Current Affairs

Daily Current Affairs – 02 March 2021

Daily Current Affairs – 02 March 2021

🔹️1.) विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया गया ?

👉वर्ष भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट का ऐलान किया था।

👉साल 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1986 से हर साल 28 फरवरी का दिन सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा

🔰 सीवी रमन परिचय 🔰

👉सीवी रमन का पूरा नाम था चंद्रशेखर वेंकट रमन। उनका जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के लेक्चरर थे। उन्होंने विशाखापट्टनम के सेंट एलॉयसिस एंग्लो-इंडियन हाईस्कूल और तत्कालीन मद्रास के प्रेसीडेन्सी कॉलेज से पढ़ाई की। प्रेसीडेन्सी कॉलेज से उन्होंने 1907 में एमएससी पूरी की।

🔹️2.) हाल ही में हुक्का बार पर रोक लगाने की घोषणा भारत के झारखंड राज्य सरकार ने की है ?

👉झारखंड में हुक्का बार पूरी तरह से बैन

👉नियम तोड़ने पर 3 साल की सजा या 1 लाख का जुर्माना

👉सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद पर भी बने नियम

👉झारखंड की सरकार ने राज्य में हुक्का बार पर रोक लगाने का फैसला लिया है. राज्य में अब हुक्का बार को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है

👉शैक्षणिक स्थान, न्यायालय या धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद नहीं बेची जाएगी. झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में कुल 28 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

🔰 झारखंड राज्य की कुछ योजनाएं 🔰

– किसान सूर्योदय योजना
– मुख्यमंत्री महिला उत्कृष्ट योजना शुरू हुई
– अम्बारे आंगनवाड़ी नामक अनूठी पहल
– सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान

 

🔹️3.) हाल ही में कर्नाटक के कोप्पल जिले में खिलौना निर्माण कलेक्शन की आधारशिला रखी गई है ?

👉कर्नाटक सरकार ने कोप्पल जिले के भानापुर गांव में देश के पहले खिलौना निर्माण क्लस्टर की आधारशिला रखी है। इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

👉भारत में खिलौनों के लिये कर्नाटक तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। इसका आकार 15.9 करोड़ डॉलर है और देश के खिलौना बाजार में इसकी 9.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है

👉 सरकार के मुताबिक 400 एकड़ से अधिक भूमि में फैले इस क्लस्टर में 5,000 करोड़ रुपये तक का निवेश आने की उम्मीद है। इससे करीब 30,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

🔰 कर्नाटक के बारे में मुख्य जानकारी 🔰

राजधानी – बेंगलुरु
मुख्यमंत्री – बी एस येदयुरप्पा
गवर्नर – वजूभाई वाला
– ISRO मुख्यालय –  बेंगलुरु कर्नाटक
मुख्य न्यायधीश –  अभय श्रीनिवास ओका
लोकसभा सीट – 28
राज्य सभा सीट – 12
विधानसभा सीट – 224

 

🔹️4.) हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?

👉हरियाणा के उपमुख्यमत्री दुष्यंत चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष फिर से चुना गया है।

👉दुष्यंत चौटाला की स्कूल के समय से ही खेलों में काफी रूचि है।

👉दश के टेबल टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

👉कॉमनवेल्थ-2018 में भारत ने टेबल टेनिस में ऐतिहासिक आठ मेडल जीते तो वहीं एशियन गेम्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने तीन मेडल अपने नाम किए।

 

🔹️5.) हाल ही में कुशीनगर हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश राज्य का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना है ?

👉 उत्तरप्रदेश के कुशीनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय से आवश्यक मंजूरी मिल गई है

👉राज्य के दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे… लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है.

Join Telegram                      Join WhatsApp Group

 

🔹️6.) हाल ही में नोएडा हाट में सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ?

👉  कृषिऔर किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नोएडा हाट में सरस आजीविका मेला 2021 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी उपस्थित थे।

🔰 मेले का उद्देश्य 🔰

👉ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को एक प्लेटफार्म पर लाना है और उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने और अपने उत्पादों को को बेचने के लिए मौका प्रदान करना है

🔹️7.) हाल ही में वर्ष 2021 के लिए ब्रिक्स का अध्यक्ष देश भारत है  ?

👉भारत ने 2021 के लिए ब्रिक्स के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया है और यह इस साल के सम्मेलन का आयोजन करने के लिए तैयार है।

👉ब्रिक्स के सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

👉ब्रिक्स अब अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक सकारात्मक, स्थिर और रचनात्मक ताकत है। चीन इस संगठन को बहुत महत्व देता है।

👉विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में ब्रिक्स सचिवालय में भारत की ब्रिक्स 2021 वेबसाइट लॉन्च की थी।

🔹️8.) हाल ही में वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में अल्पाइन पौधे की नई प्रजाति की खोज की ?

👉तीन संस्थानों के वैज्ञानिकों के एक समूह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में अल्पाइन पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की है।

🔰 मुख्य बिंदु 🔰

👉पौधे की नई प्रजाति हिमालयन सूरजमुखी के परिवार से संबंधित है।

👉इसे क्रेमनथोडियम इंडिकम नाम दिया गया है।

👉पौधे की यह प्रजाति आमतौर पर जुलाई से अगस्त तक फूल देती है।

👉यह तवांग जिले के पेंगा-टेंग त्सो झील के लिए स्थानिक है।

🔰 अल्पाइन पौधे 🔰

👉यह पौधे शुष्कता, कम तापमान, हवा, सूखा, पराबैंगनी विकिरण, खराब पोषण इत्यादि के लिए अनुकूलित होते हैं।

 

🔹️9.) हाल ही में भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिये 19 उपग्रह अतरिक्ष में भेजे जाएंगे ?

👉भारतीय रॉकेट पीएसएलवी-सी51 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी) से एक लॉन्च पैड के सहारे रवाना किया जाएगा।

👉इस रॉकेट में 637 किलो के ब्राजीलियाई उपग्रह अमेजोनिया-1 सहित 18 अन्य सैटेलाइट्स भी अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं। इनमें से 13 अमेरिका से हैं।

👉अमेजोनिया-1 उपग्रह की मदद से अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई और ब्राजील में कृषि क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग विश्लेषणों के लिए यूजर्स को रिमोट सेंसिंग डेटा प्रदान कर मौजूदा संरचना को और भी मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।

🔹️10.) हाल ही में केंद्र सरकार ने नागालैंड की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्व बैंक के साथ 68 मिलियन डॉलर ऋण हेतु समझौता किया है ?

👉भारत सरकार, नागालैंड सरकार और विश्व बैंक ने नागालैंड के स्कूलों के प्रशासनिक कामकाज में सुधार के साथ ही चुनिंदा स्कूलों में शिक्षा की प्रक्रियाओं और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के लिए 6.8 करोड़ डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर किए।

👉अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्गठन एवं विकास बैंक से मिलने वाला 6.8 करोड़ डॉलर के कर्ज परिपक्वता अवधि 14.5 वर्ष होगी, जिसमें 5 साल की ग्रेस अवधि शामिल है।

 

 

Download PDF – Download Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *