Current Affairs

Daily Current Affairs – 06 October 2021

Daily Current Affairs – 06 October 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.विश्व शिक्षक दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया हैं।
A.2 अक्टूबर
B.4अक्टूबर
C.5 अक्टूबर
D.3 अक्टूबर

उत्तर –C.5 अक्टूबर

  • 👉”विश्व शिक्षक दिवस 1994 से प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • 👉यह शिक्षकों की स्थिति से संबंधित 1966 आईएलओ/यूनेस्को की सिफारिश को अपनाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • 👉यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), यूनिसेफ और एजुकेशन इंटरनेशनल (ईआई) के सहयोग से सह-आयोजित  किया जाता है।
  • 👉विश्व शिक्षक दिवस 2021 का विषय “टीचर्स एट द हार्ट ऑफ एजुकेशन रिकवरी” है। “

2.अमेरिका के डेविड जूलियस और अर्डेम पटापौटियन को संयुक्‍त रूप से किस क्षेत्र का “नोबेल पुरस्कार 2021” देने की घोषणा की गयी है?
A. रसायन क्षेत्र
B.मेडिसिन क्षेत्र
C. साहित्य क्षेत्र
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.मेडिसिन क्षेत्र

  • 👉अमेरिका के डेविड जूलियस और अर्डेम पटापौटियन को संयुक्‍त रूप से मेडिसिन क्षेत्र का “नोबेल पुरस्कार 2021” देने की घोषणा की गयी है.
  • 👉दोनों को यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के रिसेप्टर्स पर खोजों के लिए दिया गया है.
  • 👉 इस पुरस्कार की घोषणा नोबेल कमेटी के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने की है.

3.”नजला बौडेन रोमधाने को किस देश की पहली महिला प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया।”
A. ओमान
B.ट्यूनीशिया
C. चिली
D. केन्या

उत्तर –B.ट्यूनीशिया

  • 👉”नजला बौडेन रोमधाने को ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 👉वह 63 वर्षीय महिला भूविज्ञानी और विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हैं। महिला प्रधान मंत्री नियुक्त करने वाला ट्यूनीशिया पहला अरब देश बन गया है।
  • 👉2011 में, उन्हें उच्च शिक्षा मंत्रालय में गुणवत्ता के लिए महानिदेशक नियुक्त किया गया था।
  • 👉ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने पिछली सरकार को बर्खास्त कर दिया था और 26 जुलाई को संसद को निलंबित कर दिया था।”

4.अमृतांजन हेल्थ केयर ने इनमें से किस को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है?
A. राजा सेड़ख
B. वी.पी. सिधु
C.मीराबाई चानू और बजरंग पूनिया
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.मीराबाई चानू और बजरंग पूनिया

  • 👉अमृतांजन हेल्थ केयर ने टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कुश्ती कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है।

5. हाल हीं मे किस ने ‘वेटलैंड्स ऑफ इंडिया’ पोर्टल लॉन्च किया।”
A. रक्षा मंत्री
B.पर्यावरण मंत्री
C. उद्योग मंत्री
D. परिवहन मंत्री

उत्तर –B.पर्यावरण मंत्री

  • 👉”गांधी जयंती के अवसर पर, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक वेब पोर्टल – ‘वेटलैंड्स ऑफ इंडिया पोर्टल’ लॉन्च किया।
  • 👉इस पोर्टल को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तकनीकी सहयोग परियोजना ‘जैव विविधता और जलवायु संरक्षण के लिए वेटलैंड्स प्रबंधन’ (वेटलैंड्स परियोजना) के तहत ड्यूश गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच के साथ भागीदारी में विकसित किया गया है।
  • 👉यह परियोजना अंतर्राष्ट्रीय जलवायु पहल (आईकेआई) के तहत पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा (बीएमयू) के लिए जर्मन संघीय मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है।”

6.उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में किस राज्य में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार वितरित किये है?
A.असम
B. केरल
C.गोवा
D. हरियाणा

उत्तर –A.असम

  • 👉उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में असम में वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार वितरित किये है.
  • 👉यह पुरस्कार लेखक निरोद कुमार बरुआ के साथ कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा “शिलांग चैंबर कॉयर” को भी दिया गया है.

7.भारत और किस देश के बीच “मित्र शक्ति” अभ्यास शुरू किया गया है?
A. रूस
B. जापान
C.श्रीलंका
D. ओमान

उत्तर –C.श्रीलंका

  • 👉भारत और श्रीलंका ने आतंकवाद निरोधक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्व श्रीलंकाई जिले अंपारा के कॉम्बैट ट्रेंनिंग स्कूल में 12 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

8.पीयूष गोयल ने हाल ही में हिंदुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स के कौन से वह वार्षिक सत्र को संबोधित किया है?
A.71
B.74
C.79
D.74

उत्तर –B.74

  • 👉पीयूष गोयल ने हाल ही में हिंदुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स के 74 वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया है।
  • 👉 उन्होंने कहा कि भारत की आत्मनिर्भर बनने की क्षमता संचालन के विस्तारित वर्मा ने विनिर्माण के बेहतर कार्य व्यवहार को लागू करने और गुणवत्ता सुधार को पूरी दुनिया में मान्यता मिल रही है।

9.भारत के किस राज्य में व्यापक रूप से उत्पादित की जाने वाली चावल की किस्म वाडा कोलम को जीआई टैग दिया गया है?
A.महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर –A.महाराष्ट्र

  • 👉भारत के महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के वाडा में व्यापक रूप से उत्पादित की जाने वाली चावल की किस्म वाडा कोलम को जीआई टैग दिया गया है.
  • 👉इस वाडा कोलम को आमतौर पर जिनी या झिनी चावल के नाम से पूरे महाराष्ट्र में जाना जाता है.

10.”बच्चों के लिए समर्पण कार्यक्रम” इस योजना के तहत बच्चों को कितने रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी?
A.1000
B.2000
C.4000
D.3000

उत्तर –B.2000

  • 👉राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पायलट योजना के तहत “बच्चों के लिए समर्पण कार्यक्रम” की शुरुआत की है,
  • 👉इस कार्यक्रम के तहत प्रति माह ₹2000 की वित्तीय सहायता बच्चों को दी जाएगी। कोरोना मैं एक या दोनों माता-पिता को खोने वाले बच्चों को यह वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • 👉यह योजना मध्य प्रदेश के 3 जिलों विदिशा, रायसेन और सीहोर में शुरू की गई है।

11.”पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष लॉन्च किया।”
A. राजनाथ सिंह
B.पीएम मोदी
C. अमित शाह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.पीएम मोदी

  • 👉”प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जल जीवन मिशन ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष का शुभारंभ किया।
  • 👉इसे जल जीवन मिशन के तहत हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं की अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए शुरू किया गया है।
  • 👉प्रधानमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन ने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले महिलाओं को पीने का पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था।”

12.केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में कितने रिजर्व में बाघ रैलियों की शुरुआत की है?
A.18
B.12
C.22
D.25

उत्तर –A.18

  • 👉केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में देश के 51 रिजर्व में 18 बाघ रेंज राज्यों में बाघ रैलियों की शुरुआत की है.
  • 👉7 दिनों के दौरान ये रैलियां लगभग 7,500 किमी की दूरी तय करेंगी और देश के विविध और सुरम्य परिदृश्यों का भ्रमण करेंगी.
Join WhatsApp Group
 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *