Current Affairs

Daily Current Affairs – 28 June 2021

Daily Current Affairs – 28 June 2021

1.नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
A. 26 जून
B. 27जून
C. 29 जून
D.27जून

उत्तर — A.26 जून

  • 👉हर वर्ष 26 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस मनाया जाता है।
  • 👉वर्ष 2021 की विषयवस्तु ‘शेयर ड्रग फैक्ट्स टू सेव लाइव्स’ है।
  • 👉यह दिन लिन ज़ेक्सू के अफीम व्यापार को रणनीतिक रूप से समाप्त करने के प्रयासों को भी चिह्नित करता है।

2.दुनिया का पहला एंटीवायरस बनाने वाले किस व्यक्ति का निधन हो गया ?
A. ग्रोस होड़
B. होतिसम
C. जॉन डेविड मैकफी
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –C. जॉन डेविड मैकफी

  • 👉दुनिया का पहला एंटीवायरस बनाने वाले जॉन मैकेफी स्पेन की बार्सिलोना के पास एक जेल में अपने सेल में मृत पाए गए हैं।
  • 👉दुनिया भर में जॉन मैकफी एंटीवायरस के गुरु कहे जाते हैं
  • 👉जॉन ने 2011 में अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी इंटेल को बेच दी थी

3.राज्य स्तर पर जीनोम सिक्वेंसिंग की लैब शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ?
A. राजस्थान
B. तेलंगाना
C. जम्मूकश्मीर
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –B.राजस्थान

  • 👉जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेन्सिंग (अनुवांशिकी अनुक्रमण) की सुविधा शुरू की गई है।
  • 👉राज्य स्तर पर पूर्ण जीनोम सिक्वेन्सिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।
  • 👉इस मशीन की क्षमता प्रतिदिन 20 नमूने की जांच करने की हैं

4.किस राज्य सरकार ने अगले 4 साल के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नीति की घोषणा की ?
A. गुजरात
B. तमिलनाडु
C. उत्तर प्रदेश
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –A.गुजरात

  • 👉गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ की घोषणा की
  • 👉इस नीति का लक्ष्य अगले चार साल के दौरान राज्य की सड़कों पर कम से कम दो लाख बिजलीचालित (इलेक्ट्रिक) वाहन लाना है।
  • 👉नीति के तहत ऐसे वाहनों की खरीद पर 20,000 रुपये से 1,50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
    यह नीति चार साल के लिए लागू रहेगी।
  • 👉एक अनुमान के अनुसार इससे हर साल पांच करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी

5.न्यायाधीश सत्येन वैद्य को किस न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया है ?
A. केरल
B. उत्तर प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –C.हिमाचल प्रदेश

  • 👉भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 224 के उपबन्ध (1) में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए श्री सत्येन वैद्य को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किया है।
  • 👉यह नियुक्ति अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए प्रभावी मानी जाएगी।
  • 👉वे 1986 से 2009 तक शिमला जिले के विभिन्न न्यायालयों में और 2009 से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला में दीवानी, फौजदारी, संवैधानिक, सेवाओं और मध्यस्थता मामलों के अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं

6.इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2020′ में पहला स्थान पाने वाला राज्य कौनसा है ?
A. मिजोरम
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –B.उत्तर प्रदेश

  • 👉मध्यप्रदेश के इंदौर शहर और गुजरात में सूरत को संयुक्त रूप से साल 2020 की सबसे स्मार्ट सिटी चुना गया है.
  • 👉केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड्स कांटेस्ट (आईएसएसी) 2020 के विजेताओं की घोषणा की.
  • 👉शहरों की कार्यपालिका, संस्कृति, पर्यावरण, साफ-सफाई, अर्थव्यवस्था, पानी की व्यवस्था और अर्बन मोबिलिटी के आधार पर इन विजेताओं का चयन किया गया है
  • 👉साल 2019 में सूरत को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था.

7.हाल ही में गोवा रेबीज से मुक्त होने वाला पहला राज्य बना।
A. जम्मू कश्मीर
B.राजस्थान
C. गोवा
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –C.गोवा

  • 👉गोवा ने पिछले तीन वर्षों में रेबीज का कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
  • 👉गोवा ने कुत्तों का टीकाकरण किया और राज्य भर में कुत्ते के काटने की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाई। इसने कुत्ते के काटने वाले पीड़ितों के लिए 24 घंटे रेबीज निगरानी प्रणाली भी स्थापित की।
  • 👉गोवा ने रेबीज को नियंत्रित करने के लिए मिशन रेबीज परियोजना भी शुरू की थी। लक्ष्य को हासिल करने के लिए तमाम राजनीतिक नेताओं, पंचायतों ने काम किया।
  • 👉रेबीज एक घातक वायरस है जो संक्रमित जानवरों की लार से लोगों में फैलता है। यह मनुष्यों के मस्तिष्क में सूजन का कारण बनता है।
  • 👉रेबीज लाइसावायरस से फैलता है। यह संक्रमित जानवर के काटने या खरोंच से फैलता है।

गोवा:

  • यह पश्चिमी भारत का एक राज्य है।
  • यह महाराष्ट्र, कर्नाटक और अरब सागर से घिरा हुआ है।
  • यह क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है।
  • राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हैं।
  • गोवा की राजधानी पणजी है।

8.सुशीला देवी ने कॉन्टिनेंटल कोटे से टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वह किस खेल से जुड़ी हैं?
A. क्रिकेट
B. जुडोका
C. फूडबॉल
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –B.जुडोका

  • 👉भारतीय जुडोका, सुशीला देवी ने कॉन्टिनेंटल कोटे से टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।
  • 👉48 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली सुशीला के 989 अंक हैं, जिससे वे एशियाई सूची में सातवें स्थान पर आती हैं।
  • 👉महाद्वीपीय कोटा, क्षेत्र में जुडोका की रैंकिंग के आधार पर आवंटित किया जाता है।
  • 👉90 किग्रा में, अवतार सिंह 2016 के रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले अकेले भारतीय जुडोका थे।

9.. ‘कृषि विविधीकरण योजना’ किस राज्य सरकार द्वारा लांच की गयी है ?
A. जम्मू कश्मीर
B. गुजरात
C. पश्चिम बंगाल
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –C.गुजरात

  • 👉गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कृषि विविधीकरण योजना-2021 लॉन्च की,
  • 👉इस योजना से राज्य के 14 आदिवासी जिलों के लगभग 26 लाख किसानों को लाभ होगा।
  • 👉इस योजना के तहत आदिवासी किसानों को उर्वरक-बीज सहायता के रूप में31 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।
  • 👉इन किसानों को करीब 45 किलो यूरिया, 50 किलो एनपीके और 50 किलो अमोनियम सल्फेट मुहैया कराया जाएगा।

10.विश्व बैंक ने कौनसे राज्य की आपदा तैयारियों का समर्थन करने के लिए $125 मिलियन की मंजूरी दी।
A.केरल
B. राजस्थान
C. गोवा
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –A केरल

  • 👉विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, बीमारी के प्रकोप और महामारी के खिलाफ केरल की तैयारियों का समर्थन करने के लिए 12.5 करोड़ डॉलर के कार्यक्रम को मंजूरी दी है।
  • 👉साल 2018 में केरल में आए सदी के सबसे भारी मानसून ने यहां के लगभग पांच करोड़ लोगों को प्रभावित किया था।

11.हाल ही में टेस्ला ने चीन के किस शहर में पहल चार्जिंग स्टेशन खुला है ?
A. ल्हासा
B. जिस्मो
C.कुरु
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –A.ल्हासा

  • 👉अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला इंक ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा में सोलर पॉवर्ड चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है।
  • 👉यह कंपनी द्वारा लगाई गई चीन में इस तरह की पहली सुविधा है।
  • 👉इससे पहले कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने साल 2016 में 2.6 अरब डॉलर से सोलर बिजनेस की शुरुआत की थी और कैलिफोर्निया में शुरुआत की थी।

12.ऑस्ट्रेलिया में जज नियुक्त होने वाले पहले भारतीय कौन बने ?
A. रोशन सेन
B. प्रदीप सिंह टिवाना
C. मनीलाल
D.इसमे से कोई नहींं

उत्तर –C.प्रदीप सिंह टिवाना

  • 👉भारतीय मूल के प्रदीप टिवाना ऑस्ट्रेलिया में पहले जज बने हैं
  • 👉प्रदीप टिवाना का जन्म यूके में हुआ है लेकिन वह हमेशा पंजाब की से जुड़े रहे हैं।
  • 👉यूके में 1970 में प्रदीप टिवाना का जन्म हुआ, जिसने स्नातक व लॉ की डिग्री वोल्वर हैंपटन यूनिवर्सिटी से हासिल की।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Daily Current Affairs – May 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *