Current Affairs

Daily Current Affairs – 02 April 2021

Daily Current Affairs – 02

April 2021

🔹️1.) हाल ही में 1 अप्रैल को उड़ीसा का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया
उत्तर- 86वा

👉1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा का स्थापना दिवस मनाया गया है। ओडिशा का गठन एक अलग राज्य के रूप में 1 अप्रैल, 1936 को भाषाई आधार पर किया गया था। इसे संयुक्त बंगाल-बिहार-उड़ीसा प्रांत से अलग किया गया था।

👉 राज्य को मूल रूप से उड़ीसा कहा जाता था लेकिन लोकसभा ने इसका नाम बदल कर ओड़िशा करने के लिए मार्च 2011 में उड़ीसा विधेयक और संविधान विधेयक (113 वां संशोधन) पारित किया.

🔰ओडिसा राज्य की कुछ जानकारी🔰

राजधानी — भुवनेश्वर
मुख्यमंत्री — नवीन पटनायक
राज्यपाल — गणेशी लाल
विधानसभा के सदस्य — 147
लोकसभा सीटे — 21
राज्यसभा सीटे — 10
कुल ज़िले — 30

•उड़ीसा राज्य अपने आदिवासी संस्कृति और कई प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है।

•उड़ीसा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से आठवां राज्य हैं तथा जनसंख्या के हिसाब से ग्यारवा सबसे बड़ा राज्य है

🔹️2.) हाल ही में किस राज्य की विधान सभा के पूर्व स्पीकर सुरेंद्र सिरसठ का निधन हुआ है?
उत्तर- गोवा

👉सिरसत महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से तीन बार- वर्ष 1977, 1989 और 1994 में- विधायक रहे। वह वर्ष 1990 से 1991 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

👉गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है.

🔰गोवा राज्य की कुछ जानकारी 🔰

राज्यपाल — भगतसिंह खोसियारी
मुख्यमंत्री — प्रमोद सावंत (भाजपा)
विधान सभा — सीटें 40
राज्यसभा — सीटे 1
लोक सभा — सीटें 2

🔹️3.) ISSF वर्ल्ड शूटिंग कप 2021 में पदक तालिका में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है।
उत्तर- भारत

👉भारत, नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च 2021 तक आयोजित 2021 ISSF विश्व कप नई दिल्ली में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा. भारत ने 30 पदक प्राप्त किए।

👉भारत कुल 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य शामिल थे. अमेरिका चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित आठ पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा ।

👉 भारत की राजधानी दिल्ली में यह आयोजन किया गया था।

🔹️4.) वज्र प्रहार संयुक्त सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच शुरू हुआ है ।
उत्तर- भारत और अमेरिका के बीच मे

👉अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतर व क्षमता में सुधार करना था।

👉भारत और अमेरिका के विशेष बलों ने पिछले दिनों हिमाचल के चंबा में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।

👉भारत और अमेरिका ने पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया था। भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत शिवालिक और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पी-81 को अभ्यास में प्रयोग किया, जबकि अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की क्षमता का प्रदर्शन किया।

🔹️5.) याओसाग त्योहार किस राज्य मे मनाया गया है।
उत्तर-मणिपुर में

👉मणिपुर में फाल्गुन मास के दिन याओसांग नामक पर्व मनाया जाता है जो होली से बहुत मिलता जुलता है।

👉याओसांग से अभिप्राय उस नन्हीं-सी झोंपड़ी से है जो पूर्णिमा के अपरा काल में प्रत्येक नगर-ग्राम में नदी अथवा सरोवर के तट पर बनाई जाती है।

🔹️6.) भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने अपना 86वा स्थापना दिवस कब मनाया गया।
उत्तर- 1 अप्रैल को

👉1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को की गयी थी।

👉भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी। शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था।

👉1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिज़र्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।

 

🔹️7.) हाल ही में किस मशहूर मराठी लेखक को सरस्वती सम्मान 2020 मिला है।
उत्तर- शरण कुमार लिबाले को

👉मशहूर मराठी लेखक शरण कुमार लिंबाले को सरस्वती सम्मान 2020 मिला है. लिंबाले को यह सम्मान केके बिरला फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा.

👉भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लिखित किसी भी भाषा में सम्मान वर्ष से ठीक पहले 10 वर्ष की अवधि में प्रकाशित हुई हो. साल 2010-2019 की अवधि में प्रकाशित पुस्तकों पर विचार करने के बाद साल 2020 के सरस्वती सम्मान के लिए मराठी के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉक्टर शरणकुमार लिंबाले के उपन्यास ‘सनातन’ को चुना गया है.

👉इस सम्मान में 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति व प्रतीक चिह्न भेंट किया जाता है.

👉यह सम्मान साल 1991 से दिया जा रहा है. सम्मान किसे देना है इसके चयन के लिए एक चयन परिषद है.

🔹️8.) रेजिडेंशियल होकी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ किस शहर में स्थापित किया जायेगा।
उत्तर- लखनऊ

👉उत्तर प्रदेश की राजधानी में हॉकी का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

👉कद्रीय खेल मंत्रालय, राज्य सरकार के समर्थन के साथ, एक राज्य में प्रतिभा का पोषण करने का निर्णय लिया है।

👉राज्य सरकार द्वारा संचालित पद्म श्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक स्टेडियम में आने के लिए लड़कों और लड़कियों, आधुनिक स्पोर्ट्स मेडिसिन और फिजियोथेरेपी केंद्रों के साथ-साथ शीर्ष कोचों के लिए 100 बिस्तरों वाला छात्रावास केंद्र का हिस्सा होगा।

🔹️9.) हाल ही में किस देश ने 55 से कम उम्र के लोगो के लिए एस्ट्रोजेनेका टिके पर रोक लगा दी है।
उत्तर- कनाडा

👉कनाडा की सरकार ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित इस वैक्सीन को 55 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने पर रोक लगा दी है. सरकार ने यह फैसला इस आयु वर्ग के लोगों में खून के थक्के जमने की दुलर्भ घटना का संबंध वैक्सीन की वजह से होने की आशंका के मद्देनजर उठाया है।

👉इस आयु वर्ग के लोगों में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाने के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा गया कि टीकाकरण पर बनी राष्ट्रीय परामर्श समिति ने सुरक्षा कारणों से टीकाकरण रोकने की सलाह दी है ।

🔰सरकार ने क्यों लगाई रोक🔰

👉डिन ने यह अनुशंसा यूरोप से आए आंकड़ों के बीच की है, जिसके मुताबिक वैक्सीन से खून के थक्के जमने की आशंका प्रत्येक एक लाख में से एक मामले में है, जो पूर्व में प्रत्येक दस लाख में एक घटना के पूर्वानुमान से कहीं अधिक है

🔹️10.) चीन ने किस देश के व्यक्तियों और संस्थाओ पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर- ब्रिटिश

👉चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम ने शिनजियांग में मानव अधिकारों के मुद्दों का हवाला देते हुए प्रासंगिक चीनी व्यक्तियों और इकाईयों पर एकतरफा प्रतिबंध लगाए ।

👉चीन ने ब्रिटेन के नौ नागरिकों तथा चार संस्थानों पर पाबंदी लगा दी है। चीन ने यह कदम ब्रिटेन द्वारा चीन पर प्रतिबंध लगाए जाने की प्रतिक्रिया में उठाया है।

👉यह कदम झूठ और विघटन पर आधारित, अंतरराष्ट्रीय कानून और बुनियादी अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मानदंडों के खिलाफ है, जो चीन के आंतरिक मामलों में व्यापक रूप से हस्तक्षेप करता है

 

Download PDF –

 

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 02 April 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *