Daily Current Affairs – 02 May 2021
1.) हाल ही में आयुष्मान भारत दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 30 अप्रैल को
👉भारत में 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया।
👉उद्देश्य —
सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस के आधार पर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में सस्ती मेडिकल सुविधाओं को बढ़ावा देना है।
👉इस योजना को नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम और मोदी केयर भी कहा जाता है।
👉इस योजना में शामिल कुछ बीमारियों में Paediatric कैंसर और कई अन्य बीमारियां शामिल हैं।
👉15 अगस्त 2018 को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया था
👉इस योजना का ऐलान प्रधानमंत्री ने लाल किले से किया था।
👉इस योजना का लक्ष्य भारत में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।
2.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने कोरोना वारियर्स योजना शुरू की है?
उत्तर — मध्य प्रदेश
👉मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने काेरोना योद्धा योजना फिर शुरू कर दी है।
👉कोरोना ड्यूटी के दौरान मरे, स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी सरकार लेगी।
👉उनके परिवारों को सरकार द्वारा 50 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
3.) हाल ही में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन पुल कहां शुरू किया गया है?
उत्तर — पुर्तगाल
👉दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री निलंबन पुल पुर्तगाल में खोला गया है।यह 516 मीटर लंबा है
👉पिवा नदी मार्ग के तीन फुट चौड़े खुले धातु ग्रिड से 176 मीटर (576 फीट) नीचे बहती है।
👉यह जियोपार्क के पूर्वी भाग में, बीवा फुटपाथों, अरेंहो और वाऊ नदी तटों और अलवरेंगा, कैनोलास और एस्पुंगा के गांवों के पास स्थित है।
👉संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे लंबा पैदल यात्री निलंबन पुल गैटलिनबर्ग, टेनेसी में स्काईब्रिज है, जो ग्रेट स्मोक पर्वत में एक घाटी में 680 फीट फैला है।
4.) हाल ही में कौन ‘वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड’ पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
उत्तर — कृति करंत
👉बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज की मुख्य संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. कृति के. करंत को 2021 के ‘वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड ’ के लिए पहली भारतीय और एशियाई महिला के रूप में चुना गया है।
👉यह पुरस्कार “वाइल्ड एलिमेंट्स फाउंडेशन” द्वारा दिया गया।
👉जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए फाउंडेशन का विशिष्ट दृष्टिकोण “पावर ऑफ थ्री” है,
5.)हाल ही में किस देश ने 2049 तक कोयला उत्पादन को बंद करने की घोषणा की है ?
उत्तर — पोलैंड
👉पोलैंड सरकार और यूनियनों ने 2049 तक कोयला उत्पादन को बंद करने के लिए 28 अप्रैल 2021 को कोयला खनन उद्योग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
👉पहली बार शक्तिशाली कोयला खनन क्षेत्र अपनी उपस्थिति को कम करने के लिए सहमत हो गया है।
👉इस प्रतिज्ञा के साथ, पोलैंड 2050 तक यूरोपीय संघ के जलवायु लक्ष्यों को पूरा कर सकता है।
👉देश अपनी 70% ऊर्जा जरूरतों के लिए कोयले पर निर्भर करता है, हालांकि 2040 तक इसे घटाकर 11% करने की योजना है।
6.)हाल ही में स्पोर्ट्स ब्रांड ‘ASICS’ ने किसे अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
उत्तर — रविंद्र जडेजा
👉जापानी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ASICS ने घोषणा की कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
👉कम्पनी का फोकस रनिंग श्रेणी के लिए स्पोर्टिंग गियर पर है।
👉भारत में ASICS को अभिनेता टाइगर श्रॉफ द्वारा प्रचारित किया जाता है।
👉एशिया में, ASICS के वर्तमान में पूरे भारत, श्रीलंका और भूटान में 55 से अधिक स्टोर हैं।
7.) हाल ही में किस देश के एस्ट्रोनॉट पायलट माइकल कोलिंस का निधन हुआ है?
उत्तर — अमेरिका
👉वर्ष 1969 में चांद पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन को लेकर जाने वाले यान ओपोलो-11 के अंतरिक्ष यात्री पायलट माइकल कोलिंस का कैंसर से निधन हो गया।
👉कोलिंस अपोलो-11 मिशन के तीन सदस्यों में शामिल थे, जिसने अमेरिका-रूस के बीच अंतरिक्ष रेस को खत्म कर दिया था ।
👉माइकल कोलिंस, बज़ एल्ड्रिन और नील आमस्ट्रांग ने अपोलो 11 को चांद तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की और चंंद्रमा की सतह पर अमेरिकी झंडा लहरा वापस लौटे।
👉24 जुलाई 1969 को धरती पर अपोलो 11 की टीम वापस लौटी थी। इनका लैंडिंग कैप्सूल प्रशांत महासागर में गिरा था।
8.)आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में 6 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने ?
उत्तर — पृथ्वी शॉ
👉पृथ्वी शॉ ने दिल्ली की पारी के पहले ओवर में शिवम मावी के ओवर 6 गेंद पर 6 चौके लगाए.
👉इससे पहले 2012 राजस्थान राॅयल्स से खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने भी एक ओवर में 6 चौके लगाए थे।
👉21 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का आईपीएल 2021 में शानदर प्रदर्शन जारी है।
👉उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक लगाया. यह सीजन की सबसे तेज फिफ्टी है।
9.) हाल ही में देश के जाने माने किस पत्रकार का निर्धन हो गया हैं।
उत्तर — रोहित सरदाना ( आजतक )
👉समाचार चैनल आजतक की एक मज़बूत आवाज़ और अपने तेवर, बेबाकी के लिए मशहूर वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का 41 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
👉रोहित सरदाना भारत के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, ऊर्जावान एंकर थे।
👉आजतक के प्राइम टाइम शो, दंगल के एंकर के तौर पर रोहित ने टीवी एंकरिंग में वो मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोगों को हासिल हुआ है।
10.) उत्तराखंड सरकार ने कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल होने वाली किस यात्रा पर रोक लगा दी है।
उत्तर — चारधाम यात्रा
👉उत्तराखंड सरकार ने इस साल होने वाले चारधाम यात्रा को निलंबित कर दिया है।
👉 पिछले साल भी उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी थी।
👉उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं।
👉उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को छोटा धाम के रूप में जाना जाता है।
Download PDF –
Join Telegram ChannelJoin WhatsApp Group
- 12 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 11 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 10 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 09 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 08 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 07 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 06 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 05 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 04 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 03 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 02 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 01 April 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 13 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 09 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 08 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 07 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 06 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 05 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 04 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 03 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 02 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 01 March 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 28 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 27 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 26 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 25 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 24 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 23 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 22 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF
- 20 February 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF