Current Affairs

Daily Current Affairs – 30 April 2021

Daily Current Affairs – 30 April 2021

1.) श्रमिक स्मृति दिवस कब मनाया गया हैं ।
उत्तर — 28 अप्रैल

👉यह दिवस प्रति वर्ष 28 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता हैं।

👉इस दिन का उद्देश्य काम पर होने वाली घटनाओं या काम के कारण होने वाली बीमारियों में मारे गए श्रमिकों को याद करना और इस तिथि पर दुनिया भर में जुटने और जागरूकता अभियान आयोजित करके व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों के शिकार लोगों को सम्मानित करना है।

👉श्रमिक स्मृति दिवस जिसे मृतक और घायल श्रमिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मारक दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

👉वर्ष 1996 से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ द्वारा दुनिया भर में इस दिवस का आयोजन किया गया है।

2.) हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को 4 हजार सकेन्द्रक प्रदान करने की घोषणा की हैं।
उत्तर — भारत को

👉विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत देश को 4 हजार सकेन्द्रक प्रदान करने की घोषणा की हैं।

WHO के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

👉डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में है।

👉डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी।

👉डब्ल्यूएचओ के मौजूदा डायरेक्टर जनरल ट्रेड्रॉस एडोनम है जिन्होंने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल 1 जुलाई 2017 को शुरू किया था।

3.) हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारत को कोरोना से जंग में 40 लाख रुपये का सहयोग दिया है।
उत्तर — ब्रेटली ने

👉ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस से प्रभावित होकर उनके हमवतन पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को एक बिटक्वाइन (लगभग 40 लाख रुपये) से मदद करने की घोषणा की है।

👉उनसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दान देने की घोषणा की थी।

👉आस्ट्रेलिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी हैं।

4.) सुप्रीम कोर्ट ने भारत के किस राज्य में स्थित वेदांता ऑक्सीजन प्लाट को फिर से खोलने की मंजूरी दी हैं।
उत्तर — तमिलनाडु

👉देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने वेदांता को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित प्लांट में ऑक्सीजन बनाने की मंजूरी दे दी है।

👉कोर्ट ने यह फैसला देश में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के चलते लिया है।

👉इस प्लांट में प्रदूषण से जुड़ी चिंताओं को लेकर मई 2018 से ताला लगा हुआ है।

तमिलनाडु के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

👉तमिल नाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है।
👉तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है।
👉तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी हैं।
👉तमिलनाडु राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित हैं।
👉तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है ।

5.) हाल ही में ई पंचायत 2021 का अवार्ड किस राज्य ने जीता है।
उत्तर — उत्तर प्रदेश

👉उत्तर प्रदेश सरकार ने “ई-पंचायत पुरस्कार 2021” जीता हैं।

👉इसके बाद असम और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ओडिशा और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर हैं।

👉केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय हर साल, उन राज्यों को पुरस्कृत करता है, जो ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों पर नजर रखने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हैं।

उत्तर प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
👉उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।
👉उत्तर प्रदेश की स्थापना में 24 जनवरी 1950 की गई थी ।
👉उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं।

6.) देश के पहले 3D प्रिंटेड मकान का उद्घाटन कहाँ हुआ ?
उत्तर — आईआईटी मद्रास

👉केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईआईटी, मद्रास में देश का पहला थ्री डी प्रिंटेड मकान का उद्घाटन किया।

👉इसका विचार संस्थान के पूर्व छात्रों ने दिया था और इसे केवल पांच दिन में तैयार किया गया है।

👉इसका विचार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के पूर्व छात्रों ने दिया था।

👉थ्री डी प्रिंटेड मकान का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक सभी को मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

7.) कौनसा देश पहली बार विश्व टेबल चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी करेगा।
उत्तर — अमेरिका

👉 विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप तय कार्यक्रम के हिसाब से अमेरिका के ह्यूस्टन में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित की जायेगी।

👉कोरिया के बुसान में 2020 विश्व चैम्पियनशिप को covid-19 के कारण रद्द कर दिया गया था।

👉इसे आयोजित करने का फैसला किया गया। मौजूदा विश्वव्यापी महामारी को देखते हुए जरूरी उपाय किये जायेंगे ताकि टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक हो।

👉अमेरिका के ह्यूस्टन को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गयी है तो पूरा टेबल टेनिस जगत अमेरिका में पहली बार इस प्रतियोगिता के आयोजन करेगा ।

8.) स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट “ट्रेंड्स इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडिचर,2020 ” के अनुसार सैन्य पर खर्च करनेवाला तीसरा सबसे बड़ा देश कौन है ?
उत्तर — भारत

👉साल 2020 में सैन्य खर्च करने वाला भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश रहा है।

👉सैन्य खर्च के लिहाज से पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर चीन हैं।

👉दुनिया में हथियार कारोबार एवं सैन्य खर्च की निगरानी करने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट में इस बात की जानकारी दी है।

9.) किस स्पेस एजेन्सी ने शिल्ड मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
उत्तर — नासा

👉अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की दूसरी उड़ान को लॉन्च की।

👉इस मिशन में स्पेसक्राफ्ट कमांडर और पायलट की जिम्मेदारी नासा के ही अंतरिक्ष यात्री शेन क्रिम्ब्राह और मेगन मैकआर्थर पर है।

10.) मारुति सुजुकी के पूर्व प्रबंध निदेशक का हाल ही में निधन हैं उनका नाम क्या है।
उत्तर — जगदीश खट्टर

👉मारुति सुजुकी इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था।

👉पूर्व नौकरशाह खट्टर (79) को भारतीय मोटर वाहन उद्योग की सर्वाधिक दिग्गज हस्तियों में एक माना जाता था।

👉 2007 में देश के सबसे बड़े कार विनिर्माता के शीर्ष पद से सेवानिवृत्त हुए।

 

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *