Current Affairs

Daily Current Affairs – 05 October 2021

Daily Current Affairs – 05 October 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.विश्व पशु दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है।
A.3 अक्टूबर
B.4 अक्टूबर
C.6 अक्टूबर
D. 2 अक्टूबर

उत्तर –B.4 अक्टूबर

  • 👉4 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व पशु दिवस मनाया जाता है.
  • 👉इस दिवस पर पशुओं के अधिकारों और उनके कल्याण आदि से संबंधित विभिन्न कारणों की समीक्षा की जाती है.
  • 👉 पहली बार यह दिवस हेनरिक जिमरमन ने 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में स्थित स्पोर्ट्स पैलेस में मनाया था.

2.‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’ का उद्घाटन किस राज्य से किया गया है?
A. राजस्थान
B. केरल
C.उत्तर प्रदेश
D. गोवा

उत्तर –C.उत्तर प्रदेश

  • 👉केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • 👉यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में शुरू किया गया है।
  • 👉इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, लोगों को प्रोत्साहित करना और उन्हें पूरे देश में विशेष रूप से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ कचरे की सफाई में शामिल करना है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।

3.हाल ही में किस राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन हो गया है
A.झारखंड
B. जम्मू कश्मीर
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर –A.झारखंड

  • 👉झारखंड राज्य के मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी का हाल ही में कोरोनावायरस से निधन हो गया है।
  • 👉हाजी हुसैन अंसारी झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे।

4.किस केंद्रशासित प्रदेश में विश्व का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है?
A.चंडीगड़
B. जम्मू कश्मीर
C.लद्दाख
D. मुब्बई

उत्तर –C.लद्दाख

  • 👉लद्दाख के लेह में उपराज्यपाल आरके माथुर ने विश्व का सबसे बड़ा खादी भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया है.
  • 👉 इस अवसर पर थल सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी उपस्थित थे. यह ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है
  • 👉 जिसका वजन लगभग 1400 किलोग्राम है. यह ध्वज 37,500 वर्ग फुट क्षेत्र को कवर करता है. इस ध्वज को तैयार करने में पूरे 49 दिन लगे है.

5.हाल ही में एक चंद्र क्रेटर का नाम मैथ्यु हैंसन रखा गया‚ जो स्थित है-
A.दक्षिणी ध्रुव
B. अमेरिका
C. रूस
D.भारत

उत्तर –A.दक्षिणी ध्रुव

  • 👉अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक क्रेटर का नाम आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हैंसन के नाम पर रखा गया।
  • 👉हैंसन के नाम पर चंद्र क्रेटर का नाम रखने का प्रस्ताव ब्रेट्जफेल्डर द्वारा रखा गया था।
  • 👉हैंसन एक अश्वेन व्यक्ति ये जो वर्ष 1909 में दुनिया के शीर्ष पर पहुंचने वाले प्रथम अभियान के सदस्य थे।
  • 👉मैथ्यू हैंसन एक अनुभवी वैज्ञानिक थे जिन्होंने आर्कटिक अभियानों में भाग लिया था।
  • 👉मैथ्यू हैंसन कैटर चंद्रमा के दक्षिणी पर स्वेड्रुप और डी गेर्लेज के मध्य स्थित है।

6.किस आयोग के महिला उद्यमिता मंच ने 5वें वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स 2021-22 के लिए आवेदन आमंत्रित किए है?
A. माही आयोग
B.नीति आयोग
C. विदेश मंत्रालय
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.नीति आयोग

  • 👉नीति आयोग की प्रमुख पहल, द वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म या महिला उद्यमिता मंच ने हाल ही में 5वें वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स 2021-22 के लिए आवेदन आमंत्रित किए है.
  • 👉यह अवार्ड पूरे भारत में असाधारण महिला परिवर्तन-निर्माताओं की कहानियों को मान्यता देने और उनका जश्न मनाने की दिशा में एक प्रयास है.

7.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में विश्व की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का उद्घाटन किया है?
A. टेलंगाना
B. पश्चिम बंगाल
C.हिमाचल प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर –C.हिमाचल प्रदेश

  • 👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में विश्व की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का उद्घाटन किया है।
  • 👉इस सुरंग से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई है।

8.”भारत और किस ने द्विवार्षिक समुद्री श्रृंखला ‘ऑसिन्डेक्स’ के चौथे संस्करण में भाग लिया।”
A.ऑस्ट्रेलिया
B. केन्या
C. ईरान
D. चिली

उत्तर –A.ऑस्ट्रेलिया

  • 👉”भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने 30 सितंबर को द्विवार्षिक समुद्री श्रृंखला ‘ऑसिन्डेक्स’ के चौथे संस्करण में भाग लिया।
  • 👉ऑसिन्डेक्स के इस संस्करण में दोनों देशों की सतह इकाइयों को शामिल किया गया है।
  • 👉इस समुद्री अभ्यास में एचएमएएस रैनकिन, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना पी-8ए और एफ-18 विमान, ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने भाग लिया।”

9.सरकार ने ‘कंपनी लॉ कमेटी’ (2019 में गठित) का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए बढ़ा दिया है ?
A. तीन वर्ष
B.एक वर्ष
C.पांच वर्ष
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — B.एक वर्ष

  • 👉कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने ‘कंपनी लॉ कमेटी’ के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाकर 16 सितंबर‚ 2022 तक कर दिया है।
  • 👉ध्यातव्य है कि पिछले साल, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस समिति का कार्यकाल 17 सितंबर, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था।

👉कंपनी लॉ कमेटी —

  • उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर 2019 को गठित इस समिति को कंपनी अधिनियम 2013 और सीमित देयता भागीदारी अधिनियम 2008 के कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न मुद्दों की जांच करने और सरकार को अपनी सिफारिशें देने हेतु गठित किया गया था।
    👉वर्तमान में 11 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कॉर्पोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा हैं।

10.किस राज्य के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. केरल
B.पंजाब
C. दिल्ली
D. गोवा

उत्तर –B.पंजाब

  • 👉पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
  • 👉एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में बवाल हुआ है. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है.
  • 👉नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया.

11.हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत “निर्भया-एक पहल” कार्यक्रम की शुरुआत की?
A.तेलंगाना
B.केरल
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

उत्तर –C. उत्तर प्रदेश

  • 👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत “निर्भया-एक पहल” कार्यक्रम की शुरुआत की.
  • 👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान बताया कि 75,000 महिलाएं राज्य के बैंकों से जुड़ेंगी, सस्ती ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करेंगी और 3 महीने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राज्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगी.
  • 👉 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एक दूसरे के साथ जुड़े हैं.

12.केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में “वेटलैंड्स ऑफ इंडिया” पोर्टल लॉन्च किया है?
A. मनीष कुमार
B. रवि सेनी
C.भूपेंद्र यादव
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.भूपेंद्र यादव

  • 👉केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में “वेटलैंड्स ऑफ इंडिया” पोर्टल (http://indianwetlands.in/) लॉन्‍च किया है.
  • 👉 यह पोर्टल सूचना प्रोसेसिंग करने और हितधारकों को ये जानकारी एक कुशल और सुलभ तरीके से उपलब्ध बनाने के लिए एक गतिशील प्रणाली है.
Join WhatsApp Group
 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *