Current Affairs

Daily Current Affairs – 02 July  2021

Daily Current Affairs – 02 July  2021

1.1 जुलाई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
B. अंतर्राष्टीय चिकित्सक
C. चिकित्सक दिवस
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

  • 👉भारत में, 1 जुलाई को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 👉यह डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • 👉भारत में पहला डॉक्टर दिवस वर्ष 1991 में बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बीसी रॉय के सम्मान में मनाया गया था।
  • 👉राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों को समर्पित है। वर्तमान वैश्विक महामारी के दौरान डॉक्टरों की भूमिका सराहनीय है।
  • 👉डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने जादवपुर टीबी अस्पताल, चित्तरंजन सेवा सदन, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल आदि जैसे चिकित्सा संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में पहला मानवरहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण कब तक किये जाने की घोषणा की है?
A. जनवरी 2021
B. मार्च 2021
C. दिसम्बर 2021
D. अगस्त 2021

उत्तर — C.दिसम्बर 2021

  • 👉भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का पहला मानव रहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण इस साल दिसंबर के अंत तक होने की संभावना है।
  • 👉कोरोना की वजह से यह मिशन एक साल की देरी से चल रही है। इसका प्रक्षेपण दिसंबर 2020 में होना था।
  • 👉बेंगलूरू स्थित अंतरिक्ष एजेंसी मुख्यालय से आधिकारिक बयान में कहा गया कि कोरोना महामारी की पहले और दूसरी लहर ने गगनयान कार्यक्रम को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

3.हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल ने हौसला कार्यक्रम शुरू किया है?
A. तमिलनाडु
B. जम्मू कश्मीर
C. राजस्थान
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर –B.जम्मू कश्मीर

  • 👉जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) की महिला उद्यमियों के लिए एक योजना “हौसला” शुरू की,
  • 👉इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिला उद्यमियों के लिए एक व्यापक कार्यक्रम तैयार करना है जो उनके व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सके।

4.हाल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य को प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ मदद के लिए 125 मिलियन डॉलर की मदद दी है ?.
A. जम्मू कश्मीर
B. तमिलनाडु
C. मध्य प्रदेश
D.केरल

उत्तर — D.केरल

  • 👉विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने राज्य को प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन प्रभावों, बीमारी के प्रकोप और महामारी के खिलाफ तैयारियों में मदद करने के लिए ‘रेसिलिएंट केरल प्रोग्राम (Resilient Kerala Program)’ के लिए 125 मिलियन डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है.

केरल के मुख्यमंत्री — पिनाराई विजयन
केरल के राज्यपाल — आरिफ मोहम्मद खान

विश्व बैंक का मुख्यालय — वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
विश्व बैंक का गठन — जुलाई 1944
विश्व बैंक के अध्यक्ष — डेविड माल्पस

5. किस राज्य में लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (एसएएलटी) कार्यक्रम शुरू
A. जम्मू कश्मीर
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –B.आंध्र प्रदेश

  • 👉आंध्र प्रदेश ने सरकारी स्कूलों में मूलभूत शिक्षा को बदलने के लिए एक सहायक आंध्र के लर्निंग ट्रांसफॉर्मेशन (एसएएलटी) कार्यक्रम शुरू किया है।
  • 👉इसके लिए विश्व बैंक ने 250 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
  • 👉 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन स्कूलों को मजबूत करना और शिक्षकों को प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान करना है।
  • 👉 पांच साल का यह कार्यक्रम परिणामोन्मुखी है जिसमें सरकार ने सभी आंगनबाड़ियों को प्री-प्राइमरी स्कूलों में तब्दील कर नजदीकी स्कूलों से जोड़ दिया है।

6. किस विभाग ने “एनफोर्सिंग कॉन्ट्रेक्ट पोर्टल”लॉन्च किया।
A. जल विभाग
B. परिवहन विभाग
C. न्याय विभाग
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –C.न्याय विभाग

  • 👉28 जून 2021 को न्याय विभाग ने ‘एन्फोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट्स पोर्टल’ लॉन्च किया।
    👉 इसे व्यापार सुगमता को प्रोत्साहित करना और देश में ‘अनुबंध प्रवर्तन व्यवस्था’ में सुधार के लिए लॉन्च किया गया है।
  • 👉 पोर्टल में “अनुबंध प्रवर्तन” पैमानों के बारे में विधायी और नीतिगत सुधारों की समग्र सूचना उपलब्ध होगी।
  • 👉 यह पोर्टल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के समर्पित वाणिज्यिक न्यायालयों में वाणिज्यिक मामलों की नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा।
  • 👉 यह वाणिज्यिक कानूनों की पूरी जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध करेगा। पोर्टल में वाणिज्यिक अदालतों से जुड़े मध्यस्थता और पंचाट केंद्रों के बारे में सभी उच्च न्यायालयों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्ट भी दी जायेगी।
  • 👉 नयाय विभाग अनुबंध प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायी और नीति सुधार की निगरानी करता है।
  • अनुबंध प्रवर्तन संकेतक व्यापार विवादों के निपटारे में लगने वाले खर्च और समय के बारे में बताता है

7.किस संगठन ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2021 का आयोजन किया है?
A. GSSA
B. AST
C. HAU
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A. GSSA

  • 👉 MWC बार्सिलोना (पूर्व में लेकिन आमतौर पर मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के रूप में जाना जाता है) 2021 सहित GSMA द्वारा आयोजित एक वार्षिक व्यापार शो है।
  • 👉 यह शो मुख्य रूप से मोबाइल संचार उद्योग के लिए है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2021: यह 2021 में दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल इवेंट है।
  • 👉 28 जून को इसकी शुरुआत बार्सिलोना में हुई थी। यह कोविड-19 महामारी के बीच हाइब्रिड रूप में आयोजित किया जा रहा है।
  • 👉 इस साल इस कार्यक्रम में Xiaomi, Nokia, Goggle, Facebook और Sony जैसे ब्रांड शामिल हो रहे हैं। जीएसएम एसोसिएशन: (GSMA): GAMA को मोबाइल संचार के लिए वैश्विक प्रणाली के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह एक उद्योग संगठन है जो दुनिया भर में मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों के हितों को प्रदर्शित करता है।

8. हाल हि मे किसके द्वारा एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन
A. प्रकाश जावेडकर
B. रामु जैस
C. रोहित शर्मा
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A.प्रकाश जावेडकर

  • 👉भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 29 जून 21 को इंदौर के पीथमपुर में स्थित एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक का उद्घाटन किया।
  • 👉 नशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (NATRAX) सुविधा की लंबाई 11.3 किमी है।
  • 👉 यह ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए ऑटोमोटिव और कंपोनेंट टेस्टिंग की सुविधा प्रदान करेगी।
  • 👉 यह ट्रैक एशिया का सबसे लंबा और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ट्रैक है।

9.किसे जापान के ‘फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार 2021’ के विजेता के रूप में चुना गया है?
A. जे.के.साहि
B. पी. साईनाथ
C. ऑफ राहुल
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –B.पी. साईनाथ

  • 👉पत्रकार पी. साईनाथ को ‘फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार 2021’ मिला। यह जापान के शीर्ष पुरस्कारों में से एक है।
  • 👉जो सभी एशियाई देशों के लोगों के लिए “भारत में गरीब कृषि गांवों की जांच, ग्रामीण आबादी की आवाज सुनने” के लिए खुला है।
  • 👉परस्कार के बारे में मुख्य बिंदु: फुकुओका पुरस्कार में 3 श्रेणियां हैं, अर्थात् अकादमिक पुरस्कार, संस्कृति पुरस्कार और भव्य पुरस्कार। साईनाथ को ग्रैंड प्राइज मिला है।
  • 👉पलागुम्मी साईनाथ: वह एक भारतीय पत्रकार और “एवरीबडी लव्स ए गुड ड्राउट” नामक पुस्तक के लेखक हैं।

10.किस राज्य ने COVID-19 हेतु राहत पैकेज की घोषणा की
A. नरेन्द्र मोदी
B. राजनाथ सिंह
C. निर्मला सीतारमण
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –C.निर्मला सीतारमण

  • 👉केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, निर्मला सीतारमण ने COVID-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों और व्यवसायों को राहत प्रदान करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।
  • 👉 वित्त मंत्री ने 6,28,993 करोड़ रुपये के कुल 17 उपायों की घोषणा की।
  • 👉इन 17 उपायों को आगे 3 व्यापक श्रेणियों में बांटा गया है:-
    1. महामारी से आर्थिक राहत
    2. सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना
    3. विकास और रोजगार के लिए प्रोत्साहन

11.हाल ही में किस देश ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जल विद्युत बांध बनाया है?
A. जापान
B. चाइना
C. अमेरिका
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –B.चाइना

  • 👉दक्षिण-पश्चिम चीन में 289 मीटर (948 फीट) ऊंचा बैहेतन हाइड्रोपावर स्टेशन, बिजली उत्पादन के मामले में देश के थ्री गोरजेस डैम के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है,
  • 👉यह बांध चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्ज़ी के ऊपरी हिस्से में युन्नान और सिचुआन प्रांतों के बीच भूकंप की आशंका वाली सीमा पर एक गहरी, संकरी घाटी में फैला है।

12.हाल ही में डोप प्रतिबंध पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
A. अंशुला राव
B. रवीना शर्मा
C. हनी जिस
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A.अंशुला राव

  • 👉पहली बार भारत की किसी महिला क्रिकेटर को डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से निलंबित किया गया है.
  • 👉इसके बाद नाडा (Nada) के पैनल ने उन पर 4 साल का बैन लगाया है.
  • 👉मप्र की इस खिलाड़ी के दोनों सैंपल की जांच के बाद यह फैसला आया है.
  • 👉खिलाड़ी को बी सैंपल की जांच में आए लगभग 2 लाख के खर्च को भी उठाना होगा.

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *