Current Affairs

Daily Current Affairs – 28 July  2021

Daily Current Affairs – 28 July  2021

1.हाल हीं में  ‘नदी को जानो’ ऐप किसने लॉन्च किया?
A. रेल मंत्री
B. जल मंत्री
C. शिक्षा मंत्री
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर — C.शिक्षा मंत्री

  • 👉शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘नदी को जानो’ ऐप लॉन्च किया।
  • 👉ऐप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना है।
  • 👉यह पहल पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए शोध का एक हिस्सा है।
  • 👉यह ऐप नदियों के भौगोलिक स्थानीय, जल स्तर और प्रदूषण के स्तर को एकत्र करेगा।
  • 👉भारत का कोई भी छात्र जानकारी अपलोड कर सकता है।

2.यूनेस्को ने तेलंगाना के किस मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल किया है?
A. काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर
B. राज कामेश्वर
C. यूरा रुद्रीवश्वर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर

  • 👉तेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर विश्‍व धरोहर में शामिल किया गया है।
  • 👉यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट ने इसे विश्‍व धरोहर के तौर पर जगह दी है।
  • 👉800 साल पुराने इस मंदिर को रामप्‍पा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

3.पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के जीव-विज्ञानियों ने किस स्थान से काई की नई स्थानिक प्रजाति की खोज की है?
A. अफ्रीकन जंगल
B. पूर्वी अंटार्कटिका
C. प्रशांत महासागर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.पूर्वी अंटार्कटिका

  • 👉हाल ही में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा के भारतीय जीव-वैज्ञानिकों के एक दल ने पूर्वी अंटार्कटिका क्षेत्र में चट्टानी सतहों पर की गुलाबी-हरे रंग उगने वाली नई पौधों की प्रजाति‚ की काई की खोज की है।
  • 👉इस खोज की हाल ही में पुष्टि की गई है और अब इस खोज को जर्नल ऑफ एशिया-पैसिफिक बायोडायवर्सिटी में प्रकाशित किया गया है।

4.हरियाणा सरकार ने किस नए पोर्टल का शुभारम्भ किया है?
A. ग्राम दर्शन पोर्टल
B. रूटा दर्शन पोर्टल
C. पंचायत दर्शन पोर्टल
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.ग्राम दर्शन पोर्टल

  • 👉हरियाणा सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल नए पोर्टल का शुभारम्भ किया है?
  • 👉ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा।
  • 👉ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच/पंचायत समिति सदस्य/जिला परिषद सदस्य/विधायक और सांसद को दिखाई देंगे।

5.सी. विजयकुमार को किस आईटी कंपनी के नए अध्यक्ष एवं एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. राज कुमार
B. सी. विजयकुमार
C. सुनील कोर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.सी. विजयकुमार

  • 👉सी. विजयकुमार को भारतीय आईटी क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिव नादर के इस्तीफ़ा के बाद एचसीएल आईटी कंपनी के नए अध्यक्ष एवं एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • 👉वे 5 वर्ष तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे.
  • 👉शिव नादर भारत में कंप्यूटिंग और आईटी उद्योग के अग्रणी हैं. उन्होंने 1976 में एचसीएल ग्रुप शुरू किया था.

6.अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने अफगान प्रवासियों के लिए कितने मिलियन डॉलर के आपातकालीन फण्ड को मंज़ूरी दे दी है?
A. 100 मिलियन डॉलर
B. 113 मिलियन डॉलर
C. 200 मिलियन डॉलर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.100 मिलियन डॉलर

  • 👉अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने अफगान प्रवासियों के लिए 100 मिलियन डॉलर के आपातकालीन फण्ड को मंज़ूरी दे दी है.
  • 👉जो अफगानिस्तान में भू-राजनीतिक स्थिति से उपजी है, जिसमें विशेष आव्रजन अफगान वीजा आवेदक भी शामिल हैं.
  • 👉साथ ही लगभग 2,500 अफगानों को विभिन्न बैचों में फोर्ट ली लाया जा सकता है जहां उन्हें तैनात किया जाएगा.

7.टोक्यो ओलंपिक में किस देश की 13 साल की मोमिजी ने स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
A. चीन
B. रूस
C. जापान
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर — C.जापान

  • 👉टोक्यो ओलंपिक में जापान की 13 साल की मोमिजी निशया ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • 👉 स्वर्ण पदक जीतकर सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है। उनकी उम्र 13 साल 330 दिन है।

8.पूरे देश में कारगिल विजय दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई?
A. 22
B. 21
C. 20
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.22

  • 👉पूरे देश में 26 जुलाई 2021 को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
  • 👉यह दिन 1999 में ऑपरेशन विजय में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का प्रतीक है, जब उन्होंने कारगिल सेक्टर में उच्च चौकियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित घुसपैठियों को खदेड़ दिया था।
  • 👉भारत 2021 में बांग्लादेश मुक्ति की ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ भी मना रहा है।​

9.‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ कब मनाया जाता है?
A. 21जुलाई
B. 23 जुलाई
C. 22 जुलाई
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.23 जुलाई

  • 👉देशभर में ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ मनाया गया।
  • 👉वर्ष 1927 में इसी दिन बॉम्बे स्टेशन से पहला रेडियो प्रसारण किया गया था।
  • 👉तब इस स्टेशन का स्वामित्व एक निजी कंपनी के पास था‚ जिसका नाम (इंडियन ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी) था।

10.हाल ही में भारत और रूस मिलकर किस अभ्यास का आयोजन करेंगे?
A. इंद्र 2021
B. यूरा 2021
C. चुरा 2021
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.इंद्र 2021

  • 👉भारत और रूस की सेनाएं 1-15 अगस्त तक सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास करेंगे।
  • 👉इस युद्ध अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के लगभग 250 सैन्यकर्मी शामिल होंगे।
  • 👉यह सैन्य अभ्यास दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज में आयोजित किया जाएगा।
  • 👉सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास की श्रृंखला 2003 में शुरू हुई थी और पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 2017 में आयोजित किया गया था।

11. हाल हीं में तामूलपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की आधारशिला किसने रखी?
A. अमित शाह
B. राजनाथ सिंह
C. नरेन्द्र मोदी
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.अमित शाह

  • 👉केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तामूलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखी।
  • 👉 असम सरकार की ‘प्रार्थना अचोनी’ के तहत 100 चयनित COVID-19 पीड़ितों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये के चेक वितरित किए।
  • 👉शाह ने गुवाहाटी में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेडियो थेरेपी की एक नई इकाई का भी उद्घाटन किया।

12.हाल ही में विश्व कैडेट चैम्पियनशिप में 73 किलो भार वर्ग में किस भारतीय महिला पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता है?
A. रानी कौर
B. रौशनी कुमावत
C. प्रिया मालिक
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.प्रिया मालिक

  • 👉भारत की महिला रेसलर प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.
  • 👉 प्रिया मलिक ने 73 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता.
    उन्होंने फाइनल में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
  • 👉प्रिया मलिक हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं.

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *