Current Affairs

Daily Current Affairs – 01 August 2021

1.मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 30 जुलाई
B. 28 जुलाई
C. 31 जुलाई
D.27जुलाई

उत्तर — A.30 जुलाई

  • 👉व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।
  • 👉साल 2013 में महासभा ने मानव तस्करी के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए 30 जुलाई को व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में नामित किया।
  • 👉व्यक्तियों की तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस 2021 की थीम हैं “पीड़ितों की आवाजें आगे बढ़ेगी”।

2.हाल ही में किस राज्य सरकार ने निर्यातक बनो मिशन शुरू किया है ?
A. राजस्थान
B. कर्नाटक
C. गुजरात
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — A.राजस्थान

  • 👉राजस्थान सरकार का उद्योग विभाग और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) राज्य में निर्यात की अपार संभावनाओं को देखते हुए ‘‘निर्यातक बनो” मिशन की शुरूआत करेगा।
  • 👉इस मिशन के तहत उत्पादक को सीधे ही निर्यात प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।

3.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहां पर हरित सोहरा वनीकरण अभियान का शुभारंभ किया?
A. राजस्थान
B. मेघालय
C. केरल
D.गुजरात

उत्तर –B.मेघालय

  • 👉केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चेरापूंजी (सोहरा) (मेघालय) में ‘हरित सोहरा वनीकरण अभियान’ का शुभारंभ किया।
  • 👉यह वनारोपण अभियान मेघालय सरकार द्वारा असम राइफल्स के सहयोग से चलाया जाएगा।
  • 👉इससे ईको-टूरिज्म को काफी फायदा होगा।
  • 👉इसके अलावा उन्होंने ग्रेटर सोहरा वॉटर सप्लाई स्कीम का उद्घाटन भी किया।

4.मिस इंडिया यूएसए 2021 का खिताब किसने जीता है?
A. रोनी केत
B. राहु केम
C. वैदेही डोंगरे
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — C.वैदेही डोंगरे

  • 👉25 वर्षीय वैदेही डोंगरे मिस इंडिया यूएसए का खिताब जीता है। वैदेही डोंगरे मिशीगन की रहने वाली है।
  • 👉 इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप जॉर्जिया की अर्शी लालानी और नॉर्थ कैरोलिना की मीरा कसारी को सेकंड रनर अप घोषित किया गया।

5.भारत के किस राज्य से राजा मिर्च की पहली खेप लंदन को निर्यात की गई है?
A. नागालैंड
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.नागालैंड

  • 👉भारत के नागालैंड से राजा मिर्च की एक खेप को लंदन निर्यात किया गया है।
  • 👉नागालैंड की राजा मिर्च को किंग चिल्ली, भूत जोलोकिया, और घोस्ट पेपर भी कहा जाता है। इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्च माना जाता है।
  • 👉इस मिर्च को 2008 में भौगोलिक संकेतक (जी आई टैग) का प्रमाण पत्र मिला था।

नागालैंड:
राजधानी: कोहिमा
मुख्यमंत्री: नैपहुयी जी
राज्यपाल: रविंद्र नारायण रवी

6.हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है?
A. उत्तर प्रदेश
B. केरल
C. पश्चिम बंगाल
D.कर्नाटक

उत्तर — D.कर्नाटक

  • 👉कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी पहली ही कैबनेट की मीटिंग में किसानों के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है.
  • 👉सीएम ने 1,000 करोड़ रुपये की लागत से किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की है.

7.हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावी ने मेडिकल एजुकेशन में किन छात्रों को आरक्षण देने का ऐलान किया है?
A. OBC
B. ST
C. OBC-EWS
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.OBC-EWS

  • 👉स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने मेडिकल एजुकेशन में OBC-EWS(अन्य पिछड़ा वर्ग-कमजोर आय वर्ग) के छात्रों को आरक्षण देने का ऐलान किया है।
  • 👉ऑल इंडिया कोटे के तहत ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट, चिकित्सा,मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में ओबीसी(OBC) वर्ग के छात्रों को 27% व कमजोर आय वर्ग(EWS) के छात्रों को 10% आरक्षण दिया जाएगा।
  • 👉इस आरक्षण को इसी साल 2021-22 से नियम लागू होगा।

8.हाल ही में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने देवारण्य योजना बनाई है?
A.केरल
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D.मध्य प्रदेश

उत्तर — D.मध्य प्रदेश

  • 👉मध्य प्रदेश में आयुष को बढ़ावा देने और इसे रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने ‘देवारण्य ‘ योजना बनाई है।
  • 👉 यह योजना राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
  • 👉देवारण्य योजना के माध्यम से प्रदेश में आयुष दवाओं के उत्पादन के लिए एक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला विकसित की जाएगी।

9.केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने बाघ रिजर्व को सीए-टीएस मान्यता दे दी है
A. 11
B. 15
C. 14
D. 19

उत्तर –C.14

  • 👉केंद्र सरकार ने हाल ही में देश के 14 बाघ रिजर्व को सीए-टीएस मान्यता दे दी है.
  • 👉 मानस टाइगर रिजर्व, काजीरंगा टाइगर रिजर्व और ओरांग टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व और पन्ना टाइगर रिजर्व शामिल हैं.
  • 👉यह सीए-टीएस बाघों के प्रबंधन के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यवहार एवं मानदंड स्थापित करता है.

10.महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘पिंक प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट’ किस राज्य की पुलिस ने शुरू की है?
A. पश्चिम बंगाल
B.जम्मू कश्मीर
C. केरल
D. तमिलनाडु

उत्तर –C.केरल

  • 👉महिलाओं की सुरक्षा के लिए केरल पुलिस ने सार्वजनिक, निजी और डिजिटल स्थानों में ‘पिंक प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट’ नामक एक नई पहल शुरू की है।
  • 👉पिंक प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट का उद्देश्य महिलाओं का सार्वजनिक स्थानों पर दहेज संबंधित मुद्दों साइबर-धमकाने और अपमान को रोकना है।

11.नाबार्ड ने किस राज्य के जिलो में पेयजल परियोजनाओं के लिए 445.89 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. केरल
D.पंजाब

उत्तर –D.पंजाब

  • 👉राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हाल ही में पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में निधि ग्रामीण अवसंरचना विकास के तहत पेयजल परियोजनाओं के लिए 445.89 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है.
  • 👉इस परियोजनाओं के तहत घरेलू नल के माध्यम से उपभोक्ता को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 70 लीटर पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है.

12.हाल हीं मे महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2021 किसने जीता?
A. योणुका
B. रोनी केम
C. आशा भोंसले
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C आशा भोंसले

  • 👉महाराष्ट्र भूषण चयन समिति ने आशा भोंसले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2021 के लिए चुना है।
  • 👉इसकी घोषणा महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अमित देशमुख ने की।
  • 👉महाराष्ट्र भूषण महाराष्ट्र का सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • 👉यह साहित्य, कला, खेल, विज्ञान, सामाजिक कार्य, पत्रकारिता और लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाता है।
  • 👉 यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह पहली बार 1996 में प्रदान किया गया था।

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *