Current Affairs

Daily Current Affairs – 04 March 2021

Daily Current Affairs – 04 March 2021

🔹️1.) हाल ही में तीसरा जन औषिधि दिवस 1 मार्च से शुरू हुआ है ?

👉1 मार्च, 2021 को समारोह शुरू हुआ जिसमें जन औषधि केंद्र मालिकों ने हेल्थ चेक-अप कैंप की मेजबानी की।

👉 जिसमें ब्लड प्रेशर चेक-अप, शुगर लेवल चेक-अप, मुफ्त डॉक्टर परामर्श और मुफ्त दवा वितरण आदि 2000 से अधिक हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किए गए।

🔰 मख्य बिंदु 🔰

👉इस समारोहों को चिह्नित करने के लिए जन औषधि केंद्रों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य जांच गतिविधियों में शुगर लेवल चेक-अप, ब्लड प्रेशर चेक-अप, मुफ्त डॉक्टर परामर्श और मुफ्त दवा वितरण शामिल हैं।

 

🔹️2.) मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने खाद्य मिलावट करने वालो को आजीविका कारावास का प्रावधान किया है ?

👉मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2021 को मंजूरी दे दी है। इसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को आजीवन कारावास दी जा सकेगी। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी।

👉दिसंबर 2019 में मिलावट से पैदा होने वाले खतरों को लेकर भोपाल में जागरूकता रैली निकाली गई थी। रैली में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी देखी गई थी। राजधानी के रोशनपुरा से लाल परेड तक रैली निकाली गई थी। उत्साही स्वयंसेवकों को मिलावट के खिलाफ नारे लगाते और शुद्ध खाद्य उत्पादों की मांग करते सुना गया था।

 

 

🔹️3.) हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर 100 मिलियन डॉलर फ़ॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है ?

👉विराट कोहली के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले विराट कोहली मौजूदा समय में इकलौते क्रिकेटर हैं, इसके अलावा भारत ही नहीं वह एशिया के पहले ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

👉ओवरऑल खेल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेस्सी और नेमार के बाद वह चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं।

 

🔹️4.)हाल ही में ISRO ने आंधप्रदेश राज्य से सिंधु नेत्र उपग्रह लॉन्च किया ?

👉भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य और मर्चेंट नेवी के जहाजों की गतिविधियों की निगरानी के वास्ते डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित एक उपग्रह ‘सिंधू नेत्र’ प्रक्षेपित किया.

👉मिशन के तहत को ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए यहां श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया. इन 18 उपग्रहों में से पांच उपग्रह छात्रों द्वारा निर्मित हैं.

 

🔹️5.) हाल ही अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव ऋषिकेश में शुरू हुआ है ?

👉ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख नरेंद्र गिरि और पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने किया है.

👉यह महोत्सव उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है.

🔰 उत्तराखंड 🔰
मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

 

Join Telegram                      Join WhatsApp Group

 

🔹️6.)दूसरा वनडे राष्ट्रीय जोन क्रिकेट चैम्पियनशिप बधिरों के लिए लीग में नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी ?

👉लीग 1 मार्च से शुरू होगी और 5 मार्च 2021 तक चलेगी और इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाएगी ।

🔰 पुरस्कार 🔰

विजेता रु1,00,001
द्वितीय विजेता रु50,001

🔰 दसरे वनडे नेशनल ज़ोन क्रिकेट चैम्पियनशिप लीग के बारे में

👉50 ओवर का टूर्नामेंट
👉एमसीजी 2 और 3, घेवर क्रिकेट ग्राउंड, कंझवाला में आयोजित किया जाएगा

🔹️7.)बिहार राज्य का नया मुख्य सचिव अरुण कुमार को नियुक्त किया गया है ?

👉अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी व विकास आयुक्त रहे अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने की सूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने दी।

👉अरुण कुमार सिंह विकास आयुक्‍त के पद पर थे।

🔰कौन हैं अरुण कुमार सिंह 🔰

👉अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वरीयता के लिहाज से वह शीर्ष पर थे। पश्चिम चंपारण के रहने वाले अरुण 31 अगस्त को इसी वर्ष रिटायर हो जाएंगे।

🔹️8.) वर्ष 2020 में 40 नए अरबपतियों सहित देश में अरबपतियों की संख्या 177 हो गयी है ?

👉भारत में इस महामारी वर्ष में 40 नए अरबपति बने हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है।

👉मकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, जबकि पूरी दुनिया के रईसों में उनका आठवां नंबर है।

🔰 भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई के 🔰
मुंबई 60
नई दिल्ली 40
बेंगलुरु 22

🔹️9.) विश्व प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ?

👉विश्व प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग को हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही संगीत व कला की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई।

👉सगीत की शुरुआती शिक्षा उन्होंने अपने पिता पंडित केसर चंद से ली. उन्होंने साल 1973 में डीएवी कॉलेज में बतौर संगीत प्रोफेसर ज्वाइन किया था.

👉बलदेव शरण नारंग का जन्म नकोदर, पंजाब में हुआ था. DAV कॉलेज में संगीत प्रोफेसर रह चुके बीएस नारंग इन दिनों गुजराल नगर में रह रहे थे।

🔹️10.) विनेश फोगाट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता ?

👉भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है. इस स्पर्धा में, भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने विश्व के सातवें नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्कया को फाइनल मैच में हराया.

👉विनेश फोगाट ने इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा वे 2018 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

 

 

 

Download PDF – Download Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *