Current Affairs

Daily Current Affairs – 10 July  2021

Daily Current Affairs – 10 July  2021

1.Amazon ने भारत के किस राज्य मे अपना पहला डिजिटल केंद्र लॉन्च किया ?
A. राजस्थान
B. केरल
C. गुजरात
D. गोवा

उत्तर — C.गुजरात

  • 👉Amazon ने भारत में गुजरात के सूरत में अपना पहला डिजिटल केंद्र लॉन्च किया है.
  • 👉 अमेज़न डिजिटल केंद्र का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी (Vijay Rupani) ने किया.
  • 👉अमेज़ॅन के डिजिटल केंद्र ऐसे केंद्र हैं जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को ई-कॉमर्स के लाभों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेंगे.

2.भारत की पहली UPI आधारित कैशलेस पार्किंग किस मेट्रो स्टेशन ने लांच की ?
A. दिल्ली मेट्रो
B. जयपुर मेट्रो
C. कोलकता मेट्रो
D. चेन्नई मेट्रो

उत्तर –A. दिल्ली मेट्रो

  • 👉दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर फास्टैग/यूपीआई आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा की शुरुआत की है।
  • 👉मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) पहल के तहत ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा के लिए समर्पित इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) लेन का भी उद्घाटन स्टेशन पर किया गया।
  • 👉इस पार्किंग में सिर्फ फास्टैग वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी।

3. कहाँ पर आए उष्णकटिबंधीय तूफान का नाम क्या है?
A. क्यूबा
B. इटली
C. इजरायल
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.क्यूबा

  • 👉उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा ने हाल ही में क्यूबा में तबाही मचाई जहाँ देश में 100,000 से अधिक लोगों को तूफान के संभावित रास्ते में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया।
  • 👉तफान के कारण क्यूबा को भारी बारिश का सामना करना पड़ा, जिससे राजधानी के निचले तटीय इलाकों में हल्की बाढ़ आ गई। एल्सा के कारण 3 मौत और आवास और कृषि को कुछ नुकसान पहुंचाया।

4.सुखबीर सिंह संधू को किस राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया ?
A. उत्तराखंड
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. केरल

उत्तर –A.उत्तराखंड

  • 👉उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ.सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं।
  • 👉सरकार के गठन के साथ ही मुख्य सचिव पद पर तैनात ओम प्रकाश को हटा दिया गया है।

5. भारतीय सेना ने, किस भारतीय सिनेमा अभिनेत्री के नाम पर कश्मीर के गुलमर्ग में एक फायरिंग रेंज का नाम रखा है।
A. विद्या बालन
B. अनुष्का शर्मा
C. जय माला
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –विद्या बालन

  • 👉भारतीय सिनेमा की एक अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर भारतीय सेना ने कश्मीर के गुलमर्ग में एक फायरिंग रेंज का नाम रखा है।
  • 👉सिनेमा में उनके योगदान को पहचानने के एक तरीके के रूप में, सशस्त्र बलों ने विद्या बालन के नाम पर अपनी एक सैन्य फायरिंग रेंज का नाम रखा।
  • 👉विद्या बालन फायरिंग रेंज कश्मीर के गुलमर्ग में स्थित है। वह भारतीय सेना द्वारा आयोजित अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ गुलमर्ग विंटर फेस्टिवल में भी शामिल हो चुकी हैं।

6.2022 में फुटबॉल महिला एशिया कप का आयोजन कहाँ होगा ?
A. महाराष्ट्र
B. जम्मू कश्मीर
C. पश्चिम बंगाल
D. महराष्ट

उत्तर –A.महाराष्ट्र

  • 👉भारत में होने वाले महिला एशिया कप के मैच मुंबई और पुणे में होंगे
  • 👉अधेरी खेल परिसर में ‘मुंबई फुटबॉल एरेना’ और पुणे के बालेवाड़ी में शिव छत्रपति खेल परिसर नये आयोजन स्थल होंगे।
  • 👉टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी 2022 के बीच खेला जायेगा।”

7. किस देश में कम आय वाले परिवारों के कुछ निवासियों ने हाल ही में एक सफेद झंडा अभियान शुरू किया है
A. ब्राजील
B. मलेशिया
C. रूस
D. क्युबा

उत्तर –B.मलेशिया

  • 👉मलेशिया में इन दिनों बहुत से घरों के बाहर सफेद झंडा लहराता दिख रहा है।
  • 👉 ये उस देश का झंडा नहीं बल्कि, एक खास मकसद से फहराया जा रहा है।
  • 👉 कोरोना के कारण देश में हालात काफी बुरे हैं और सब लोग डर हुए हैं जिसके कारण रोजगार बंद होने के कारण लोगों के घरों में खाने पीने का सामान तक नहीं है और यही लोग अपने घर के बाहर सफेद झंडा फहरा देते हैं जिससे इनकी मदद हो जाती है, इसे व्हाइट फ्लैग कैंपेन भी कहा जा रहा है।
  • 👉6 जुलाई को यहां 7 हजार से ज्यादा मामले मिले, जो बीते महीने भर में सबसे ज्यादा है।
  • 👉 संक्रमण दर बढ़ने के कारण और बढ़ती मौतों के कारण सरकार ने देश में सख्त लॉकडाउन लगा दिया।

8.हाल ही में भारत के नए ‘स्वास्थ्य मंत्री’ कौन बने हैं?
A. मनसुख मंडाविया
B. राजस्वीर
C. मानसिंग
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.मनसुख मंडाविया

  • 👉गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मंडाविया ने कैबिनेट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
  • 👉मंडाविया को डॉ. हर्षवर्धन की जगह भारत का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया.
  • 👉मनसुख मंडाविया ने पहले बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है

9.आईएनएस ताबर ने किस नौसेना के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लिया
A. इतालवी
B. स्पेन
C. हंगरी
D.पोलैंड

उत्तर –A.इतालवी

  • 👉भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) ताबर ने हाल ही में इतालवी नौसेना के फ्रंटलाइन फ्रिगेट के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लिया।
  • 👉 आईएनएस ताबार इतालवी नौसेना में शामिल हो गया और भूमध्य सागर में चल रही तैनाती के हिस्से के रूप में नेपल्स के बंदरगाह में प्रवेश किया।
  • 👉 ताबर ने 4 और 5 जुलाई को टायरानियन सागर में आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास भी किया।
  • 👉 इस अभ्यास में कई नौसैनिक ऑपरेशन शामिल थे जैसे कि वायु रक्षा प्रक्रियाएं, संचार अभ्यास, समुद्र में पुनःपूर्ति, और दिन और रात में क्रॉस डेक हेलो ऑपरेशन।

10.हाल ही में जीका वायरस का पहला मामला भारत के किस राज्य में पाया गया है?
A.केरल
B. गोवा
C. तमिलनाडु
D. अरुणचल प्रदेश

उत्तर –A.केरल

  • 👉केरल में जीका वायरस (Zika Virus) ने भी दस्तक दे दी है. केरल में गुरुवार को जीका वायरस का पहला मामला (First Case of Zika Virus) सामने आया है.
  • 👉केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज (Veena George) ने बताया कि 24 साल की गर्भवती महिला में संक्रमित मिली है.
  • 👉संक्रमित महिला तिरुवनंतपुरम जिले के पारसलेन की रहने वाली है.

11.भारत और किस ने कार्मिक प्रशासन और शासन सुधारों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
A. गाम्बिया
B. एलजीरिया
C. अंडोरा
D.अर्जेंटीना

उत्तर –A.गाम्बिया

  • 👉भारत के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और गाम्बिया के लोक सेवा आयोग ने कार्मिक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • 👉समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य कार्मिक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है।
  • 👉दोनों देश सरकार में प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली, अंशदायी पेंशन योजना के कार्यान्वयन और सरकार में ई-भर्ती जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।
  • 👉इस एमओयू को लागू करने के लिए ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक भी होगी।

गाम्बिया

  • यह अफ्रीका का सबसे छोटा देश है।
  • यह सेनेगल और अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है।
  • गाम्बिया की राजधानी बंजुल है। सेरेकुंडा गाम्बिया का सबसे बड़ा शहर है।
  • अडामा बैरो गाम्बिया के राष्ट्रपति हैं।

12.हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. उत्तराखण्ड
D. राजस्थान

उत्तर –A. हिमाचल प्रदेश

  • 👉हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सम्मान में राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की।
  • 👉वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *