Current Affairs

Daily Current Affairs – 29 August 2021

today current affairs | current affairs india | current affairs in hindi | current affairs 2020 | today current affairs pdf | current affairs questions |current affairs – Online Notes Store | daily current affairs 2021


1.हाल ही मे भारत की राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी।
A. राजस्थान
B. ओडिशा
C. गुजरात
D.केरल

उत्तर –B.ओडिशा

  • 👉ओडिशा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी है। इस नीति का लक्ष्य 2025 तक सड़क पर 20% इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य हासिल करना है।
  • 👉नीति ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि राज्य में पंजीकृत होने वाले प्रत्येक सौ में से कम से कम बीस वाहन 2025 तक बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।
  • 👉नीति का उद्देश्य वैश्विक तापमान को कम करने में योगदान देना है।
  • 👉प्रस्तावित नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लिए गए ऋण में ब्याज सबवेंशन सहित वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
  • 👉इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माताओं और उपयोगकर्ताओं का पॉलिसी अवधि के दौरान रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया जाएगा।

2.प्रतिवर्ग मील में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में कौन सा शहर दुनिया में प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?
A. दिल्ली
B. टोक्यो
C. पेरिस
D. सिडनी

उत्तर –A. दिल्ली

  • 👉दुनिया में प्रति वर्ग मील सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे दिल्ली में लगे हुए हैं.
  • 👉दिल्ली सरकार ने 27 अगस्त को यह दावा करते हुए इसे बेहद सुरक्षित जगह बताया. दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1826 कैमरे लगे हुए हैं जबकि लंदन में 1138 कैमरे लगे हैं.
  • 👉प्रति वर्ग मील सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल होने के मामले में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पछाड़ दिया है.

3.हाल ही में किसकों देश के मेंटर्स’ कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार के ब्रांड एंबेसडर होंगे
A. ऋतिक रोशन
B.अक्षय कुमार
C. सोनू सूद
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.सोनू सूद

  • 👉दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद दिल्ली सरकार के ‘देश के मेंटर्स ‘ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर होंगे।
  • 👉दिल्ली सरकार जल्द ही इस कार्यक्रम की शुरुआत करेगी
  • 👉कार्यक्रम में एक से दस सरकारी स्कूल के छात्रों को “गोद लेने ” की आवश्यकता होती है, जिन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में सफल नागरिकों द्वारा सलाह दी जा सकती है।
  • 👉कार्यक्रम में एक से दस सरकारी स्कूल के छात्रों को “गोद लेने” की आवश्यकता होती है, जिन्हें अपने संबंधित क्षेत्रों में सफल नागरिकों द्वारा सलाह दी जा सकती है।

4.कृषि कानूनों के विरुद्ध हुए संघर्ष में 104 किसानों/कृषि मजदूरों के वारिसों को किस राज्य की कैबिनेट ने नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
A. केरल
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. गुजरात

उत्तर –B.पंजाब कैबिनेट

  • 👉पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मृत किसानों या खेत मजदूरों के 104 कानूनी वारिसों के लिए नौकरियों को कार्योत्तर मंजूरी दे दी।
  • 👉केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन दिल्ली सीमा पर पिछले साल नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं ।
  • 👉कैबिनेट के फैसले के अनुसार, मृत किसान के माता, पिता, विवाहित भाई या बहन, विवाहित बेटी, बहू और नाती-पोते एकमुश्त उपाय के रूप में रोजगार के पात्र होंगे।

5.महिला उद्यमिता मंच किस संस्था की पहल है?
A. नीति आयोग
B. अरू आयोग
C. जल आयोग
D. कृषि आयोग

उत्तर –A.नीति आयोग

  • 👉नीति आयोग और अमेरिका बेस्ड टेक कंपनी सिस्को ने महिला उद्यमिता मंच के अगले चरण को लांच किया है।
  • 👉अगले चरण का शीर्षक ‘WEP Nxt’ रखा गया है, और यह सिस्को की तकनीक और अनुभव का लाभ उठाएगा, ताकि देश भर में अधिक महिलाओं के स्वामित्व वाले व्यवसायों को सक्षम बनाया जा सके।
  • 👉इस मंच को औपचारिक रूप से 8 मार्च 2018 को नीति आयोग द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • 👉WEP के विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों के 30 से अधिक भागीदार हैं।

6.राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कर्नाटक के बाद लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. तमिलनाडु
D.गुजरात

उत्तर –A.मध्य प्रदेश

  • 👉मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने का ऐलान कर दिया है।
  • 👉मध्य प्रदेश, कर्नाटक के बाद एनईपी-2020 को लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया।
  • 👉नई शिक्षा नीति सभी बंधनों को तोड़ छात्रों को अपनी सीमाओं के बाहर नए अवसर तलाशने में मदद करेगी।

7.किस संगठन ने ‘आनंद’ नामक एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?
A. राज्य जीवन बीमा निगम
B. भारतीय जीवन बीमा निगम
C. मेंबरशिप जीवन बीमा निगम
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.भारतीय जीवन बीमा निगम

  • 👉भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने संभावित ग्राहकों को जोड़ने के लिए अपने एजेंटों और मध्यस्थों के लिए “आनंद मोबाइल एप्प” नामक एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया है।
  • 👉यह डिजिटल एप्लिकेशन एजेंट या मध्यस्थ की मदद से पेपरलेस मॉड्यूल द्वारा बीमा पॉलिसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में मदद करेगा।

8.हाल ही में टेड डेक्सटर का निधन हुआ है, वे कौन थे ?
A. इंग्लैंड के कप्तान
B. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान
C. इंग्लैंड के पूर्व कोच
D.इंग्लैंड के पूर्व ओपनर

उत्तर –B.इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

  • 👉इंग्लैंड और ससेक्स के पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर का निधन हो गया है।
  • 👉डेक्सटर, का उपनाम “लॉर्ड टेड “, एक आक्रामक बल्लेबाज और अंशकालिक सीम गेंदबाज थे,
  • 👉1958 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण करने के बाद इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट खेले और 1961-1964 के बीच कप्तान थे।

9.डीजीसीआई ने किस जेट से ढाई साल बाद प्रतिबंध हटाया?
A. बोइंग 799 मैक्स जेट विमान
B. बोइंग 707 मैक्स जेट विमान
C. बोइंग 797 मैक्स जेट विमान
D.बोइंग 737मैक्स जेट विमान

उत्तर –D.बोइंग 737 मैक्स जेट विमान

  • 👉नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग 737 मैक्स जेट विमान से प्रतिबंध हटाने का एलान किया।
  • 👉उल्लेखनीय है कि साल 2019 में भारत ने दो बड़े हादसों के बाद इस विमान पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस अहम फैसले की पुष्टि की है।

10. भारतीय रिजर्व बैंक ने अजय कुमार को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
A. अजय कुमार
B. रीतू जोसक
C. किशोर जादव
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.अजय कुमार

  • 👉भारतीय रिजर्व बैंक ने अजय कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 20 अगस्त 2021 से प्रभावी होगी।
  • 👉वह कार्यकारी निदेशक के रूप में मुद्रा प्रबंधन विभाग, विदेशी मुद्रा विभाग और परिसर विभाग की देखभाल करेंगे।
  • 👉इससे पहले, वह आरबीआई के नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
  • 👉उन्हें विदेशी मुद्रा, बैंकिंग पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन और मुद्रा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

11.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के किस शहर में नीरज चोपड़ा (ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता) के नाम पर बने स्टेडियम का उद्घाटन किया?
A. पुणे
B. जयपुर
C. कोलकाता
D. चेन्नई

उत्तर –A.पुणे

  • 👉रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे में नीरज चोपड़ा के नाम पर बने स्टेडियम का उद्घाटन किया।
  • 👉आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के परिसर में स्टेडियम का नाम ‘नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे छावनी’ रखा गया है।

12.किस देश की अध्यक्षता में 6वीं एल्सा शिखर सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा?
A. नेपाल
B. भारत
C. श्री लंका
D.भूटान

उत्तर –B.भारत

  • 👉6वीं इब्सा शिखर सम्मेलन, 2021 वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगी।
  • 👉यह सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
  • 👉इस सम्मेलन का मुख्य विषय है-‘जनसांख्यिकी और विकास के लिए लोकतंत्र’
  • 👉ज्ञातव्य है कि 5वीं इब्सा शिखर सम्मेलन 18 अक्टूबर‚ 2011 को प्रिटोरिया‚ दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था।
  • 👉गौरतलब है कि वर्तमान में भारत इब्सा का अध्यक्ष है।
  • 👉इब्सा एक विशेष मंच है, जो भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका‚ तीन बड़े लोकतंत्रों और तीन अलग-अलग महाद्वीपों की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को समान चुनौतियों का सामना करने हेतु एक साथ लाता है।

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *