Current Affairs

Daily Current Affairs – 03 May  2021

Daily Current Affairs – 03 May  2021

1.) हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर — 1 मई

👉दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

👉ये दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। इन दिन को लेबर डे, मई दिवस, और मजदूर दिवस भी कहा जाता है।

👉इस दिन मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करते हैं।

👉अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत एक मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई थी।

👉भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत चेन्नई में 1 मई 1923 में हुई। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी

👉भारत में लेबर डे को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मई दिवस, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे भी कहा जाता है।

👉 महाराष्‍ट्र में इस दिन को महाराष्‍ट्र दिवस, जबकि गुजरात में इसे गुजरात दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

✍️ महत्वपूर्ण तथ्य :

• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय : जिनेवा
• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का स्थान : स्विट्जरलैंड
• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष : गाय राइडर
• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना : 1919

2.) भारत के किस राज्य में 3 मई से निजी बस ऑपरेटर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
उत्तर — हरियाणा

👉संघ ने तीन मई से प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

👉सभी जिलों के 3500 रूटों पर बसों की हड़ताल रहेगी

👉निजी बस ऑपरेटरों के साथ चालक-परिचालक, टायर और बस मेकेनिक सहित निजी बसों से जुड़े कार्य करने वालों के परिवार सदस्यों सहित प्रदेश के 12 से 15 लाख लोग प्रभावित होंगे।

👉जिला ऊना, कांगड़ा और मंडी में ऑटो व टैक्सी चालक यूनियनों के सदस्य भी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।

👉 हरियाणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।
  • हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं।
  • हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) हैं।

3.) हाल ही में किसे जापान की सरकार ने 2021 का स्प्रिंग डेकोरेशंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उत्तर — नृपेंद्र मिश्रा

👉प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को जापान की सरकार ने 2021 का स्प्रिंग डेकोरेशंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

👉यह जापान का सर्वोच्च विदेशी सम्मान है।

👉यह सम्मान भारत और जापान के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विशेष योगदान देने के लिए दिया गया है।

4.)परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए किस राज्य सरकार द्वारा ‘हरिहर नीति’ लांच किया गया ?
उत्तर — हरियाणा

👉पांच वर्ष की आयु से पहले (परित्यक्त के रूप में) या 1 वर्ष की आयु से पहले (आत्मसमर्पण के रूप में) राज्य के बाल देखभाल संस्थानों में दाखिल और जो बाल देखभाल संस्थानों में रहते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और मूल शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं।

👉नीति के अनुसार, ऐसे बच्चों को 25 वर्ष की आयु तक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में छात्रावास की सुविधा के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण सहित नि:शुल्क शिक्षा एवं उच्चतर शिक्षा प्रदान की जाएगी।

5.) हाल ही में सड़कों पर चालक रहित कारों की अनुमति देने वाला पहला देश बना कौनसा बना है।
उत्तर — यूनाइटेड किंगडम

👉युनाइटेड किंगडम कम गति पर स्व-ड्राइविंग वाहनों के उपयोग के लिए विनियमन की घोषणा करने वाला पहला देश बन गया है।

👉UK की सरकार ने अनुमान लगाया है कि UK की लगभग 40% कारों में 2035 तक स्व-ड्राइविंग क्षमता होंगी।

👉 इससे देश में 38,000 नौकरियों का सृजन होगा. ALKS की गति सीमा 37 मील प्रति घंटा निर्धारित की जानी है।

👉यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री — बोरिस जॉनसन.

👉यूनाइटेड किंगडम की राजधानी — लंदन.

6.) हाल ही में किस IIT ने मौजूदा नाइट्रोजन प्लाट को आक्सीजन जनरेटर में परिवर्तित कर के दीखाया हैं।
उत्तर — IIT बॉम्बे

👉आईआईटी बॉम्बे ने एक तकनीक के जरिए नाइट्रोजन को ऑक्सीजन में बदला है.

👉3.5 एटीएम प्रेशर पर 93% से 96% तक की प्यूर ऑक्सीजन बनाई जा सकती है।

👉आईआईटी बॉम्बे के रेफ्रिजरेशन और क्रायोजेनिक्स लैब के इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए स्पैन्टेक इंजीनियर्स ने आईआईटी बॉम्बे में ये प्लांट तैयार किया है।

7.) हाल ही में बी ओमर उत्सव कहा मनाया गया हैं
उत्तर — इजरायल

👉लाग बी’ओमर इजरायल के रूढ़िवादी यहूदियों को प्रमुख धार्मिक उत्सव है, जिसे हिब्रू महीने आयर (Iyar) के 18वें दिन मनाया जाता है।

👉इस बार वैक्सीनेशन के बाद इस धार्मिक उत्सव के आयोजन की मंजूरी मिली हुई थी।

👉यह धार्मिक आयोजन पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण नहीं हुआ था।

8.)किस बैंक ने खुदरा व्यापारियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Merchant Stack’ लॉन्च किया है?
उत्तर — ICICI Bank

👉भारत के प्रमुख निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में देश में 2 करोड़ से अधिक खुदरा व्यापारियों की सेवा के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मर्चेंट स्टैक’ लॉन्च किया है।

👉इसकी मुख्य विशेषताओं में तत्काल क्रेडिट सुविधाएं, शून्य-बैलेंस चालू खाता और डिजिटल स्टोर प्रबंधन शामिल हैं।

👉यह ग्राहकों को ‘संपर्क रहित’ बैंकिंग सेवाएं और गतिशील ऋण सीमा प्रदान करता है।

9.) हाल ही में बजाज ऑटो ने बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त करने की घोषणा की है
उत्तर — नीरज बजाज

👉देश के सफलतम उद्योगपतियों में शामिल राहुल बजाज ने बजाज ऑटो के चेयरमैन का पद छोड़ने का फैसला किया।

👉कम्पनी ने राहुल बजाज के स्थान पर नीरज बजाज को नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

👉नीरज ने साल 2006 में बोर्ड ऑफ बजाज ऑटो को ज्वाइन किया था। उन्होंने हावर्ड यूनि वर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है।

👉राहुल बजाज की आयु 83 साल हो गई है। अपनी बढ़ी उम्र को देखते हुये उन्होंने कंपनी के गैर- कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है।

👉राहुल बजाज वह 2006 से लेकर 2010 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे।

10.) नाटो ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डिफेंडर-यूरोप 21’ कहाँ शुरू किया ?
उत्तर –अल्बानिया

👉यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास अमेरिकी नेतृत्व में 26 अप्रैल 2021 को अल्बानिया में शुरू किया गया है ।

👉12 देशों में 30 से अधिक प्रशिक्षण क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

👉नॉर्थ एटलाण्टिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो)) एक सैन्य गठबन्धन है। स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम ) में है।

👉इसका प्रमुख उद्देश्य पश्चिम यूरोप में सोवियत संघ की साम्यवादी विचारधारा को रोकना और राजनीतिक और सैन्य तरीकों से अपने सदस्य राष्ट्रों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की गारंटी प्रदान करना है।

 

Download PDF Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *