 1977 के बाद यह पहली बार है कि विपक्ष का कोई व्यक्ति राष्ट्रपति का पद ग्रहण कर रहा है।
4. पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे गुजरात में विश्व के सबसे लंबे मंदिर रोपवे का उद्घाटन
व्याख्या – गिरनार रोपवे गुजरात के जूनागढ़ जिले में माउंट गिरनार में स्थित एशिया के सबसे लंबे रोपवे में से एक है। इस परियोजना को पहली बार 1983 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन निर्माण केवल सितंबर 2018 में शुरू हुआ।
5. राष्ट्रीय सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी सम्मलेन
27 अक्टूबर से “सतर्क भारत, समृद्ध भारत” की थीम के साथ राष्ट्रीय सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन सम्मेलन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जायेगा। यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह का एक हिस्सा है।
थीम –सतर्क भारत, समृद्ध भारत
6. ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस – प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है. अभिलिखित ध्वनि और दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के महत्व और संरक्षण जोखिमों के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को यूनेस्को द्वारा चुना गया था.
ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस 2020 का विषय : “यौर विंडो टू द वर्ल्ड (Your Window to the World)”.
7. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में बुम ला में एक युद्ध स्मारक का निर्माण किया है
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बुम ला में एक युद्ध स्मारक का निर्माण किया है, जहाँ सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के सूबेदार जोगिंदर सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया। यह कोना काउंटी (तिब्बत में) और अरुणाचल प्रदेश (भारत) के तवांग जिले के बीच का एक बॉर्डर पास है। यह तवांग शहर से 37 किमी दूर और कोना शहर (Tsona Dzong) से 43 किमी दूर है।