Current Affairs

चर्चित दिवस – अक्टूबर 2020

 

चर्चित दिवस अक्टूबर 2020

तिथि दिवस का नाम
01 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस
01 अक्टूबर विश्व शाकाहारी दिवस
01 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
02 अक्टूबर अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
03 अक्टूबर विश्व पर्यावास दिवस
03 अक्टूबर विश्व प्रकृति दिवस
04 अक्टूबर विश्व पशु कल्याण दिवस
05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस
07 अक्टूबर विश्व कपास दिवस
08 अक्टूबर भारतीय वायु सेना दिवस
09 अक्टूबर विश्व डाक दिवस
4 से 10 अक्टूबर विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW)
2 से 8 अक्टूबर वन्य जीव सप्ताह
10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
10 अक्टूबर विश्व प्रवासी पक्षी दिवस
10 अक्टूबर बचत बैंक दिवस
11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
12 अक्टूबर विश्‍व दृष्टि दिवस
12 अक्टूबर विश्व गठिया दिवस(वर्ल्ड आर्थराइटिस डे)
13 अक्टूबर राष्ट्रीय डाक-टिकट संग्रहण दिवस (National Philately Day)
13 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस
14 अक्टूबर विश्व मानक दिवस
15 अक्टूबर विश्व छात्र दिवस
15 अक्टूबर विश्व ग्रामीण महिला दिवस
16 अक्टूबर विश्व खाद्य दिवस
15 अक्टूबर विश्व हाथ धुलाई दिवस
16 अक्टूबर विश्‍व खाद्य दिवस
16 अक्टूबर इंटरनेशनल बॉस डे
16 अक्टूबर वर्ल्ड डिक्शनरी डे
16 अक्टूबर विश्व अलर्जी जागरूकता दिवस
16 अक्टूबर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) स्थापना दिवस
17 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय ग़रीबी उन्‍मूलन दिवस
20 अक्टूबर विश्व सांख्यिकी दिवस
20 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
20 अक्टूबर इंटरनेशनल शेफ डे
21 अक्टूबर भारतीय पुलिस स्मृति दिवस
22 अक्टूबर International Stuttering Awareness Day
23 अक्टूबर World Snow Leopard Day
24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र संघ का  स्थापना दिवस
24 अक्टूबर विश्व पोलियो दिवस
24 अक्टूबर विश्‍व विकास सूचना दिवस
30 अक्टूबर विश्‍व बचत दिवस
31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस


चर्चित दिवस अक्टूबर 2020

  • अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस– 1 अक्टूबर
  • कॉफी की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर कोअंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवसमनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था।
  • भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।
  • विश्व में कॉफी के पांच शीर्ष उत्पादक देश ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना – 1963, लंदन में
  • विश्व शाकाहारी दिवस – 1 अक्टूबर
  • बुजुर्गों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस/अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस/अंतरराष्ट्रीय वरिष्‍ठ नागरिक दिवस 1 अक्टूबर
  • बुजुर्गों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2020 का विषय: – “Pandemics: Do They Change How We Address Age and Ageing?”
  • महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जन्म दिवस – 2 अक्‍टूबर
  • विश्व अहिंसा दिवस – 2 अक्टूबर
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिवस की स्थापना की गई थी। अहिंसा की नीति द्वारा विश्व भर में शांति के संदेश को बढ़ावा देने के महात्मा गाँधी के योगदान को सराहने के लिए ही इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है
  • विश्व प्रकृति दिवस – 3 अक्टूबर
  • विश्व पशु दिवस – 4 अक्टूबर
  • प्रतिवर्ष पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है। विश्व पशु दिवस मनाने की शुरुआत 1931 में इटली के फ्लोरेंस शहर से हुई थी।इससे पहले 24 मार्च 1925 को जर्मनी के बर्लिन में यह दिवस मनाया गया था।
  • जर्मन एकता दिवस3 अक्टूबर
  • विश्व पशु कल्याण दिवस – 4 अक्टूबर
  • विश्व शिक्षक दिवस – 5 अक्टूबर
  • विश्व शिक्षक दिवस का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से वर्ष 1994 के बाद से प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व शिक्षक दिवस 2020 की थीम – “Teachers: Leading in crisis, reimagining the future”
  • विश्व पर्यावास दिवस(World Habitat Day)
  • प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है।वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अक्टूबर में प्रथम सोमवार को हर साल World Habitat Day को मनाने की घोषणा की थी।
  • इस साल 05 अक्टूबर, सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस मनाया गया ।
  • World Habitat Day 2020 की थीम : “सभी के लिए आवास: एक बेहतर शहरी भविष्य (Housing For All: A Better Urban Future )”
  • विश्व पर्यावास दिवस 2019 का विषय (थीम)- “फ्रंटियर टेक्नॉलॉजीज़ एक इनोवेटिव टूल के रूप में ट्रांसफॉर्म वेस्ट टू वेल्थ (Frontier Technologies as an Innovative Tool to Transform Waste to Wealth)”
  • 1986 में पहली बार World Habitat Day की थीम- “Shelter is My Right”
  • विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (WSW) – 4 से 10 अक्टूबर
  • हर साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मानव स्थिति की बेहतरी में योगदान का जश्न मनाने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है।
  • WSW 2020 की थीम – सैटलाइट्स इम्प्रूव लाइफ
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 दिसंबर, 1999 को WSW को घोषित किया गया था।
  • वन्य जीव सप्ताह – 2 से 8 अक्टूबर
  • भारत में प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है।
  • पहला वन्यजीव सप्ताह 1957 में मनाया गया था।
  • 2020 में 66वां वन्यजीव सप्ताह की थीम – RoaR (Roar and Revive) – Exploring Human-Animal Relationships
  • विश्व कपास दिवस – 7 अक्टूबर
  • भारतीय वायु सेना दिवस – 8 अक्टूबर
  • 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है
  • 8 अक्टूबर 1932 को  भारत में वायु सेना को आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में स्थापित किया गया
  • दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायुसेना भारतीय वायुसेना को 1950 से पहले ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ के नाम से जाना जाता था इस वर्ष भारतीय वायु सेना अपनी 88 वीं वर्षगांठ मना रही है।
  • विश्व डाक दिवस9 अक्टूबर
  • डाक सेवा में जागरूकता करने और रोजमर्रा की जिंदगी में डाक सेवा भूमिका में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।
  • 9 अक्टूबर 1874 में, स्विट्ज़रलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ को यद् करने के लिए विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।
  •  1969 में जापान के टोक्यो में हुई यूनवर्सल पोस्‍टर यूनियन की कांग्रेस द्वारा 09 october को विश्‍व डाक दिवस घोषित किया गया था।
  • 01 जुलाई, 1876 को भारत यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन की सदस्यता लेने वाला प्रथम एशियाई देश बना।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health ) 10 अक्टूबर
  • प्रतिवर्ष10 अक्टूबर को पूरे विश्व में मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने और अपने मन का आत्मनिरीक्षण करके अपने व्यक्तित्व विकारों व मानसिक विकृतियों को सक्रिय रूप से पहचानने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है
  • World Mental Health का आयोजन वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थद्वारा किया जाता है।
  • World Mental Health 2020 की थीम – “mental health for all”
  • पहला मानसिक स्वास्थ्य दिवस 1992 में मनाया गया।
  • भारत सरकार ने देश में मानसिक बीमारी के बढ़ते बोझ पर विचार करने के उद्देश्य से वर्ष 1982 में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) की शुरूआत की थी।
  • विश्व प्रवासी पक्षी दिवस – 10 अक्टूबर
  • प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से 2006 में इस दिवस की शुरुआत हुई थी।
  • विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2020 की थीम: “Birds Connect Our World”
  • 2018 के बाद से विश्व प्रवासी पक्षी दिवस वर्ष में दो बार मनाया जाता है।(मई और अक्टूबर में दूसरे शनिवार
  • बचत बैंक दिवस 10 अक्टूबर
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस – 11 अक्टूबर
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के अधिकारों और विश्व भर की लड़कियों द्वारा सामना होने वाली अनेक प्रकार की चुनौतियों को जानने के लिए तथा लड़कियों के सशक्तीकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए यह दिवस आयोजित किया जाता है।
  • यह दिवस पहलीबार वर्ष 2012 में मनाया गया था। दिसंबर 2011 में कनाडा देश द्वारा संकल्प को अपनाने के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इंटरनेशनल डे गर्ल चाइल्ड की स्थापना की गई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 की थीम:– “मेरी आवाज़, हमारा समान भविष्य” (My voice, our equal future)
  • विश्व गठिया दिवस(वर्ल्ड आर्थराइटिस डे): 12 अक्टूबर
  • अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 13 अक्टूबर
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1989 में उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपदा न्यूनीकरण तथा आपदा जोखिम के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से शुरू किये गये इस दिवस का  2020 का विषय: ‘आपदा जोखिम गवर्नेंस’ (Disaster risk governance)
  • राष्ट्रीय डाक-टिकट संग्रहण दिवस (National Philately Day) – 13 अक्टूबर
  • विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर
  • विश्व छात्र दिवस– 15 अक्टूबर
  •  विश्व ग्रामीण महिला दिवस15 अक्टूबर
  • हर साल  15 अक्टूबर को विश्व ग्रामीण महिला दिवस ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस खाद्य सुरक्षा में सुधार, कृषि विकास में वृद्धि और ग्रामीण परिवारों में महिलाओं की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डालना है।
  • पहला विश्व ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर 2008 को आयोजित गया था, जिसे दिसंबर 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपने संकल्प 62/136 द्वारा मान्यता प्रदान की गई थी।
  • भारत में 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020 की थीम – “Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19”
  • विश्व हाथ धुलाई दिवस – 15 अक्टूबर
  • विश्व हाथ धुलाई दिवस 2020 की थीम : “हैंड हाइजीन फॉर ऑल”
  •  विश्‍व खाद्य दिवस16 अक्टूबर
  •  हर साल 16 अक्टूबर को यह दिवस वैश्विक खाद्य कठनाईयों के बारे में जानकारी बढ़ाने तथा लोगों को उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
  • विश्व खाद्य दिवस 2020 का विषय:“ग्रो, नरिश, सस्टेन, टुगैदर” (Grow, Nourish, Sustain, Together)
  • इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना की गई थी।
  • इंटरनेशनल बॉस डे – 16 अक्टूबर
  • वर्ल्ड डिक्शनरी डे – 16 अक्टूबर
  •  विश्व अलर्जी जागरूकता दिवस – 16 अक्टूबर
  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) स्थापना दिवस -16 अक्टूबर (36 वां)
  • अन्तराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस  – 17 अक्टूबर
  • विश्व सांख्यिकी दिवस – 20 अक्टूबर
  • विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 की थीम : “Connecting the world with data we can trust”
  • वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे – 20 अक्टूबर
  • यूनाइटेड किंगडम की नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस सोसाइटी द्वारा 20 अक्टूबर 1996 को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का शुभारंभ किया गया
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस ऑस्टियोपोरोसिस और चयापचय हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड स्थित इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा हर साल इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • 2020 की थीम “THAT’S OSTEOPOROSIS”
  • इंटरनेशनल शेफ डे – 20 अक्टूबर
  • इस दिवस की शुरुआत साल 2004 में डॉ. बिल गैलाघेर (Dr. Bill Gallagher) ने की थी।
  • इंटरनेशनल शेफ डे 2020 की थीम : Healthy Food for the Future
  • भारतीय पुलिस स्मृति दिवस21 अक्टूबर
  • भारतीय पुलिस स्मृति दिवस, 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) बटालियन कम्पनी के 21 जवानों ने चीनी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया जिसमें 10 भारतीय CRPF के जवान शहीद हो गए थे,को याद करने के लिए मनाया जाता है ।
  • International Stuttering Awareness Day– 22 अक्टूबर
  • वर्ष 2020 का विषय है – “Journey of Words – Resilience and Bouncing Back”
  • World Snow Leopard Day – 23 अक्टूबर
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस – 24 अक्टूबर
  • विश्व पोलियो दिवस24 अक्टूबर
  • हर साल 24 अक्टूबर को पोलियो रोग के खतरों की जानकारी बढ़ाने के लिए विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
  • पोलियो वैक्सीन की खोज करने वाली टीम के विशेष वैज्ञानिक जोनास साल्क के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। ध्यान दे कि जोनास साल्क की खोज ने ही पोलियो के वैक्सीन को विकास करने में अल्बर्ट सबिन की मदद की थी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था।
  • विश्व पोलियो दिवस 2020 की थीम:- “A win against polio is a win for global health”
  • विश्व बचत दिन30 अक्टूबर
  • प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर को ‘विश्व बचत दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 30 अक्टूबर, 1924 को इटली से हुई थी। इसे वर्ल्ड सेविंग्स डे भी कहा जाता है।
  • 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के कारण सारे भारत में विश्व बचत दिवस हर साल 30 अक्टूबर को मनाया जाता है। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बचत कांग्रेस का आयोजन मिलान में किया गया था।
  •  विश्व बचत दिवस 2020 की थीम : “जब आप थोड़ा बचत करते हैं, तो बड़ी चीजें अनुसरण करती हैं।” (When you save a bit, big things follow)
  • राष्टीय एकता दिवस – 31 अक्टूबर
  • 31 अक्टूबर को भारत में प्रतिवर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को  ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • इस वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती मनाई गई

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *