Current Affairs

Daily Current Affairs – 30 August 2021

today current affairs | current affairs india | current affairs in hindi | current affairs 2020 | today current affairs pdf | current affairs questions |current affairs – Online Notes Store | daily current affairs 2021


1.राष्ट्रीय खेल दिवस हाल ही मे कब मनाया गया है।
A. 29 अगस्त
B. 27 अगस्त
C. 25 अगस्त
D.30 अगस्त

उत्तर — A.29 अगस्त

  • 👉हाॅकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस 2021’ के रूप में मनाया जाता है।
  • 👉खेलों के प्रति खिलाड़ियों का सम्मान, छिपी प्रतिभा को ढूंढना, एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
  • 👉भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर ’’मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’’ रख दिया है।

2.महिला अधिकारिता पर पहली बार G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कहा पर आयोजित किया गया था।
A. इटली
B. केन्या
C. चिली
D. रूस

उत्तर –A. इटली

  • 👉महिला अधिकारिता पर पहली बार G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में आयोजित किया गया था।
  • 👉यह मिश्रित प्रारूप में आयोजित किया गया था अर्थात लोगों ने भौतिक रूप और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी भाग लिया।
  • 👉केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी ने भारत की ओर से बैठक को संबोधित किया।
  • 👉G20 सम्मेलन के बारे में

महिला अधिकारिता पर जी20 सम्मेलन ने एसटीईएम वित्तीय
और डिजिटल साक्षरता पर्यावरण और स्थिरता सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों की समानता और विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साझा उद्देश्यों और जिम्मेदारियों को स्वीकार किया।

3.26 अगस्त 2021 को मदर टेरेसा’ की कौनसी जयंती मनाई गई है
A. 222
B. 111
C. 333
D.100

उत्तर –B.111

  • 👉मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को स्कोप्ज़े (उत्तरी मेसिडोनिया) में हुआ था.
  • 👉मदर टेरेसा को मानवता की सहायता हेतु 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
  • 👉मदर टेरेसा को 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

4.. ई-श्रम पोर्टल’ किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. जल मंत्रालय
B. श्रम और रोजगार मंत्रालय
C. परिवहन मंत्रालय
D. रेल मंत्रालय

उत्तर –B.श्रम और रोजगार मंत्रालय

  • 👉केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च कर दिया है इससे असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ कामगारों को फायदा होगा.
  • 👉यह देश का पहला ऐसा डेटाबेस है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बनाया गया है.
  • 👉इस पोर्टल को श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में लॉन्च किया गया.
  • 👉सरकार इस पोर्टल के जरिए नेशनल डेटाबेस तैयार करेगी, इस पहल के तहत कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा और ये कार्ड पूरे देश में हर जगह वैध रहेगा.

5.हाल में किस राज्य सरकार ने पहला हस्तशिल्प पार्क बनाने की घोषणा की गई है?
A. केरल
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. केरल

उत्तर –B. उत्तर प्रदेश

  • 👉उत्तर प्रदेश सरकार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर 29 में पहला हस्तशिल्प पार्क बना रही है।
  • 👉सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 50 एकड़ क्षेत्र में फैले पार्क में कुल 76 उद्योगपतियों ने 403 करोड़ रुपये की लागत से अपने कारखाने स्थापित करने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया है।
  • 👉 पार्क में लगने वाली फैक्ट्रियों से 22,144 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।
  • 👉यह इन उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार भी उपलब्ध कराएगा, जिससे यूपी के हस्तशिल्प व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

6. हाल ही मे किसको स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
A. रुरेन्द्र कोटि
B. मनसुख मंडाविया
C. राजा कुमार
D. इसमें से कोई। नहीं

उत्तर –B.मनसुख मंडाविया

  • 👉केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • 👉अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ की हर्षवर्धन जगह ली है।
  • 👉स्टॉप टीबी पार्टनरशिप एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित साझेदारी कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सामूहिक रूप से ट्यूबरक्‍युलोसिस के खिलाफ लड़ना है।

7.महाराष्ट्र कांग्रेस के इतिहास में पहली बार कितने ट्रांसजेंडरों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है?
A. 4
B. 2
C. 6
D.3

उत्तर — B.2

  • 👉महाराष्ट्र कांग्रेस के इतिहास में पहली बार दो ट्रांसजेंडरों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
  • 👉इनका नाम सलमा खान सोकेरेकर और पार्वती जोगी है जिन्हें प्रदेश कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

8. हाल ही में भारत और किस देश ने मेगा ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर किया समझौता किया है
A. मालदीव
B. श्री लंका
C. भूटान
D. नेपाल

उत्तर –Q.मालदीव

  • 👉भारत और मालदीव की सरकार ने मेगा ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • 👉ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजना है।
  • 👉परियोजना के बारे में
  • यह परियोजना मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित भारतीय निर्माण और इंजीनियरिंग फर्म, AFCONS द्वारा विकसित की जाएगी।
  • ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (जीएमसीपी) में 6.74 किमी लंबा पुल और सेतु लिंक शामिल है जो राष्ट्रीय राजधानी माले को तीन पड़ोसी द्वीपों अर्थात् विलिंग्ली गुल्हिफाहू और थिलाफ़ुशी से जोड़ेगा।

9. किस राज्य की सरकार ने भारतीय कुश्ती को 2032 ओलंपिक तक गोद लिया?
A. पश्चिम बंगाल
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. जम्मू कश्मीर

उत्तर –C.उत्तर प्रदेश

  • 👉भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआईं) के अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती खेल को गोद लेने वाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहलवानों के समर्थन और बुनियादी ढांचों के लिये 2032 ओलंपिक तक 170 करोड़ रूपये का निवेश किये जाने की उम्मीद है।

10.केंद्र सरकार ने भविष्य में देश के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने, एमएसएमई और अन्य कंपनियों की मदद हेतु किस फंड को लॉन्च किया है?
A. सितारे यूट
B. यस्ताक सितारे कहै
C. उभरते सितारे फंड
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.उभरते सितारे फंड

  • 👉केंद्र सरकार ने भविष्य में देश के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने, एमएसएमई और अन्य कंपनियों की मदद के लिए ‘उभरते सितारे फंड’ को लॉन्च किया है.
  • 👉कोरोना काल में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.
  • 👉 ‘उभरते सितारे फंड’ की लॉन्चिंग के समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई की मदद के लिए सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों का भी उल्लेख किया.

11.उत्तर प्रदेश राज्य का प्रथम आयुष विश्विद्यालय किस जिले में बनाया जा रहा है ?
A. गोरखपुर
B. भोपाल
C.लखनऊ
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.गोरखपुर

  • 👉आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय करीब 299 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
  • 👉इसका निर्माण तेजी से होगा और 36 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।
  • 👉प्रदेश में आयुष की विभिन्न पद्धतियों से जुड़े 94 महाविद्यालय हैं।
    इन्हें 12 विश्वविद्यालयों से संबद्ध कर संचालित किया जा रहा है

12.’मेरा काम, मेरा मान योजना’ किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
A. गुजरात
B. पंजाब
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर –B.पंजाब

  • 👉पंजाब के मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं के लिए नई स्कीम लॉन्च की है।
  • 👉इस नई योजना का नाम ‘मेरा काम, मेरा मान’ रखा गया है।
  • 👉इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान ₹250 प्रतिमाह दिए जाएंगे।

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *