Current Affairs

Daily Current Affairs – 31 August 2021

today current affairs | current affairs india | current affairs in hindi | current affairs 2020 | today current affairs pdf | current affairs questions |current affairs – Online Notes Store | daily current affairs 2021


1.‘राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती)’ कब मनाया गया है
A. 27 अगस्त
B. 29 अगस्त
C.30 अगस्त
D.28अगस्त

उत्तर — B.29 अगस्त

  • 👉29 अगस्त, 1905 को जन्में मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिये 29 अगस्त को हर साल पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता
  • 👉2021 में मेजर ध्यानचंद की 116वीं जयंती मनाई गई है.
  • 👉इन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किए है.
  • 👉मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर के नाम से जाना जाता था.

2.भारत के पैरा एथलीट ने चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष डिस्कस थ्रो एफ52 इवेंट में किसने कांस्य पदक हासिल किया?
A. विनोद
B. राजू अभि
C. युरंफ कॉस
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A. विनोद

  • 👉सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता।
  • 👉 विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया।

3.‘माई पैड माई राइट ’ परियोजना किस राज्य की सरकार ने शुरू की है ?
A. केरल
B. त्रिपुरा
C. राजस्थान
D.गुजरात

उत्तर –B.त्रिपुरा

  • 👉वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने त्रिपुरा के गोमती जिले के किल्‍ला गांव में नाबार्ड और नैब फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई ‘माई पैड, माई राइट’ नामक एक परियोजना का उद्घाटन किया।
  • 👉इस परियोजना का उद्देश्य वित्‍तीय मदद और पूंजीगत माध्‍यमों के जरिए ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के साधन उपलब्‍ध कराना और कठिन दिनों से जुडी स्वच्छता तक उनकी आसान पहुंच बनाना है।

4.भारत और किस देश ने अदन की खाड़ी में नौसैनिक अभ्यास किया।
A. जर्मनी
B.फ़्रांस
C. रूस
D. चीन

उत्तर –A.जर्मनी

  • 👉भारत और जर्मनी की नौसेनाओं ने अदन की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास किया। अभ्यास इंडो-पैसिफिक डिप्लॉयमेंट 2021 के हिस्से के रूप में किया गया था।
  • 👉भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) त्रिकंद ने जर्मन युद्धपोत बायर्न के साथ इस अभ्यास में भाग लिया।
  • 👉आईएनएस त्रिकंद को समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है।
  • 👉यह अभ्यास अंतरसंचालनीयता को बढ़ाएगा और दोनों नौसेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।

5.किस कंपनी ने भारतीय बच्चों के लिए ‘बी इंटरनेट ऑसम’ प्रोग्राम को लॉन्च किया है ?
A. Google
B. Vivo
C. Sumsung
D. Jio

उत्तर –A.Google

  • 👉OCOVID-19 के बाद देश में डिजिटल की ओर लोगों का काफी ज्यादा झुकाव बढ़ा है. इसको देखते हुए Google ने अनाउंस किया ये भारत में ऑनलाइन सेफ्टी के लिए नए प्रोग्राम्स को शुरू कर रहा है.
  • 👉जिसका नाम Be Internet Awesome है.
  • 👉गूगल ने नए Google Safety Centre को 8 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया
  • 👉गूगल अमेरिका की बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है.
    स्थापना-4 सितंबर 1998

6.एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में रोहित चमोली ने किस खिलाडी को हराकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया?
A. जकस्क्स मको
B. रोहिजाक कस्क
C. ओटगोनबयार तुवशिंजया
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.ओटगोनबयार तुवशिंजया

  • 👉रोहित चमोली ने 29 अगस्त 2021 को शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया के ओटगोनबयार तुवशिंजया को 3-2 से हराकर 2021 एएसबीसी एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है।

7.तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
A. पंजाब
B. केरल
C. गुजरात
D.उत्तर प्रदेश

उत्तर –A.पंजाब

  • 👉तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • 👉इससे पहले, वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे.
  • बयान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया है.

8.‘भारत के नेतृत्व में किस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा?
A. 2027
B. 2024
C. 2023
D.2025

उत्तर –C.2023

  • 👉केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के लिए राष्ट्रीय खाद्य और पोषण अभियान को लांच किया।
  • 👉इस अभियान का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा किया जा रहा है।
  • 👉इस साल कृषि के लिए बजट को बढ़ाकर ₹1.23 लाख करोड़ कर दिया गया है।
  • 2023 को भारत के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा ।

9.ओडिशा सरकार द्वारा निम्न में से निम्न में से किस हॉकी खिलाड़ी को बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
A. राज पोरी
B. अमित रोहिदास
C. रनिल शाह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.अमित रोहिदास

  • 👉भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • 👉ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रोहिदास को राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री टीके बेहड़ा ने पुरस्कार दिया. उन्हें प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.

10.भारत की ओर से खेल चुके किस क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने ले लिया है?
A. स्टुअर्ट बिन्नी
B. इशान शर्मा
C. गोरु काय
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.स्टुअर्ट बिन्नी

  • 👉महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.
  • 👉37 साल के स्टुअर्ट बिन्नी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में खेले गए एक टी-20 मैच में 6 गेंदों पर 5 छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था
  • स्टुअर्ट बिन्नी के लिए वह टी-20 मुकाबला उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हुआ
  • 👉17 जून 2014 को बांग्‍लादेश के खिलाफ मीरपुर में हुए एक वनडे मैच में स्‍टुअर्ट बिन्नी ने मात्र चार रन देकर 6 विकेट झटके थे.
    टीम इंडिया की ओर से यह वनडे का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ बॉलिंग प्रदर्शन है.

11.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में शिशुओं के लिये न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
A. आंध्र प्रदेश
B. राजस्थान
C. केरल
D. गोवा

उत्तर –A.आंध्र प्रदेश

  • 👉हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में शिशुओं के लिये न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
  • 👉इससे पहले दिसंबर 2020 में भारत की पहली विकसित स्वदेशी न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन न्यूमोसिल को लॉन्च किया गया था।
  • 👉 यह न्यूमोकोकल रोग से सुरक्षा प्रदान करती है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को न्यूमोकोकल रोग से बचा सकती है।

12. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मनाये गए राष्ट्रीय खेल दिवस पर किस ऐप को लॉन्च किया है?
A. फिट इंडिया ऐप
B. फिटनेस इंडिया ऐप
C. युवा रहो ऐप
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.फिट इंडिया ऐप

  • 👉केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में Fit India मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
  • 👉Fit India मूवमेंट के तहत केंद्र सरकार ने Fit India मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर दी है।
  • 👉यह मोबाइल ऐप एक व्यक्तिगत ट्रेनर कम फिटनेस गाइड है। इसका उद्देश्य फिटनेस के प्रति लोगों को ज्यादा जागरुक करना है।
  • 👉इस ऐप नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर लॉन्च की गई है। यह दिन हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *