Current Affairs

Daily Current Affairs – 04 October 2021

Daily Current Affairs – 04 October 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.हाल ही में भारत के किस राज्य में राज्य के मुख्यमंत्री ने बोतल बंद पानी पर पाबंदी लगा दी है?
A. गुजरात
B.सिक्किम
C. राजस्थान
D. केरल

उत्तर –B.सिक्किम

  • 👉सिक्किम के मुख्यमंत्री बीएस तमांग ने बोतलबंद पानी पर पाबंदी लगा दी है।
  • उन्होंने कहा है कि इस हिमालयी राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
  • 👉 इसके चलते ताजा अच्छी क्वालिटी का पेयजल उपलब्ध है। यह पाबंदी 1 जनवरी 2022 में लागू की जाएगी।

2.हाल ही में किसने पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट 2021 शतक लगाने वाले पहली भारतीय बन गई है?
A.स्मृति मंधाना
B. रौशनी सेटी
C. शारदा स्वामि
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.स्मृति मंधाना

  • 👉पिंक बाल टेस्ट में मंधाना शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई।
  • 👉इस मैच के दौरान 216 गेंद का सामना कर 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 127 रन की पारी खेलने के बाद मंधाना आउट हुई।

3.कंब्रे विएजा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ। यह ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
A. अमेरिका
B.रूस
C.स्पेन
D. जापान

उत्तर –C.स्पेन

  • 👉स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में ला पाल्मा में स्थित कंब्रे विएजा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
  • 👉इस ज्वालामुखी में 50 वर्षों में पहली बार विस्फोट हुआ है।
  • 👉इससे पूर्व वर्ष 1971 में इसमें विस्फोट हुआ था।

4.हाल ही में ” अंतरराष्ट्रीय काफी दिवस 2021″ कब मनाया गया है?
A.4 अक्टूबर
B.1 अक्टूबर
C.3 अक्टूबर
D.2अक्टूबर

उत्तर –B.1 अक्टूबर

  • 👉कॉफी के उपयोग का जश्न मनाने और बढ़ावा देने के लिए हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है।
  • 👉पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस 2015 में मनाया गया था।

5.हाल ही में हमें दुनिया के सबसे बड़े खादी के तिरंगे का अनावरण किया गया इस तिरंगे का वजन कितना है?
A.1000 किलोग्राम
B.1400 किलोग्राम
C.1200 किलोग्राम
D.1600 किलोग्राम

उत्तर –B.1400 किलोग्राम

  • 👉गांधी जयंती के अवसर पर लद्दाख के लेह में दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे का अनावरण किया गया।
  • 👉 इस तिरंगे का वजन 1400 किलोग्राम है, इसकी लंबाई 225 फीट, चौड़ाई 125 फीट है। यह तिरंगा खादी से बना है।

6.भारत में किस संस्थान ने कार्निया प्रत्यारोपण का पहला विकल्प विकसित किया है?
A. IIT कोलकत्ता
B.IIT भोपाल
C.IIT हैदराबाद
D.IIT कोटा

उत्तर — C.IIT हैदराबाद

  • 👉भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने हाल ही में कॉर्नियल प्रत्यारोपण का एक विकल्प विकसित किया है।
  • 👉शोध दल ने एक नई विधि का उपयोग करके मानव और गोजातीय स्रोतों से निकाले गए कॉर्निया से हाइड्रोजेल विकसित किया है।

7. हाल ही मे किस ने देश भर में एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है।
A.अनुराग ठाकुर
B. रविंद्र सेनी
C. राजनाथ सिंह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.अनुराग ठाकुर

  • 👉केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश भर में एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है।
  • 👉1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छ भारत कार्यक्रम भी विभिन्न विभागों को शामिल कर लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम करेगा।
  • 👉केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत पहल का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ-साथ अन्य कचरे से छुटकारा पाना है।

8.किस भारतीय तीरंदाज को विश्व तीरंदाजी एथलीट समिति में चुना गया है?
A. राजा प्रजापति
B.अभिषेक वर्मा
C.अरविद्र कुमार
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.अभिषेक वर्मा

  • 👉विश्व कप में 3 बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा को विश्व तीरंदाजी एथलीट समिति में चुना गया है।
  • 👉विश्व चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी तीरंदाजों ने मतदान के माध्यम से अभिषेक वर्मा और रूस की मौजूदा विश्व चैंपियन नतालिया अवदीवा का चयन किया।
  • 👉महिलाओं में अवदीवा और जर्मनी की जेनिन मीसनर उम्मीदवार थीR।

9.उत्तर प्रदेश के किस जिले में केंद्र सरकार ने मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की है?
A. नसीराबाद
B. लखनऊ
C.गौतमबुद्ध नगर
D. भोपाल

उत्तर –C गौतमबुद्ध नगर

  • 👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी प्रदान की कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक मेडिकल डिवाइस पार्क देने की स्वीकृति प्रदान की है।
  • 👉उत्तर प्रदेश में इस मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना गौतमबुद्ध नगर जिले के यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में की जाएगी।
  • 👉यह पार्क 350 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा।
  • 👉इस पार्क में लगभग 15000 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।

10.केंद्र सरकार ने मिड डे मील योजना का नाम बदलकर क्या रखा
A. स्वच्छ पीएम पोषण
B.पीएम पोषण स्कीम
C.पीएम पोषण
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.पीएम पोषण स्कीम

  • 👉मिड-डे-मील का नाम बदलकर अब ‘पीएम पोषण’ योजना कर दी गई हैं.
  • 👉केंद्र सरकार अगले पांच साल में इस योजना पर 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे 11.5 लाख सरकारी और सह-सरकारी स्कूलों के करीब 11.80 करोड़ बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा.

11. हाल ही मे किस ने मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा की
A.मैनी पैक्युओ
B. रवीश दरोगा
C. उम्या सेंड
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.मैनी पैक्युओ

  • 👉26 साल और 72 पेशेवर मुकाबलों के बाद, पूर्व विश्व चैंपियन मैनी पैक्युओ ने पेशेवर मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा की।
  • 👉उन्होंने 1995 में 16 साल की उम्र में पेशेवर शुरुआत की।
  • 👉वह पांच अलग-अलग भार वर्गों में लाइनल चैंपियनशिप जीतने वाले पहले मुक्केबाज बने और चार अलग-अलग दशकों में विश्व चैंपियनशिप रखने वाले एकमात्र मुक्केबाज हैं।

12.भारत ने किस वर्ष तक रेबीज को खत्म करने के लिए ‘कुत्ते की मध्यस्थता वाले रेबीज उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना’ का अनावरण किया?
A.2028
B.2035
C.2030
D. 2025

उत्तर –C.2030

  • 👉भारत ने 2030 तक ‘कुत्ते मध्यस्थता वाले रेबीज उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना’ का अनावरण किया।
  • 👉इसे मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के परामर्श से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा तैयार किया गया है।
  • 👉विश्व रेबीज दिवस 28 सितंबर को मनाया जाता है।
  • NAPRE 5 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है – राजनीतिक इच्छाशक्ति, निरंतर वित्त पोषण, अंतरक्षेत्रीय योजना, समन्वय और समीक्षा, सामुदायिक योजना और परिचालन अनुसंधान।

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *