Current Affairs

Daily Current Affairs – 01 March 2021

Daily Current Affairs – 01 March 2021

🔹️1.) हाल ही में ” प्रोटीन दिवस” 27 फरवरी को मनाया गया है ?

👉राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, प्रोटीन का अधिकार द्वारा 27 फरवरी को भारत के पहले ‘प्रोटीन दिवस’ को मनाए जाने की शुरूआत की गई।

👉इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य भारत में प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभों के बारे लोगो का ध्यान आकर्षित करना, जागरूकता बढ़ाना और शिक्षित करना है।

👉कई देश विश्व स्तर पर 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस के रूप में मनाते हैं और इस वर्ष से भारत भी इस अभियान में शामिल हुआ है।

🔹️2.) भारत के केरल राज्य में “अटूकल पोंगल” उत्सव आयोजित किया गया है ?

👉 “अट्टुकल पोंगल” एक दस दिवसीय त्यौहार है जिसे अट्टुकल मंदिर, तिरुवनंतपुरम, केरल, में मनाया जाता है। इस दिन अट्टुकल देव की पूजा की जाती है।

👉 साथ ही मंदिरों में लाखों भक्त इकट्ठा होते हैं और हर्षोल्लास के साथ यह त्यौहार मनाते हैं। यह केरल में प्रत्येक वर्ष अटुकल भगवती मंदिर में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।

🔰 अट्टुकल पोंगल का महत्व 🔰

👉अट्टुकल पोंगाल दुनिया का सबसे बड़ा महिला उत्सव है। इस दिन अनुष्ठान करने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र होती हैं। इस दिन शहर की सड़कें श्रद्धालुओं से भर जाती हैं। इस दिन महिलाएं अटुकल देवी को मिट्टी के बर्तन में मिठाई अर्पित करती है। इस दिन महिलाएं मिट्टी के बर्तन में चावल से बना भोजन बनाती हैं

 

🔹️3.) दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है ?

👉भारतीय रेलवे एक और इंजीनियरिंग मील का पत्‍थर हासिल करने की राह पर है. यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज होगा’. 1250 करोड़ रुपये की लागत वाला यह ब्रिज चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊपर और पेरिस के मशहूर एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा होगा.

👉कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने के लिए चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल के निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके 2021 तक पूरा होने की संभावना है

🔹️4.) महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महासमृद्धि महिला सशक्तिकरण को लांच करेगी ?

👉महाराष्ट्र सरकार 8 मार्च को महिला सशक्तीकरण योजना शुरू करेगी

👉अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू होने वाली इस योजना के तहत, स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के काम को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे और पूरे क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगे

 

🔹️5.) हाल ही में उद्यान महोत्सव 2021 का आयोजन बिहार राज्य में किया गया है ?

👉माननीय मंत्री, कृषि विभाग, बिहार श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कल शनिवार (27 फरवरी, 2021) को इस महोत्सव का उद्घाटन किया जायेगा।

👉इस महोत्सव में मखाना एवं मशरूम का विभिन्न मूल्यसंवर्द्धित सामग्रियों तथा किशनगंज जिला के उत्पादित बिहार की चाय, औरंगाबाद का स्ट्राबेरी का स्टाॅल आकर्षण का केन्द्र है।

👉इस महोत्सव में फल, फूल, सब्जी एवं अन्य उद्यानिक उत्पादों के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। विजेता प्रतिभागियों को कृषि विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा

Join Telegram                      Join WhatsApp Group

 

🔹️6.) हाल ही में दक्षिण कोरिया में सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है ?

👉दक्षिण कोरिया में व्‍यापक टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इस चरण में नर्सिंग होम के कर्मचारियों को एस्‍ट्राजेनेका के टीके लगाए गए।

👉अधिकारियों ने नवम्‍बर तक पांच करोड बीस लाख की जनसंख्‍या में से 70 प्रतिशत को टीके लगाने की योजना बनाई है।

🔹️7.) उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉ. सूर्यबाला वरिष्ठ साहित्यकार को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है ?

👉मुम्बई की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला को उप्र हिंदी संस्थान के 2019 के पांच लाख रुपये की राशि वाले भारत भारती सम्मान से सम्मानित किया गया है।

👉लखनऊ के दयानंद पांडेय समेत 21 साहित्यकारों को हिंदी संस्थान के विभिन्न पुरस्कार दिए गए हैं।

🔹️8.) हाल ही में मुंबई शहर में भारत की पहली अंडर सी सुरंग बनाई जा रही है ?

👉भारत की पहली समुद्र के नीचे की सुरंग का निर्माण मुंबई में तटीय सड़क परियोजना के एक भाग के रूप में किया जा रहा है।

👉इसके वर्ष 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इन जुड़वां सुरंगों की लंबाई 2.07 किमी है, जो लगभग एक किलोमीटर अरब सागर के नीचे होगी।

 

🔹️9.) हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार दो तालाबों का जीर्णोद्धार कर मॉडल तालाब बनाएगा ?

👉जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में दो तालुका जून उद्धार कर मॉडल तालाब बनाएगा

🔰 मध्य प्रदेश के बारे में मुख्य जानकारी 🔰

मुख्यमंत्री — शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल — आनंदीबेन पटेल
मुख्य न्यायधीश — संजय यादव
राज्यकिय पक्षी — बुलबुल
राज्यकिय वृक्ष — बरगद
राज्य फसल सोयाबीन

🔹️10.) हाल ही में भारत के गुजरात राज्य सरकार ने बजट मोबाइल ऐप लॉन्च किया है ?

👉गुजरात सरकार का बजट सत्र 1 मार्च से शुरू होगा लेकिन वित्त मंत्री नितिन भाई पटेल 3 मार्च को अपना बजट मोबाइल ऐप के जरिए पेश करेंगे। 2 मार्च को पंचायत एवं पालिका चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

👉गुजरात सरकार बजट मोबाइल को गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करके सरकार के बजट को देखा जा सकेगा।

🔰 गुजरात के बारे मुख्य जानकारी 🔰

राजधानी – गांधीनगर
मुख्यमंत्री – विजय रुपाणी
गवर्नर –  आचार्य देवव्रत

 

🔹️🔰 मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस 🔰🔹️

1 मार्च — शून्य भेदभाव दिवस
3 मार्च — विश्व वन्यजीव दिवस
4 मार्च — राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
8 मार्च — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
8 मार्च — महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
12 मार्च–केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस
18मार्च — आयुध निर्माण दिवस
15 मार्च — विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
20मार्च — विश्व प्रसन्नता दिवस
20 मार्च — विश्व गौरया दिवस
21 मार्च — विश्व कविता दिवस
21मार्च — विश्व वन दिवस
22 मार्च — विश्व जल दिवस
23 मार्च — विश्व मौसम विज्ञान दिवस
24 मार्च — विश्व क्षय रोग दिवस
26 मार्च — बांग्लादेश का राष्ट्रीय दिवस
29 मार्च — आर्य समाज स्थापना दिवस
30 मार्च — राजस्थान दिवस

 

🔰 28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 🔰

👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है

🔰क्यों मनाया जाता है यह दिवस 🔰

🔹️प्रोफेसर सीवी रमन ने सन 1928 में कोलकाता में ही दिन एक उत्कृष्ट विज्ञानिक खोज की थी जो रमन प्रभाव के रूप में प्रसिद्ध है रमन की खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी इस कारण 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है

🔰इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य🔰

🔹️विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षण करना विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजन बनाना

🔹️इस दिवस के दिन विज्ञान संस्थान प्रयोगशाला स्कूल कॉलेज प्रशिक्षण संस्थान में वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है

🔰सीवी रमन के बारे में जानकारी🔰

  • सीवी रमन भारतीय भौतिक शास्त्र थे ।
  • पिता — चंद्रशेखर अय्यर
  • माता — पर्वती अम्मल
  • पत्नी –लोक सुंदरी
  • जन्म — 7 नवंबर 1888 तिरुच्चिराप्पल्ली
  • मृत्यु — 21 नवंबर 1970 बेंगलुरु
  • शिक्षा — प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास विश्वविद्यालय
  • पुरस्कार — भारत रत्न , भौतिक में नोबेल पुरस्कार, लेनिन पुरस्कार , शांति पुरस्कार

Download PDF – Download Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *