Current Affairs

Daily Current Affairs – 15 November 2021

Daily Current Affairs – 15 November 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions | Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
A.10 नवंबर
B.9 नवंबर
C.7 नवंबर
D.8 नवंबर

उत्तर — C.7 नवंबर

  • 👉प्रतिवर्ष कैंसर के लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
  • दिनांक 7 नवंबर, 2014 को पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यह दिवस घोषित किया था।

2.हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया गया है?
A.गजनी रीत
B.आरयन सेज़
C.विवेक सागर प्रसाद
D.इसमे से कोई नहीं

उत्तर — C.विवेक सागर प्रसाद

  • 👉विवेक सागर प्रसाद जिन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत के दौरान भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा थे, वह जूनियर विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे।
  • 👉 इसके साथ ही डिफेंडर संजय, जो ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेल 2018 में रजत पदक जीतने वाली भारत की अंडर-18 टीम का हिस्सा थे, वह इस दौरान उप-कप्तान होंगे।

3.”भारत और किस देश की नौसेना के मध्य समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) का 32 वां संस्करण आयोजित किया जाएगा।”
A.रूस
B.केन्या
C.थाईलैंड
D.नेपाल

उत्तर — C.थाईलैंड

  • 👉”भारत और थाईलैंड की नौसेना के मध्य समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) का 32 वां संस्करण 12-14 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
  • भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) कर्मुक, थाईलैंड जहाज (एचटीएमएस) तायनचोन के साथ दोनों नौसेनाओं के समुद्री गश्ती विमान ने कॉर्पैट में भाग लिया।
  • दोनों नौसेनाएं अपनी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर 2005 से द्वि-वार्षिक रूप से मध्य समन्वित गश्ती (कॉर्पैट) कर रही हैं।
  • यह दोनों नौसेनाओं के बीच समझ और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने में मदद करेगा। यह तस्करी और अवैध अप्रवास को रोकने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान द्वारा परिचालन तालमेल को बढ़ाने में मदद करेगा।
  • 32वां इंडो-थाई कॉर्पैट भारत और थाईलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करेगा। भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच वर्षों से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।”

4.दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड किस राज्य को प्रदान किया गया है?
A.केरल
B.बिहार
C.उत्तर प्रदेश
D.मध्य प्रदेश

उत्तर — B.बिहार

  • 👉बिहार को राज्य के गया जिले में बोधगया के लिए इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड मिला.
  • 👉इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा पर्यटन सर्वेक्षण के विजेताओं की घोषणा करने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम रखा गया.
  • यह भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन निकायों के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का एक अभ्यास है. 

5.हाल ही में ‘लोक सेवा प्रसारण दिवस’ कब मनाया गया है?
A.11 नवंबर
B.13 नवंबर
C.12 नवंबर
D.14 नवंबर

उत्तर — C.12 नवंबर

  • 👉प्रतिवर्ष 12 नवंबर को ‘लोक सेवा प्रसारण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है
  • 👉यह दिवस वर्ष 1947 में ऑल इंडिया रेडियो ‘दिल्ली’ के स्टूडियो में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पहली यात्रा और आखिरी यात्रा की स्मृति में मनाया जाता है

6.पीपीके चार्युलु के स्थान पर किसे राज्यसभा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
A.राजवीर छट
B.पीसी मोदी
C.अमरसिंग
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर — B.पीसी मोदी

  • 👉सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
  • 👉केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से पीसी मोदी का कार्यकाल इस साल 31 मई को समाप्त हुआ था.
  • वह 1982 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी प्रमुख नियुक्त किया गया था.

7.किस विधानसभा ने हाल ही में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है?
A.गोवा
B.पंजाब
C.केरल
D.राजस्थान

उत्तर — B.पंजाब

  • 👉पंजाब विधानसभा ने हाल ही में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है.
  • 👉 यह इन कानूनों के खिलाफ विधानसभा द्वारा पारित किया गया यह दूसरा प्रस्ताव है. जबकि इससे पहले पहला प्रस्ताव अक्टूबर 2020 में पारित किया गया था.

8.नासा और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे द्वारा वर्ष 2021 में लॉन्च पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का नाम क्या है?
A.लैंडसैट 7
B.लैंडसैट 9
C.लैंडसैट 4
D.लैंडसैट 1

उत्तर — B.लैंडसैट 9

  • 👉हाल ही में लैंडसैट 9, द्वारा पृथ्वी की पहली तस्वीर भेजी गई है।
  • 👉ये तस्वीरें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किम्बरली क्षेत्र के इनलेट्स, एरी झील, पेंसाकोला बीच की सफेद रेत और हिमालय में ऊँचे ग्लेशियरों की है।
  • दिनांक 27 सितंबर, 2021 को प्रक्षेपण एटलस वी 401 के माध्यम से यह उपग्रह लॉन्च किया गया था।

9.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस शहर में देश का पहला विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन “हबीबगंज रेलवे स्टेशन” का उद्घाटन करेंगे?
A.जयपुर
B.कोलकत्ता
C.भोपाल
D.जोधपुर

उत्तर — C.भोपाल

  • 👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल शहर में देश का पहला विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन “हबीबगंज रेलवे स्टेशन” का उद्घाटन करेंगे. जिसे 450 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मोड में नया रूप दिया गया है.
  • 👉 इस स्टेशन पर वह सभी सुविधाएं हैं, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उपलब्ध हैं. इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है.

10.. “पाकल दुल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट” का उद्घाटन कहाँ हुआ?
A.तमिलनाडू
B.गुजरात
C.जम्मू-कश्मीर
D.राजस्थान

उत्तर — C.जम्मू-कश्मीर

  • 👉हाल ही में देश के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया।
  • 👉इस 1,000 मेगावॉट की परियोजना का निर्माण मारुसुदर नदी (चिनाब नदी की एक प्रमुख सहायक नदी) के मोड़ पर चिनाब वैली पॉवर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड व जम्मू और कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।
  • 👉प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली इस योजना की कुल लागत 8212 करोड़ रुपये हैं।

11.नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A.राजेश करात
B.सत्य नारायण प्रधान
C.अमित शाह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — B.सत्य नारायण प्रधान

  • 👉झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी सत्य नारायण प्रधान को 31 अगस्त, 2024 तक या अगले आदेश तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

12.हाल हीं मे किसको जापान के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से चुने गए।
A.फुमियो किशिदा
B.राजंज कहो
C.सुजिस झोउ
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.फुमियो किशिदा

  • 👉”फुमियो किशिदा को 10 नवंबर 2021 को जापान के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से चुना गया है।
  • 👉उनकी पार्टी (लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी) ने संसदीय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की।
  • 👉उनकी पार्टी ने 465 सदस्यीय निचले सदन में 261 सीटें हासिल कीं। निचला सदन जापान की विधायिका (नेशनल डाइट) का अधिक शक्तिशाली अंग है।
  • उन्होंने योशीहिदे सुगा जिन्होंने सितंबर 2021 में जापान के प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था का स्थान लिया।”
Join WhatsApp Group  Day to Day Current Affairs 2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *