Current Affairs

Daily Current Affairs – 01 September 2021

Daily Current Affairs – 01 September 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है।
A. 27 अगस्त
B. 29 अगस्त
C. 30 अगस्त
D.31अगस्त

उत्तर — C.30 अगस्त

  • 👉देश भर में हर साल 30 अगस्त को छोटे उद्योगों को उनकी समग्र विकास क्षमता और वर्ष में उनके विकास के लिए प्राप्त अवसरों के समर्थन और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • 👉लघु उद्योग के बारे में
    लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • भारत के आधार और कुटीर निर्माताओं में सर्वोत्तम गुणवत्ता लाभ का उत्पादन किया गया है।

2.हाल ही में किसको HSBC एशिया के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।
A. रजनीश कुमार
B. राजेश शर्मा
C. जायेश सिंह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.रजनीश कुमार

  • 👉भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष, रजनीश कुमार को 30 अगस्त, 2021 को हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन एशिया इकाई के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 👉श्री रजनीश कुमार एसबीआई में 40 साल के करियर के बाद अक्टूबर 2020 में एसबीआई के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए
  • 👉कुमार वर्तमान में भारत के लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन के निदेशक हैं,

3.टोक्यो पैरालम्पिक में भारत की किस 19 वर्षीय निशानेबाज ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीत लिया है?
A. अवनि लखेरा
B. संदीप कुणार
C. शर्णकार
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.अवनि लखेरा

  • 👉टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता है.
  • 👉अवनि लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं.
  • भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 7 पदक जीते हैं.
  • 👉 अवनि लेखरा का जन्म 8 नवम्बर 2001 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था.

4.हाल ही में किसके द्वारा विकसित e-GOPALA एप्लिकेशन का वेब संस्करण लांच किया गया है?
A. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
B. विकास आयोग
C. केंद्र आयोग
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड

  • 👉हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा विकसित e-GOPALA एप्लिकेशन का वेब संस्करण लांच किया गया है.
  • 👉यह पोर्टल डेयरी किसानों की सहायता के लिए है. इस पोर्टल पर डेयरी किसानों को डेयरी पशुओं की बेहतर उत्पादकता प्रदान करने के लिए वास्तविक समय की जानकारी दी गयी है.

5.नॉर्थ ईस्टर्न रीजन मे जिला एसडीजी सूचकांक 2021 में कौन-सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा
A. सिक्किम
B. उत्तर प्रदेश
C.मध्य प्रदेश
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.सिक्किम

  • 👉पूर्वोत्तर राज्यों में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने के मामले में पूर्वी सिक्किम अव्वल रहा है।
  • 👉निर्धारित मानदंडों के आधार पर नगालैंड का किफिरे जिला सबसे निचले पायदान पर रहा है।
  • 👉नीति आयोग के पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) जिला एसडीजी सूचकांक रिपोर्ट 2021-22 में यह स्थिति सामने आई है

6. पाकिस्तान, थाईलैंड , मंगोलिया और किस देश ने पहले बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास “शेयर्ड डेस्टिनी-2021” में भाग लेंगे।
A. अमेरिका
B. रूस
C. चीन
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C. चीन

  • 👉चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड और मंगोलिया पहले बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास “शेयर्ड डेस्टिनी-2021” में भाग लेंगे।
  • 👉अभ्यास 6 से 15 सितंबर तक हेनान के क्वेशान काउंटी में पीएलए के संयुक्त हथियारों के सामरिक प्रशिक्षण बेस पर आयोजित किया जाएगा।
  • 👉अभ्यास का आयोजन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा किया जाएगा। सभी चार देश अभ्यास में भाग लेने के लिए 1,000 से अधिक सैनिकों को भेजेंगे।

7.नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को कितने तारीख तक बढ़ा दिया है?
A. 10 सितंबर
B.30 सितंबर
C. 20 सितंबर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.30 सितंबर

  • 👉नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.
  • 👉डीजीसीए ने कहा कि हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर तय अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है.
  • 👉कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाएं 23 मार्च 2020 से स्थगित हैं, लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से और जुलाई 2020 से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं.

8.किस मंत्रालय ने विज्ञान भवन से वाई-ब्रेक एप्प लांच किया है?
A. केंद्रीय आयुष मंत्रालय
B. परिवहन मंत्रालय
C. जल मंत्रालय
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.केंद्रीय आयुष मंत्रालय

  • 👉केंद्रीय आयुष मंत्रालय से केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में विज्ञान भवन से वाई-ब्रेक एप्प लांच किया है.
  • 👉साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कई गतिविधियों और अभियानों का शुभारंभ किया गया है.

9.हाल ही में 100 % वयस्क आवादी को वैक्सीन लगाने वाला पहला कौन सा राज्य है ?
A. राजस्थान
B. केरल
C. हिमाचलप्रदेश
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.हिमाचलप्रदेश

  • 👉हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने अपनी 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दे दी है।
  • 👉टीकाकरण में राज्य का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। राज्य मे 30 नवंबर तक 100% आबादी को दूसरी खुराक देंगे।’

10.भारत के किस ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की भाला फेंक F64 फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
A. सुखो शर्मा
B. सुमित अंतिल
C. जयदीप कुवर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.सुमित अंतिल

  • 👉भारत के सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की भाला फेंक F64 फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
  • 👉23 वर्षीय सुमित हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।
  • 👉ऑस्ट्रेलिया के माइकल बुरियन ने रजत पदक (66.29 मीटर) जीता, जबकि श्रीलंका के दुलन कोडिथुवाक्कू ने कांस्य पदक जीता।

11.हाल ही में किसने आयोध्या में “रामायण कॉन्क्लेव ” का उद्घाटन किया है ?
A. रामनाथ कोबिंद
B. जय शंकर
C. रामाचार्य
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.रामनाथ कोबिंद

  • 👉17 जिलों में 65 दिनों तक चलने वाले रामायण कॉन्क्लेव का रविवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामकथा पार्क में दीप जलाकर उद्घाटन किया।
  • 👉रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ अयोध्या से हुआ है और 65 दिन बाद एक नवंबर को अयोध्या में ही इसका समापन होगा।
  • 👉रामायण कॉन्क्लेव में राम की कथा, लोक संगीत, नाटक, रामायण गान के जरिए राम की गाथा का प्रचार-प्रसार किया जाना है।
  • 👉रामायण कॉन्क्लेव अयोध्या से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, चित्रकूट, गढमुक्तेश्वर, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर, बरेली समेत 17 जिलों में आयोजित होगा।

12.भारत की कंपनी AFCONS ने किस देश में अब तक की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है?
A. नेपाल
B. श्री लंका
C. मालदीव
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.मालदीव

  • 👉भारत की कंपनी AFCONS ने हाल ही में मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है.
  • 👉इस परियोजना को Greater Male Connectivity Project के रूप में करार किया गया है.
  • 👉यह GCMP प्रोजेक्ट चीन की सहायता से बनाए गए सिनामाले ब्रिज से भी बड़ी परियोजना है.

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 01 September 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *